Responsive Scrollable Menu

T20 World Cup: 'वर्ल्ड कप ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर...', कीर्ति आजाद के बयान पर भड़के हरभजन सिंह

T20 World Cup: पुर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के बयान पर पुर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है। भारत के पूर्व स्पिनर और दो बार के वर्ल्ड कप विजेता हरभजन सिंह ने ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने पर नाराजगी जताई

Continue reading on the app

जया किशोरी का दिलकश अंदाज: अनारकली सूट में फोटोशूट, स्टेडियम में भारत की जीत पर जश्न; जीता फैंस का दिल 

जानी-मानी कथा वाचिका और भजन गायिका जया किशोरी को सुनने और देखने के लिए लाखों लोग उत्साहित रहते हैं। आमतौर पर वह अपनी कथाओं और भजनों की वजह से चर्चा में रहती हैं, लेकिन इन दिनों उनकी चर्चा एक अलग वजह से हो रही है।

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जया किशोरी की मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींच लिया। भारतीय टीम की जीत के बाद उन्होंने स्टेडियम में जश्न मनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- “जीत गए।”

क्रिकेट के प्रति दीवानगी ने खींचा ध्यान

जया किशोरी का क्रिकेट प्रेम भी इस मौके पर साफ नजर आया। स्टेडियम में वह मैच का आनंद लेती दिखाई दीं और कई फैंस के साथ सेल्फी भी ली। भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

अनारकली लुक में नजर आईं जया किशोरी
इसी बीच अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जया किशोरी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें भी साझा कीं। इन तस्वीरों में वह खूबसूरत अनारकली सूट में नजर आ रही हैं। कहीं वह हारमोनियम बजाती दिखाई दे रही हैं तो कहीं मुस्कुराती और खिलखिलाती नजर आ रही हैं।

 
 
JAYA KISHORI

आमतौर पर जया किशोरी सादगी भरे देसी कपड़ों में नजर आती हैं, लेकिन इन तस्वीरों में उनका अंदाज थोड़ा अलग और ज्यादा सजा-धजा दिखाई दिया। प्रॉपर हेयरस्टाइल, हल्के मेकअप और झुमकों के साथ उनका यह लुक काफी क्लासी लग रहा है।

महिलाओं के लिए दिया खास संदेश
महिला दिवस पर तस्वीरों के साथ जया किशोरी ने एक भावुक संदेश भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि एक महिला होना शक्ति, साहस और सौंदर्य का अनोखा संगम है। असली खूबसूरती सिर्फ चेहरे की नहीं, बल्कि अपनी असली पहचान और शक्ति को पहचानने में है।

उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हर महिला के भीतर सृजन, रक्षा और बदलाव लाने की अद्भुत शक्ति होती है। इसलिए हर महिला को अपनी ताकत पहचानकर दुनिया को रोशन करना चाहिए।

 

जया किशोरी का यह संदेश और उनका अनारकली लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जबकि दूसरी ओर क्रिकेट फाइनल में उनकी मौजूदगी ने फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर कीर्ति आजाद ने निकाली भड़ास, बिहार पहुंचते ही ईशान किशन ने दिया जवाब; VIDEO VIRAL

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद ईशान किशन मंगलवार को पटना पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर ईशान से कीर्ति आजाद के विवादित पोस्ट पर सवाल पूछा गया, जिस पर बेहद शांत तरीके से जवाब दिया और कहा क्रिकेट के बारे में पूछिए। Tue, 10 Mar 2026 23:28:59 +0530

  Videos
See all

Does President Trump think the Iran war is about to end? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T22:00:37+00:00

Nitish Kumar : बिहार के सीएम के नाम का हो गया ऐलान! | Nishant Kumar | Bihar New CM | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T22:30:29+00:00

Who created the fake images of Zendaya and Tom Holland's wedding? #Zendaya #TomHolland #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T22:00:37+00:00

How we verified the fire at this oil depot in Iran. #Iran #US #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T22:20:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers