Responsive Scrollable Menu

अमेरिका ने भारतीय दंपती से जुड़ी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए:तुर्किये पर भी कार्रवाई, इनपर फर्जी तरीके से ईरानी जहाजों ट्रेड की मंजूरी दिलवाने का आरोप

अमेरिका ने चंडीगढ़ के एक कारोबारी दंपती, दो अन्य भारतीयों और उनसे जुड़ी 9 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन पर ईरान के 'गुप्त तेल जहाजों' (शैडो फ्लीट) को फर्जी तरीके से दूसरे देशों के झंडे और कागजात मुहैया कराने के आरोप हैं। अमेरिकी वित्त मंत्रालय के अनुसार, चंडीगढ़ निवासी सुनील कुमार शर्मा और उनकी पत्नी जसप्रीत प्रीति शाहिद पर आरोप है कि वे फर्जी वेबसाइटों और संस्थाओं के जरिए ऐसे जहाजों को बिना मंजूरी के फ्लैग ऑफ कन्वीनिएंस के जरिए दूसरे देशों (जैसे गुयाना, मोजाम्बिक आदि) का रजिस्ट्रेशन दिलवाते थे, ताकि वे पकड़े बिना ईरानी तेल ले जा सकें। अमेरिका में इन सभी की संपत्तियां फ्रीज प्रतिबंध लगने के बाद अमेरिका में इन सभी की संपत्तियां फ्रीज कर दी गई हैं और अमेरिकी नागरिकों व कंपनियों के साथ इनके किसी भी लेनदेन पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा, ईरानी एयरलाइंस को मदद देने के आरोप में तुर्किये की एक कंपनी पर भी शिकंजा कसा गया है। 'फ्लैग ऑफ कन्वीनिएंस' (FOC) क्या है? जब कोई जहाज मालिक अपने जहाज को अपने देश के बजाय किसी दूसरे देश में रजिस्टर करवाता है, तो उसे 'फ्लैग ऑफ कन्वीनिएंस' कहते हैं। जहाज उसी दूसरे देश का झंडा लगाकर चलता है और उसी देश के कानून व नियम उस पर लागू होते हैं। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में 30 हजार भारतीय मजदूरों ने काम छोड़ा:इनके पास पूरे कागजात नहीं, पकड़े जाने का डर अमेरिका के कैलिफोनिया में करीब 30 हजार भारतीय मजदूरों को खेती का काम छोड़ना पड़ा है। इनमें से कई मजदूरों के पास अमेरिका में रहने और काम करने के पूरे कागजात नहीं हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

Aries, मेष राशिफल 5 नवंबर: मेष राशि आज उत्साह में खर्च न बढ़ाएं

Aries Horoscope Today, आज का मेष राशिफल 5 नवंबर 2026: जानें आज मेष राशि वालों की पैसों की स्थिति, करियर, लव लाइफ की स्थिति और सेहत कैसी रहेगी। पढ़ें आज का शुभ रंग, शुभ अंक, शुभ मुहूर्त और दिन के खास उपाय।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे का सबसे लकी बल्लेबाज, यकीन ना आए तो ये आंकड़ा देख लो, 3 साल से कोई नहीं इसके जैसा

क्रिकेट में जो आउट होते होते बचा समझो वो लकी है. अब वनडे क्रिकेट में ऐसा कौन सा बल्लेबाज है? कौन है जिसके कैच पिछले 3-4 साल में वनडे में सबसे ज्यादा बार छूटे हैं. Sat, 07 Nov 2026 11:44:32 +0530

  Videos
See all

Sitapur Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर,5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:46:23+00:00

Rajasthan News: Naresh Meena पर 25 पैसे का इनाम, फार्महाउस पर दबिश! | Rajasthan Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers