Responsive Scrollable Menu

सोना ₹4046 और चांदी ₹9708 महंगी हुई:अमूल घी 50 रुपए महंगा, 100 ग्राम बटर ₹66 का हुआ

कल की बड़ी खबर सोना-चांदी से जुड़ी रही। सोना ₹4046 बढ़कर ₹1.42 लाख पहुंच गया है। चांदी 9,708 रुपए महंगी होकर 1.86 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं अमूल ने घी और बटर 3 से 50 रुपए तक महंगा कर दिया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सोना ₹4046 बढ़कर ₹1.42 लाख पहुंचा: एक किलो चांदी ₹9708 महंगी हुई, जानें कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत धनतेरस से पहले आज यानी 4 नवंबर को सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,046 रुपए बढ़कर 1.42 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी 9,708 रुपए महंगी होकर 1.86 लाख रुपए पर पहुंच गई है। धनतेरस 6 नवंबर को मनाई जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. अमूल ने घी-बटर महंगा किया: 1 किलो घी ₹50 बढ़कर ₹680 का हुआ, 100 ग्राम बटर ₹66 का; नकली घी पर कार्रवाई के बाद मांग बढ़ी अमूल ने घी और बटर 3 से 50 रुपए तक महंगा कर दिया है। एक किलो घी का कार्टन 630 से बढ़कर 680 रुपए का हो गया है। बटर के 100 ग्राम पैक की कीमत 63 से बढ़कर 66 रुपए हो गई है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, दाम बढ़ने की वजह गुजरात-राजस्थान में नकली घी के खिलाफ कार्रवाई के बाद ब्रांडेड घी की बढ़ी मांग है। इससे सितंबर 2025 की GST कटौती का फायदा भी काफी कम हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब कॉस्ट कटिंग की राह पर गूगल: 5 देशों में कर्मचारियों को पैसे लेकर नौकरी छोड़ने का ऑफर; AI पर भारी खर्च से बजट बिगड़ा माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब गूगल ने 5 देशों में बायआउट का ऐलान किया। कंपनी ने खर्च में कटौती करने के लिए कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान और स्विट्जरलैंड के कर्मचारियों को अपनी इच्छा से पैसे लेकर नौकरी छोड़ने यानी एग्जिट पैकेज का ऑफर दिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भारी खर्च और बढ़ते वर्कफोर्स के बीच गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने अपनी AI स्ट्रैटेजी पर फोकस करने और प्रायोरिटी के हिसाब से रिसोर्सेज को शिफ्ट करने के लिए यह फैसला लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. कैनवा 1271 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी: 22% स्टाफ पर असर; CEO बोलीं- 13 साल में सबसे कठिन समय ऑनलाइन डिजाइन और पब्लिशिंग प्लेटफॉर्म कैनवा ने अपने वर्कफोर्स में 22% से ज्यादा की कटौती का ऐलान किया है। कंपनी के इस फैसले से कम से कम 1,271 कर्मचारियों की नौकरी जाएगी, उनका रोल बदलेगा या फिर उन्हें सेंट्रल हब्स में रिलोकेट किया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से ऑस्ट्रेलिया की इस जानी-मानी टेक कंपनी में यह बड़ा बदलाव हो रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Continue reading on the app

HBD Virat Kohli: मेलबर्न की वो रात और किंग कोहली का ऐतिहासिक 'बर्थडे, पाकिस्तान को पीटने के बाद जमकर हुआ सेलीब्रेशन

virat kohli birthday memories: पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारतीय टीम का कारवां आगे बढ़ा, लेकिन ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मैच के लिए जब टीम इंडिया दोबारा मेलबर्न लौटी, तो मौका और माहौल दोनों बेहद खास थे क्योंकि यह समय था दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली के 34वें जन्मदिन का. ये मौका हम सब के लिए भी बहुत खास था क्योंकि विराट ने वो जन्मदिन मेल्बर्न के स्टैंड उन लोगों के साथ मनाया जो पाकिस्तान को हराने के साक्षी बने थे

Continue reading on the app

  Sports

पहले पिया अपमान का घूंट, अब दोबारा कप्तान बनने जा रहे सूर्यकुमार यादव, चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला

Suryakumar Yadav Mumbai cricket team: भारत को T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस सीजन में मुंबई की वाइट-बॉल टीम की कप्तानी में वापसी करने जा रहे हैं. सूर्या विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की टीम को लीड करते नजर आ सकते हैं. इससे पहले उन्हें रणजी ट्रॉफी में जगह तक नहीं मिली थी. Thu, 5 Nov 2026 13:04:46 +0530

  Videos
See all

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला करने वाले ड्रग तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा #bsf #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T07:45:22+00:00

BSF Attack Tripura: जवानों पर हमला करने वाले ड्रग तस्कर गिरफ्तार! वर्दी पर वार के बाद एक्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T07:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers