मोदी ने पवार से कहा-सुप्रिया तैयार हैं, साथ देश संभालेंगे:पवार बोले- आप साथ, तो देश की चिंता नहीं; पहले NCP के विलय की अटकलें आई थीं
पीएम मोदी ने बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद NCP (SP) प्रमुख शरद पवार से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने पवार से कहा कि सुप्रिया अब तैयार हैं। सुप्रिया और हम मिलकर देश संभालेंगे। आप आराम कीजिए। ये जानकारी पवार के करीबी विट्ठल मनियार ने मीडिया से बात करते हुए दी। विट्ठल के मुताबिक पवार ने जवाब दिया, “मैं आराम कर रहा हूं। जब आप सभी साथ हैं, तो मुझे देश की कोई चिंता नहीं है।” हालांकि, शरद पवार और पीएम ने इस बातचीत की पुष्टि नहीं की है। पवार को खांसी और सांस लेने पर सीने में दर्द की शिकायत के बाद 2 नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। दरअसल, रविवार को NCP के कई बड़े नेता डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ पवार के बिना गृह मंत्री शाह से मिले थे। इसके बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पार्टी के दोनों धड़ों के विलय की खबर आई थी। हालांकि, पार्टी ने इन्हें खारिज कर दिया। अमित शाह से मुलाकात के बाद बढ़ी विलय चर्चा इसी दौरान, दिवंगत अजित पवार के NCP के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। कुछ मीडिया रिपोट्स ने दावा किया था की नेताओं ने सुनेत्रा पवार और उनके बेटे, राज्यसभा सांसद पार्थ पवार के एकतरफा फैसलों को लेकर चिंता जताई थी। हालांकि, NCP ने सोमवार को मुंबई में हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद सार्वजनिक तौर पर विलय की संभावना खारिज कर दी। महाराष्ट्र NCP अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा, “हम सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे। NCP (शरदचंद्र पवार) के साथ विलय की संभावना खारिज कर दी गई है।” मोदी-पवार के निजी रिश्ते मजबूत मोदी और पवार के बीच रिश्ते निजी तौर पर बेहद सौहार्दपूर्ण और आदरपूर्ण हैं। हालांकि चुनावी राजनीति के मंच पर दोनों एक-दूसरे पर तीखे हमले करने से नहीं चूकते। पीएम मोदी ने 2015 में बारामती के दौरे के दौरान सार्वजनिक रूप से शरद पवार के लंबे राजनीतिक अनुभव की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि पवार ने राजनीति के शुरुआती दिनों में उनका हाथ पकड़कर चलना सिखाया था। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद मोदी सरकार ने 2017 में शरद पवार को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा था। शरद पवार देश के उन चुनिंदा विपक्षी नेताओं में गिने जाते हैं, जिनका प्रधानमंत्री से सीधा संपर्क है। वे राष्ट्रीय मुद्दों या महाराष्ट्र के प्रशासनिक संकटों पर अक्सर पीएम मोदी से वन-टू-वन मुलाकात करते हैं। शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती अब शरद पवार को आगे की जांच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी बेटी और पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। करीब 4 घंटे पहले ही उन्हें शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी दे दी गई थी। सीने में सांस लेने के दौरान होने वाले दर्द (प्ल्यूरिटिक पेन) की शिकायत के बाद उन्हें दो दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। अब आगे की चिकित्सकीय जांच के लिए उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत: हालत स्थिर, लेकिन हॉस्पिटल में ही रहेंगे; 85 साल के नेता कैंसर सर्वाइवर हैं NCP (SP) प्रमुख शरद पवार को सोमवार को पुणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सांस लेने पर बढ़ने वाले सीने के दर्द की शिकायत थी। 85 साल के पवार को खांसी होने के बाद पुणे के प्राइवेट हॉस्पिटल रूबी हॉल क्लिनिक लाया गया। उनकी बेटी, बारामती सांसद और NCP (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने यह जानकारी दी। सुले के मुताबिक, पवार के मेडिकल टेस्ट चल रहे हैं। उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी पैरामीटर स्थिर हैं। पढ़ें पूरी खबर…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सभी अग्निवीर परमानेंट सैनिक बन सकेंगे; होर्मुज से भारतीय जहाजों को निकलने की इजाजत; अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की हार
नमस्कार, अब सभी अग्निवीरों को परमानेंट सैनिक बनने का मौका मिलेगा। 8 महीने से बंद होर्मुज का रास्ता अब भारत के लिए खुल गया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी… 1. प्रधानमंत्री मोदी एशियाई पैरा खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से बातचीत करेंगे। ???? कल की बड़ी खबरें… 1. अब सभी अग्निवीर परमानेंट सैनिक बन सकेंगे, सर्विस भी 4 से बढ़ाकर 6 साल; अभी 25% को पक्की नौकरी, बाकी बाहर होते थे अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल तक नौकरी कर सकेंगे। इसके बाद वे सेना में बने रहना चाहते हैं, तो उन्हें चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। पास हुए, तो परमानेंट कमीशन भी मिलेगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को यह ऐलान किया। इससे तीनों सेनाओं में तैनात करीब 3.18 लाख अग्निवीरों को फायदा होगा। दो साल की अतिरिक्त नौकरी में अग्निवीरों को बढ़ी हुई सैलरी-भत्ते मिलेंगे। इससे पहले हर बैच के 25% को मेरिट के आधार पर नियमित सैनिक बनाने और बाकी 75% को चार साल की सर्विस के बाद फोर्स छोड़ने का प्रावधान था। एयरफोर्स ने पहले बैच के 712 अग्निवीरों को परमानेंट किया पिछले महीने एयरफोर्स ने अपने पहले अग्निवीर बैच