Responsive Scrollable Menu

फैक्ट चेक: बहरीन में भारतीय जासूस के पकड़े जाने की खबर गलत, विदेश मंत्रालय ने खोली पोल

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले के बीच फर्जी खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। एमईए ने बहरीन से जुड़ी एक खबर का फैक्ट चेक किया है, जिसमें ये कहा गया कि बहरीन ने एक भारतीय जासूस को पकड़ा और उस पर मोसाद के लिए काम करने का देशद्रोह का आरोप लगाया।

एमईए फैक्ट चेक ने कहा कि यह फेक न्यूज है। कृपया सोशल मीडिया पर ऐसे झूठे और बेबुनियाद दावों से सावधान रहें।

फर्जी खबर में कहा गया, बहरीन ने एक भारतीय जासूस को पकड़ा और उस पर मोसाद के लिए काम करने का देशद्रोह का आरोप लगाया। सभी भारतीयों पर तुरंत बैन लगाया जाए और उन्हें देश निकाला दिया जाए। भारतीयों ने इजरायल को चुना, उन्हें रहने दो। मेरा मतलब है, सच में बड़े पैमाने पर बिना सोचे-समझे देश निकाला। यह मजाकिया है कि उन्हें एक मिनट भी रुकने दिया गया। यह खाड़ी के शासकों का देशद्रोह है।

इसके अलावा विदेश मंत्री एस. जयशंकर का भी एक डीपफेक वीडियो सामने आया, लेकिन पीआईबी ने इसका फैक्ट चेक किया। पीआईबी ने वीडियो को फर्जी बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा अकाउंट्स विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर का एक डिजिटली छेड़छाड़ किया गया वीडियो साझा कर रहे हैं, जिसमें झूठे दावे किए गए हैं कि उन्होंने कहा कि भारत मुस्लिम देशों द्वारा इजरायल को परेशान किए जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा और इजरायल ने हाल ही में भारत के कहने पर अफगान तालिबान को 3 बिलियन डॉलर दिए हैं। सावधान यह एक एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो है जिसे लोगों को गुमराह करने के लिए शेयर किया गया है।

डीपफेक वीडियो में विदेश मंत्री के वीडियो के साथ छेड़छाड़ करने के बाद ये कहते हुए सुना जा सकता है, जिन देशों को दबाया जाता है, भारत हमेशा उन देशों के साथ खड़ा रहा है। इजरायल को सबसे ज्यादा दबाया गया है। ईरान और अन्य मुस्लिम देशों ने उसे लगातार परेशान किया है। भारत चुपचाप सभी मुस्लिम देशों को इजरायल को परेशान करते हुए नहीं देखेगा। हम गर्व से इजरायल के साथ खड़े हैं। जो कोई भी इसके उलट सोचता है, उसका पाकिस्तान जाने का स्वागत है, क्योंकि भारत इजरायल के लिए किसी भी तरह की नफरत को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। इजरायल ने हाल ही में भारत के कहने पर अफगान तालिबान को तीन बिलियन डॉलर की मदद दी है। हम उनका यह एहसान कभी नहीं चुका सकते। हमारा अगला टारगेट अब पाकिस्तान है।

ओरिजिनल वीडियो में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कहते हैं, विदेश मंत्रालय ने इराक की गैर-जरूरी यात्रा से क्यों परहेज किया है? जो लोग पहले से वहां रह रहे हैं, उनसे दूतावास में रजिस्टर करने, सही प्रक्रिया अपनाने और दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर नजर रखने की अपील की गई है।

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों को निकालने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस बीच कई तरह के फर्जी वीडियो और खबरें भी सामने आ रही हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बीते दिन राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। विदेश मंत्री का एक डीपफेक वीडियो सामने आया, जिसे पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है।

पीआईबपी ने वीडियो को फर्जी बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा अकाउंट्स विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का एक डिजिटली छेड़छाड़ किया गया वीडियो साझा कर रहे हैं, जिसमें झूठे दावे किए गए हैं कि उन्होंने कहा कि भारत मुस्लिम देशों द्वारा इजरायल को परेशान किए जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा और इजरायल ने हाल ही में भारत के कहने पर अफगान तालिबान को 3 बिलियन डॉलर दिए हैं। सावधान! यह एक एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो है जिसे लोगों को गुमराह करने के लिए शेयर किया गया है।

