सोना ₹4046 और चांदी ₹9708 महंगी हुई:अमूल घी 50 रुपए महंगा, 100 ग्राम बटर ₹66 का हुआ
कल की बड़ी खबर सोना-चांदी से जुड़ी रही। सोना ₹4046 बढ़कर ₹1.42 लाख पहुंच गया है। चांदी 9,708 रुपए महंगी होकर 1.86 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं अमूल ने घी और बटर 3 से 50 रुपए तक महंगा कर दिया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सोना ₹4046 बढ़कर ₹1.42 लाख पहुंचा: एक किलो चांदी ₹9708 महंगी हुई, जानें कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत धनतेरस से पहले आज यानी 4 नवंबर को सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,046 रुपए बढ़कर 1.42 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी 9,708 रुपए महंगी होकर 1.86 लाख रुपए पर पहुंच गई है। धनतेरस 6 नवंबर को मनाई जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. अमूल ने घी-बटर महंगा किया: 1 किलो घी ₹50 बढ़कर ₹680 का हुआ, 100 ग्राम बटर ₹66 का; नकली घी पर कार्रवाई के बाद मांग बढ़ी अमूल ने घी और बटर 3 से 50 रुपए तक महंगा कर दिया है। एक किलो घी का कार्टन 630 से बढ़कर 680 रुपए का हो गया है। बटर के 100 ग्राम पैक की कीमत 63 से बढ़कर 66 रुपए हो गई है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, दाम बढ़ने की वजह गुजरात-राजस्थान में नकली घी के खिलाफ कार्रवाई के बाद ब्रांडेड घी की बढ़ी मांग है। इससे सितंबर 2025 की GST कटौती का फायदा भी काफी कम हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब कॉस्ट कटिंग की राह पर गूगल: 5 देशों में कर्मचारियों को पैसे लेकर नौकरी छोड़ने का ऑफर; AI पर भारी खर्च से बजट बिगड़ा माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब गूगल ने 5 देशों में बायआउट का ऐलान किया। कंपनी ने खर्च में कटौती करने के लिए कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान और स्विट्जरलैंड के कर्मचारियों को अपनी इच्छा से पैसे लेकर नौकरी छोड़ने यानी एग्जिट पैकेज का ऑफर दिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भारी खर्च और बढ़ते वर्कफोर्स के बीच गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने अपनी AI स्ट्रैटेजी पर फोकस करने और प्रायोरिटी के हिसाब से रिसोर्सेज को शिफ्ट करने के लिए यह फैसला लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. कैनवा 1271 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी: 22% स्टाफ पर असर; CEO बोलीं- 13 साल में सबसे कठिन समय ऑनलाइन डिजाइन और पब्लिशिंग प्लेटफॉर्म कैनवा ने अपने वर्कफोर्स में 22% से ज्यादा की कटौती का ऐलान किया है। कंपनी के इस फैसले से कम से कम 1,271 कर्मचारियों की नौकरी जाएगी, उनका रोल बदलेगा या फिर उन्हें सेंट्रल हब्स में रिलोकेट किया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से ऑस्ट्रेलिया की इस जानी-मानी टेक कंपनी में यह बड़ा बदलाव हो रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…
संगीत जगत का बेताज बादशाह, जिसने क्लासिकल गानों को दुनिया भर में बनाया पॉपुलर, हुनर से बने 'आफताब-ए-मौसिकी'
हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज गायक फैयाज खां का जन्म 8 फरवरी 1886 को हुआ था. वे आफताब-ए-मौसिकी के नाम से मशहूर थे और बड़ौदा दरबार के राजगायक रहे. 5 नवंबर 1950 को उनका निधन हुआ.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18