के 2,850 रिक्रूट्स में से 712 को नियमित सेवा में बनाए रखने का फैसला किया था। पूरी खबर पढ़ें… 2. होर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने देगा ईरान, 8 महीने से बंद था रास्ता; इसी रूट से 40% कच्चा तेल मंगाता है भारत ईरान ने भारत समेत चीन, इराक और कतर के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की छूट दी है। करीब 8 महीने, 28 फरवरी से इस रास्ते पर जहाजों की आवाजाही पर पाबंदियां लगी हुई थीं। भारत के लिए क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट पूरी खबर पढ़ें… 3. ट्रम्प दोनों सदनों में मिडटर्म इलेक्शन हारे, डेमोक्रेट्स को बहुमत; अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बनेंगे अब्दुल अल-सैयद अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन को हार मिली है। जानिए स्थिति… अमेरिकी इतिहास में पहला मुस्लिम सीनेटर 25 अक्टूबर को मिशिगन में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रम्प ने कहा था, मैं यहां एक जिहादी और मुस्लिम ब्रदरहुड के सदस्य को अमेरिकी सीनेटर बनने से रोकने आया हूं। उन्होंने अब्दुल अल सैयद पर निशाना साधा था। अब वही अब्दुल अल सैयद मिशिगन से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के तौर पर जीते। अब वे अमेरिकी इतिहास में सीनेटर चुने जाने वाले पहले मुस्लिम बन गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 4. सुप्रीम कोर्ट बोला- दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव से रोकना गलत, कानून पर विचार की जरूरत सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव लड़ने से रोकने वाले कानून अब प्रासंगिक नहीं रह गए हैं। कोर्ट ने बताया कि भारत की कुल प्रजनन दर 2003 में 3 थी, जो अब घटकर 1.9 रह गई है। दरअसल, 2.1 की प्रजनन दर को रिप्लेसमेंट रेट माना जाता है। इससे कम प्रजनन दर का मतलब है कि एक पीढ़ी अपनी जगह अगली पीढ़ी को पूरी तरह नहीं ले पाएगी। कोर्ट ने कहा कि प्रजनन दर में गिरावट से बुजुर्गों की आबादी बढ़ सकती है और कामकाजी लोगों की संख्या घट सकती है। इन बदलावों को नजरअंदाज करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 5. कोहली ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, वनडे रनचेज में सबसे ज्यादा रन भारत ने ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सबसे 8741 रन बना लिए हैं। जो सचिन तेंदुलकर के 8720 रन से ज्यादा हैं। कोहली ने पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1,971 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाज इस मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। कोहली के नंबर-3 पर 13 हजार रन पूरे कोहली वनडे में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस पोजिशन पर 12,662 रन बनाए हैं। पूरी खबर पढ़ें… ???? आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: CJI बोले- ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम कटा, तो घबराएं नहीं: हम मामला सुन रहे हैं; एक दिन पहले चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 भरने को कहा (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: CEC ज्ञानेश पर 20 साल पुराने आरोप की जांच होगी: केरलम में ₹2 करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप, यहां 10 साल बाद कांग्रेस सरकार बनी है (पूरी खबर पढ़ें) 3. बिजनेस: माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब कॉस्ट कटिंग की राह पर गूगल:5 देशों में कर्मचारियों को पैसे लेकर नौकरी छोड़ने का ऑफर; AI पर भारी खर्च से बजट बिगड़ा (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: देश में 850 फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनेंगी: बिजली स्टोर करने की क्षमता बढ़ाने के लिए 14,500 करोड़ रुपए मंजूर (पूरी खबर पढ़ें) 5. पंजाब: राहुल गांधी ने PM को बहस की चुनौती दी:बोले- मोदी देशद्रोही, 1 साल में निपट जाएगी सरकार; पंजाब में कत्ल करना फैशन बना (पूरी खबर पढ़ें) ????️ बयान जो चर्चा में है... ???? खबर हटके... दिवाली पर कर्मचारियों को आईफोन गिफ्ट दिल्ली की एक कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को मिठाई नहीं, सीधे आईफोन-16 गिफ्ट कर दिए. हर डेस्क पर रिबन से सजे फोन के बॉक्स रखे थे. वीडियो वायरल हुआ तो लोग पूछने लगे- भाई, नौकरी मिलेगी क्या? पूरी खबर पढ़ें… ???? फोटो जो खुद में खबर है ???? भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: ट्रम्प का बहुमत छिना, क्या 84 साल की सबसे बड़ी हार होगी; आखिर क्यों नाराज हैं अमेरिकी, क्या महंगी पड़ी ईरान जंग 2. भास्कर एक्सप्लेनर: ट्रम्प मिडटर्म चुनाव हारे, क्या बीच कार्यकाल कुर्सी छिनेगी: भारत पर कितना असर, क्या अब ईरान जंग भी खत्म हो जाएगी 3. तब्बू @55: पिता ने छोड़ा साथ, प्यार भी अधूरा रहा:दिल टूटने के बाद चुनी अकेली जिंदगी, बोलीं- गलत पार्टनर से बेहतर है सिंगल रहना 4. जरूरत की खबर: दिवाली का त्योहार पेट्स की मुसीबत: पेट्स में डर के 8 संकेत, उन्हें पटाखों के शोर से बचाएं, ये 9 बातें ध्यान रखें 5. रिलेशनशिप एडवाइज: इस दिवाली ससुराल नहीं जाना: अपने घर पर अकेले त्योहार मनाना था, लेकिन घरवाले मुंह फुलाकर बैठ गए, मैं क्या करूं ???? करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास ???? बाजार का हाल ????️ मौसम का मिजाज आज का राशिफल… सिंह वालों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, कन्या वालों की रुकी इनकम शुरू होने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










