Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के खिलाफ घटिया चालबाजी चलेगी विद्या, खतरे में पड़ेगी कावेरी की जान
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. ये शो टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीरियल है. इस समय शो में अभीरा और अरमान के बीच दरार आ गई है. अभी तक शो में दिखाया गया कि अभीरा दादी सा के लिए पोद्दार हाउस लौट आती है, लेकिन अरमान उसे धक्के मारकर निकालता है. लेकिन अभीरा अरमान को करारा जवाब देती है और वापस पोद्दार हाउस में एंट्री लेती है. अब शो में नया ड्रामा होने वाला है.
अभीरा को सपोर्ट करेगा माधव
ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि, हॉस्टल में मायरा को दादी सा की तबीयत के बारे में पता चलेगा तो वो परेशान हो जाएगा. हालांकि अरमान उसे समझाएगा कि सब ठीक है. दूसरी और अभीरा के आने से पोद्दार हाउस का माहौल बदल जाता है. संजय और मनोज अभीरा के खिलाफ बातें करते हैं तो माधव सबको जवाब देता है.
ये भी पढ़ें- YRKKH: गेट फांदकर पोद्दार हाउस में घूसी अभीरा, सभी के सामने अरमान की लगाई क्लास
मेहर से हाथ मिलाएगा कृष
वहीं, विद्या भी अभीरा को सुनाती है तो माधव उसे भी चुप करवा देता है. इस बीच कृष अलग ही चाल चलता है. वो मेहर से हाथ मिलाता है और अभीरा और अरमान की सारी बातें उस तक पहुंचाता है. इन सबके बीच मनीषा अपनी अलग टेंशन में होती है. मनीषा का बेटा आर्यन घर में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आ रहा है. मनीषा को टेंशन है कि वह ऐसे माहौल में कैसे आ सकता है.
अभीरा के खिलाफ चाल चलेगी विद्या
अभीरा इन सब के बीच सिर्फ दादी सा की देखभाल में ध्यान देती है. वहीं, अरमान किसी भी चीज में रिस्क नहीं लेना चाहता है, ऐसे में वो हर चीज डबल चेक करता है. शो में दिखाया जाएगा कि कावेरी पोद्दार के कमरे में विद्या आती है. यहां पर अभीरा भी होती है लेकिन तभी विद्या के पैर से कावेरी का ऑक्सीजन सिलेंडर प्लक हट जाता है, लेकिन विद्या अपनी गलती किसी को नहीं बताती. लेकिन जब अभीरा उसे ठीक कर रही होती है तो अरमान देख लेता है और उसे गलतफहमी हो जाती है. वो अभीरा को खींचकर बाहर लेकर जाता है और माधव के सामने दादी सा की हालत का खुलासा करता है. इस मौके पर माधव विद्या से सच पूछता है लेकिन विद्या कुछ नहीं बोलती. फिर अभीरा पर झूठी इल्जाम लगता है. अब देखना होगा शो में आगे क्या होगा.
ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: होली में एक दूसरे को 'I Love You' कहेंगे अभीरा-अरमान, फिर करेंगे शादी?
Gmail हुआ फुल? बिना पैसा खर्च किए ऐसे पाएं 15GB नया फ्री स्पेस, मिनटों में साफ होगा इनबॉक्स
Gmail Free Storage Tricks: आज के समय में Gmail लगभग हर व्यक्ति की डिजिटल पहचान बन चुका है. ईमेल, फोटो, डॉक्यूमेंट और कई जरूरी फाइलें इसी में सेव रहती हैं. लेकिन Gmail का फ्री स्टोरेज सिर्फ 15GB होता है और इसमें Gmail के साथ-साथ Google Drive और Google Photos का डेटा भी शामिल होता है. ऐसे में कई लोगों का स्टोरेज जल्दी भर जाता है.
आने लगती हैं ये परेशानियां
जब स्टोरेज भर जाता है तो नई ईमेल आना बंद हो सकती हैं और जरूरी फाइलें सेव करना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोग या तो पुराने ईमेल डिलीट करते हैं या फिर अतिरिक्त स्टोरेज खरीदने के लिए पैसे खर्च करते हैं. हालांकि, एक तरीका ऐसा भी है जिससे आप बिना पैसे खर्च किए 15GB नई जगह हासिल कर सकते हैं और अपने पुराने ईमेल भी सुरक्षित रख सकते हैं.
