Responsive Scrollable Menu

भारत विमेंस फुटबॉल एशियन कप से बाहर:चाइनीज ताइपे ने 3-1 से हराया, कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चोटिल; अस्पताल में भर्ती कराया गया

भारत विमेंस फुटबॉल एशियन कप से बाहर हो गया है। मंगलवार को एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (AFC) के आखिरी ग्रुप मैच में भारत को चाइनीज ताइपे के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। इस मैच में जीत भारत के लिए बेहद जरूरी थी, क्योंकि अगले दौर में पहुंचने के लिए उसे कम से कम दो गोल के अंतर से जीत दर्ज करनी थी। मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चोटिल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। भारत ने कई मौके बनाए, लेकिन गोल नहीं कर पाया सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने लंबे समय तक गेंद पर नियंत्रण रखा और कई मौके भी बनाए, लेकिन अंतिम हिस्से में टीम गोल करने में नाकाम रही। इसी वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी और टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। भारत इससे पहले ग्रुप स्टेज में वियतनाम और जापान से भी हार चुका था। 12वें मिनट में चाइनीज ताइपे की बढ़त मैच के 12वें मिनट में चाइनीज ताइपे ने बढ़त बना ली। संजू के खराब बैक पास के बाद जे डब्ल्यू चेन ने गेंद वाई एच सू को पास की, जिन्होंने खाली गोलपोस्ट में गेंद डाल दी। भारत ने 39वें मिनट में वापसी की। मनीषा कल्याण ने करीब 30 गज दूर से जोरदार शॉट लगाकर गोल किया और स्कोर 1-1 कर दिया। पेनल्टी से फिर आगे निकला चाइनीज ताइपे पहले हाफ के अतिरिक्त समय में चाइनीज ताइपे को पेनल्टी मिली। वाई वाई सू का शॉट पोस्ट से टकराया और गोलकीपर पंथोई से लगकर गेंद गोल में चली गई। इससे ताइपे ने 2-1 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भारत ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन 77वें मिनट में यू चिन चेन ने तीसरा गोल कर मैच लगभग तय कर दिया। टक्कर के बाद घायल हुईं स्वीटी देवी और पंथोई मैच के 83वें मिनट में गोलकीपर एलांगबाम पंथोई चानू एक अटैक रोकने के लिए आगे बढ़ीं। इसी दौरान उनकी टक्कर कप्तान स्वीटी देवी से हो गई। दोनों खिलाड़ी मैदान पर गिर गईं और उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया। पंथोई के चेहरे पर सूजन आई है, जबकि स्वीटी देवी कुछ समय तक मैदान पर स्थिर पड़ी रहीं। बाद में दोनों खिलाड़ियों को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। ---------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जसप्रीत T20 वर्ल्डकप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में, कुल 4 भारतीय शामिल ICC ने सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है। चैंपियन बनी भारतीय टीम के चार खिलाड़ी इस टीम में शामिल किए गए हैं। इनमें संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह का नाम है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

Sai Cabinet Decision: परीक्षा में नकल करने वालों की अब खैर नहीं! साय सरकार बनाने जा रही ये नया कानून, किए जा सकते हैं ये बड़े प्रावधान

परीक्षा में नकल करने वालों की अब खैर नहीं! साय सरकार बनाने जा रही ये नया कानून, Sai Cabinet Decision: New law to prevent cheating in Chhattisgarh

Continue reading on the app

  Sports

LPG किल्लत के कारण IPL 2026 पर मंडराया संकट! टल सकता है आगामी सीजन, चेयरमैन अरुण धूमल का बड़ा बयान

IPL 2026 may postponed due to LPG shortage: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण अब भारत भी प्रभाव पड़ने लगा है. देश में LPG की किल्लत होने लगी है. इसी बीच अब आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने बताया कि हो सकता है कि आगामी सीजन को कुछ समय के लिए टाल दिया जाए. Tue, 10 Mar 2026 23:13:25 +0530

  Videos
See all

America vs Iran: Donald Trump की ईरान को कड़ी चेतावनी, ऑयल सप्लाई रोकी तो होगा बुरा अंजाम! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T19:00:44+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | ईरान ने तबाही मोड किया ऑन ? Israel Iran War | Trump | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T18:45:00+00:00

PM Modi : मोदी कैबिनेट की बैठक..6 बड़े फैसले #modicabinet #cabinetdecisions #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T18:40:37+00:00

Congress : स्पीकर पर ‘अविश्वास’ ...विपक्ष Vs सरकार ! #rahulgandhi #loksabha #speaker #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T18:39:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers