साइलेंट मोड पर रखा फोन खो गया? इस आसान ट्रिक से मिनटों में मिल जाएगा
अगर आप भी अपने स्मार्टफोन को साइलेंट मोड पर रख कर कहीं भी भूल जाते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. यहां ऐसे टिप्स के बारे में बताए गए हैं, जिससे आप अपना साइलेंट मोड पर रखा फोन आसानी से ढूंढ सकेंगे.
The post साइलेंट मोड पर रखा फोन खो गया? इस आसान ट्रिक से मिनटों में मिल जाएगा appeared first on Prabhat Khabar.
IPL की वो 4 टीमें जिसके हिस्सा रहे धोनी और सौरभ गांगुली जैसे दिग्गज, कुछ ही सीजन में हमेशा के लिए हो गईं गायब
IPL 2026 की तैयारियां जोरो-शोरो से शुरु हो गई है. 28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज होगा. हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक पूरे शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है, जिसकी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि कुछ ही दिन में BCCI आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर देगी. आईपीएल में अब कुल 10 टीमें खेलती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल में 4 टीमें ऐसी भी रही, जिन्होंने 1, 2 और 3 सीजन खेला और गायब हो गईं, तो चलिए उन 4 आईपीएल टीमों के बारे में बताता हैं जो आई और फिर चली गईं.
कोच्चि टस्कर्स केरल
कोच्चि टस्कर्स केरल टीम का आईपीएल से हटने का मुख्य कारण बीसीसीआई के साथ आर्थिक विवाद था. इस टीम में कई कंपनियों का निवेश था, लेकिन इस टीम के मुख्य संचालन कंपनी Rendezvous Sports World थी, जो समय पर बैंक गारंटी को जमा नहीं कर पाई, जिसके बाद बीसीसीआई ने इस टीम के पहले सीजन खत्म होते ही इसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया. कोच्चि टस्कर्स केरल सिर्फ एक सीजन 2011 खेल पाई. इस टीम के कप्तान श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने थे. इस टीम में रवींद्र जडेजा, आरपी सिंह और वीवीएस लक्ष्मण जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल थे.
पुणे वॉरियर्स इंडिया
पुणे वॉरियर्स इंडिया ने अपना पहला सीजन 2011 में खेला था. इस टीम ने कुल 3 2011, 2012, और 2013 का सीजन खेला था. इस टीम का मालिकाना हक Sahara India Pariwar के पास था. बीसीसीआई और सहारा इंडिया के बीच फीस और नियमों को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद 2013 के सीजन के बाद सहारा इंडिया ने आईपीएल से अपने टीम का नाम वापस ले लिया था. पुणे वॉरियर्स इंडिया में युवराज सिंह (2011), सौरव गांगुली (2012) और एंजेलो मैथ्यूज (2013) ने कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई थी.
राइजिंग पुणे सुपरजायंट और गुजरात लायंस
राइजिंग पुणे सुपरजायंट को आईपीएल से हटने की वजह कोई आर्थिक समस्या नहीं थी. बता दें कि राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम को अस्थायी तौर पर बनाई गई थी. दरअसल 2015 के बाद चन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम को स्पॉट-फिक्सिंग मामले की वजह से 2 साल के लिए बैन कर दिया गया था. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बैन होने के बाद 2 नई टीम गुजरात लायंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट बनाई गई थी, जो उनकी जगह ली थी.लेकिन जब आईपीएल 2018 में सीएसके और राज्यस्थान की टीम की आईपीएल में वापसी हुई तो गुजरात लायंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट दोनों अस्थायी टीमें अपने आप आईपीएल से हट गईं.
एमएस धोनी ने भी की थी राइजिंग पुणे सुपरजायंट की कप्तानी
राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम का प्रदर्शन आईपीएल 2016 में ठीक-ठाक रहा, लेकिन आईपीएल 2018 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने शानदार प्रदर्शन किया था और आईपीएल में जगह बनाने में कामयाब हुई, लेकिन फाइनल में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस इंडिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए एमएस धोनी, अजिंक्य रहाण के अलावा मिचेल मार्श और स्टीव स्मिथ जैसे स्टार खिलाड़ी भी खेले.
यह भी पढ़ें: ये हैं IPL इतिहास के टॉप-5 अनोखे रिकॉर्ड, कई सालों से अब तक कोई नहीं तोड़ा पाया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