Try करें ये तरीका
इसके लिए आपको अपने पुराने ईमेल को एक नए Gmail अकाउंट में ट्रांसफर करना होगा, जिसे आप आर्काइव अकाउंट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपका पुराना डेटा भी सुरक्षित रहेगा और मुख्य Gmail अकाउंट में काफी जगह खाली हो जाएगी.
सबसे पहले करें डेटा का बैकअप
- किसी भी ईमेल ट्रांसफर प्रक्रिया से पहले यह जरूरी है कि आप अपने जरूरी डेटा का बैकअप बना लें. इसके लिए Google Takeout का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- Google Takeout की मदद से आप अपने Gmail, Google Drive और Google Photos का डेटा डाउनलोड करके कंप्यूटर या एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव में सेव कर सकते हैं.
- डेटा डाउनलोड होने में कुछ समय लग सकता है. उदाहरण के लिए, अगर आपके अकाउंट में करीब 75 हजार ईमेल हैं तो पूरा डेटा डाउनलोड होने में लगभग दो घंटे तक लग सकते हैं.
- अब Gmail में POP सेटिंग चालू करें इसके बाद अपने पुराने Gmail अकाउंट में लॉगिन करें और ऊपर दिए गए Settings (सेटिंग्स) विकल्प पर क्लिक करें. यहां Forwarding POP/IMAP टैब में जाएं और Enable POP for all mail विकल्प चुनें.
- इसके नीचे एक और विकल्प होगा जिसमें आप यह सेट कर सकते हैं कि POP के जरिए ईमेल एक्सेस होने पर Gmail क्या करेगा. यहां Delete Gmail’s copy चुनने से ट्रांसफर होने के बाद पुराने अकाउंट से ईमेल अपने-आप हट जाएंगे. इसके बाद Save Changes पर क्लिक करें.
अब बनाएं नया Gmail अकाउंट
अब आपको एक नया Gmail अकाउंट बनाना होगा. यह अकाउंट आपके पुराने ईमेल को स्टोर करने के लिए इस्तेमाल होगा. नए अकाउंट में लॉगिन करने के बाद Settings → Accounts and Import में जाएं. यहां Check mail from other accounts के सामने Add a mail account का विकल्प मिलेगा.
अब अपने पुराने Gmail अकाउंट का ईमेल एड्रेस डालें और Import emails from my other account (POP3) विकल्प चुनें. इसके बाद पुराने अकाउंट का पासवर्ड डालना होगा. अगर पासवर्ड काम नहीं करता है तो Google App Password बनाकर उसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
इसके बाद Port 995 चुनें और तीन विकल्पों पर टिक करें:
- Secure connection (SSL)
- Label incoming messages
- Archive incoming messages
- फिर Add Account पर क्लिक कर दें.
- ट्रांसफर शुरू हो जाएगा
जैसे ही दोनों अकाउंट आपस में कनेक्ट होंगे, ईमेल ट्रांसफर की प्रक्रिया अपने-आप शुरू हो जाएगी.
अगर आपके अकाउंट में हजारों ईमेल हैं तो यह प्रक्रिया एक से दो दिन तक भी चल सकती है. ट्रांसफर पूरा होने के बाद पुराने Gmail अकाउंट के ईमेल Trash में चले जाएंगे, जिन्हें आपको मैन्युअली डिलीट करना होगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि Gmail Draft और Spam फोल्डर को ट्रांसफर नहीं करता.
आखिर में क्या करें
ट्रांसफर पूरा होने के बाद नए अकाउंट में जाकर Accounts and Import सेक्शन में पुराने अकाउंट की कनेक्शन सेटिंग को हटा दें. अब आपका पुराना Gmail अकाउंट लगभग खाली हो जाएगा और आपको पूरे 15GB फ्री स्टोरेज फिर से मिल जाएगा. इस तरीके से आप बिना किसी पैसा खर्च किए Gmail को साफ रख सकते हैं और अपने कई साल पुराने ईमेल भी सुरक्षित रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Gmail Storage Full? सिर्फ 5 मिनट में ऐसे खाली करें स्पेस, ये आसान ट्रिक्स बहुत कम लोग जानते हैं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