डीपफेक वीडियो में विदेश मंत्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है, जिन देशों को दबाया जाता है, भारत हमेशा उन देशों के साथ खड़ा रहा है। इजरायल को सबसे ज्यादा दबाया गया है। ईरान और अन्य मुस्लिम देशों ने उसे लगातार परेशान किया है। भारत चुपचाप सभी मुस्लिम देशों को इजरायल को परेशान करते हुए नहीं देखेगा। हम गर्व से इजरायल के साथ खड़े हैं। जो कोई भी इसके उलट सोचता है, उसका पाकिस्तान जाने का स्वागत है, क्योंकि भारत इजरायल के लिए किसी भी तरह की नफरत को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। इजरायल ने हाल ही में भारत के कहने पर अफगान तालिबान को तीन बिलियन डॉलर की मदद दी है। हम उनका यह एहसान कभी नहीं चुका सकते। हमारा अगला टारगेट अब पाकिस्तान है।

ओरिजिनल वीडियो में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कहते हैं, विदेश मंत्रालय ने इराक की गैर-जरूरी यात्रा से क्यों परहेज किया है? जो लोग पहले से वहां रह रहे हैं, उनसे दूतावास में रजिस्टर करने, सही प्रक्रिया अपनाने और दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर नजर रखने की अपील की गई है।

इससे एक दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल किया गया। इस वीडियो में यह दावा किया गया कि भारत ने ईरान के युद्धपोत आईआरआईएस डेना की लोकेशन से जुड़ी जानकारी इजरायल को दी थी।

हालांकि यह बात पूरी तरह झूठ और भ्रम फैलाने वाली है। आधिकारिक स्रोतों के अनुसार यह झूठी खबर फैलाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एक फर्जी वीडियो तैयार किया गया। पाकिस्तानी एजेंसी से संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स ने इस फर्जी वीडियो को बढ़ावा दिया। इसके माध्यम से लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई है।

दरअसल, इस भ्रामक व फर्जी सामग्री को पाकिस्तान के इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा फैलाया गया। आईएसपीआर का इकोसिस्टम इस झूठ में संलिप्त है। यह जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण फैलाने के इरादे से किया गया कृत्य था। यह पूरी कार्रवाई पाकिस्तान के इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशन से जुड़े दुष्प्रचार पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा है। इन खातों ने डिजिटल रूप से बदले गए वीडियो के माध्यम से भारत के बारे में गलत धारणा बनाने की कोशिश की।

यह वीडियो एआई द्वारा निर्मित और डिजिटल रूप से परिवर्तित है, जिसमें रायसीना वार्ता में सेना प्रमुख के भाषण की एक फुटेज का उपयोग किया गया है। इस फुटेज को जानबूझकर भ्रामक कहानी गढ़ने के लिए एडिट किया गया है। फर्जी वीडियो के जरिए यह दावा किया गया है कि भारत ने जहाज की लोकेशन इजरायल के साथ साझा की। यह बात पूरी तरह से झूठ और निराधार है।

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट और टी20 से जसप्रीत बुमराह करेंगे तौबा! यॉर्कर किंग ने टीम इंडिया के लिए बनाया एक खास मास्टर प्लान

Jasprit Bumrah to focus more on ODI: वनडे विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट और टी20 पर अब कम ध्यान देंगे. हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप में जसप्रीत बुमराह ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में 14 विकेट अपने नाम किए. ऐसे में अब वनडे विश्व कप में भी वह तबाही मचाना चाहते हैं. Tue, 10 Mar 2026 19:45:12 +0530

  Videos
See all

Ye Bharat Ki Baat Hai: Putin ने आगे Trump का सरेंडर! | Iran-Israel War | Khamenei Death | Oil Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T15:01:55+00:00

Gas Cylinder Price: बेंगलुरु का एक होटल केवल चाय और कॉफी बेचने के लिए मजबूर । R Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T15:03:57+00:00

Uttam Nagar Murder:Tarun हत्याकांड पर Shikhar Dhawan का फूटा गुस्सा, CM रेखा ने कहा- छोड़ेंगे नहीं #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T15:00:06+00:00

Iran Israel War Update: इज़राइल ने लेबनान पर दागा मांस-हड्डियां गलाने वाला बम! । White Phosphorus #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T15:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers