Responsive Scrollable Menu

Gmail हुआ फुल? बिना पैसा खर्च किए ऐसे पाएं 15GB नया फ्री स्पेस, मिनटों में साफ होगा इनबॉक्स

Gmail Free Storage Tricks: आज के समय में Gmail लगभग हर व्यक्ति की डिजिटल पहचान बन चुका है. ईमेल, फोटो, डॉक्यूमेंट और कई जरूरी फाइलें इसी में सेव रहती हैं. लेकिन Gmail का फ्री स्टोरेज सिर्फ 15GB होता है और इसमें Gmail के साथ-साथ Google Drive और Google Photos का डेटा भी शामिल होता है. ऐसे में कई लोगों का स्टोरेज जल्दी भर जाता है.

आने लगती हैं ये परेशानियां

जब स्टोरेज भर जाता है तो नई ईमेल आना बंद हो सकती हैं और जरूरी फाइलें सेव करना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोग या तो पुराने ईमेल डिलीट करते हैं या फिर अतिरिक्त स्टोरेज खरीदने के लिए पैसे खर्च करते हैं. हालांकि, एक तरीका ऐसा भी है जिससे आप बिना पैसे खर्च किए 15GB नई जगह हासिल कर सकते हैं और अपने पुराने ईमेल भी सुरक्षित रख सकते हैं.

Try करें ये तरीका

इसके लिए आपको अपने पुराने ईमेल को एक नए Gmail अकाउंट में ट्रांसफर करना होगा, जिसे आप आर्काइव अकाउंट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपका पुराना डेटा भी सुरक्षित रहेगा और मुख्य Gmail अकाउंट में काफी जगह खाली हो जाएगी.

सबसे पहले करें डेटा का बैकअप

  • किसी भी ईमेल ट्रांसफर प्रक्रिया से पहले यह जरूरी है कि आप अपने जरूरी डेटा का बैकअप बना लें. इसके लिए Google Takeout का इस्तेमाल किया जा सकता है. 
  • Google Takeout की मदद से आप अपने Gmail, Google Drive और Google Photos का डेटा डाउनलोड करके कंप्यूटर या एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव में सेव कर सकते हैं.
  • डेटा डाउनलोड होने में कुछ समय लग सकता है. उदाहरण के लिए, अगर आपके अकाउंट में करीब 75 हजार ईमेल हैं तो पूरा डेटा डाउनलोड होने में लगभग दो घंटे तक लग सकते हैं.
  • अब Gmail में POP सेटिंग चालू करें इसके बाद अपने पुराने Gmail अकाउंट में लॉगिन करें और ऊपर दिए गए Settings (सेटिंग्स) विकल्प पर क्लिक करें. यहां Forwarding POP/IMAP टैब में जाएं और Enable POP for all mail विकल्प चुनें. 
  • इसके नीचे एक और विकल्प होगा जिसमें आप यह सेट कर सकते हैं कि POP के जरिए ईमेल एक्सेस होने पर Gmail क्या करेगा. यहां Delete Gmail’s copy चुनने से ट्रांसफर होने के बाद पुराने अकाउंट से ईमेल अपने-आप हट जाएंगे. इसके बाद Save Changes पर क्लिक करें.

अब बनाएं नया Gmail अकाउंट

अब आपको एक नया Gmail अकाउंट बनाना होगा. यह अकाउंट आपके पुराने ईमेल को स्टोर करने के लिए इस्तेमाल होगा. नए अकाउंट में लॉगिन करने के बाद Settings → Accounts and Import में जाएं. यहां Check mail from other accounts के सामने Add a mail account का विकल्प मिलेगा.

अब अपने पुराने Gmail अकाउंट का ईमेल एड्रेस डालें और Import emails from my other account (POP3) विकल्प चुनें. इसके बाद पुराने अकाउंट का पासवर्ड डालना होगा. अगर पासवर्ड काम नहीं करता है तो Google App Password बनाकर उसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसके बाद Port 995 चुनें और तीन विकल्पों पर टिक करें:

  • Secure connection (SSL)
  • Label incoming messages
  • Archive incoming messages
  • फिर Add Account पर क्लिक कर दें.
  • ट्रांसफर शुरू हो जाएगा

जैसे ही दोनों अकाउंट आपस में कनेक्ट होंगे, ईमेल ट्रांसफर की प्रक्रिया अपने-आप शुरू हो जाएगी.

अगर आपके अकाउंट में हजारों ईमेल हैं तो यह प्रक्रिया एक से दो दिन तक भी चल सकती है. ट्रांसफर पूरा होने के बाद पुराने Gmail अकाउंट के ईमेल Trash में चले जाएंगे, जिन्हें आपको मैन्युअली डिलीट करना होगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि Gmail Draft और Spam फोल्डर को ट्रांसफर नहीं करता.

आखिर में क्या करें

ट्रांसफर पूरा होने के बाद नए अकाउंट में जाकर Accounts and Import सेक्शन में पुराने अकाउंट की कनेक्शन सेटिंग को हटा दें. अब आपका पुराना Gmail अकाउंट लगभग खाली हो जाएगा और आपको पूरे 15GB फ्री स्टोरेज फिर से मिल जाएगा. इस तरीके से आप बिना किसी पैसा खर्च किए Gmail को साफ रख सकते हैं और अपने कई साल पुराने ईमेल भी सुरक्षित रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Gmail Storage Full? सिर्फ 5 मिनट में ऐसे खाली करें स्पेस, ये आसान ट्रिक्स बहुत कम लोग जानते हैं

Continue reading on the app

केंद्र ने तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित किया

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित कर दिया है।

मंत्रिमंडल की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि तमिलनाडु में मंदिरों के शहर के रूप में प्रसिद्ध मदुरै स्थित मदुरै हवाई अड्डा राज्य के सबसे पुराने हवाई अड्डों में से एक है। यह दक्षिणी तमिलनाडु के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है और पर्यटन एवं तीर्थयात्रा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान होता है।

बयान में आगे कहा गया कि मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने से क्षेत्रीय संपर्क बढ़ेगा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों और व्यवसायों को आकर्षित करने की हवाई अड्डे की क्षमता शहर के ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप है।

सरकार का लक्ष्य 2047 तक 350 हवाई अड्डे स्थापित करना है। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने हाल ही में कहा कि भारत में वर्तमान में 164 हवाई अड्डे संचालित हैं और हमारा लक्ष्य 2047 तक लगभग 200 और हवाई अड्डे जोड़ना है। उन्होंने आगे कहा कि चुनौती हवाई अड्डों के निर्माण की नहीं, बल्कि भारत में अधिक विमान कैसे लाए जाएं की है।

नायडू के अनुसार, विनिर्माण प्रणाली को तैयार करके भारत नागरिक उड्डयन क्षेत्र में अगला कदम उठाने के लिए तैयार है। उन्होंने हाल ही में कहा कि विनिर्माण प्रणाली न केवल अगले 10-20 वर्षों में बढ़ने वाली घरेलू मांग को पूरा करेगी, बल्कि भारत वैश्विक निर्यातकों का केंद्र भी बन सकता है।

नायवान उड्डयन में मांग और वृद्धि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में हवाई अड्डों, यात्रियों की संख्या और विमान बेड़े में दोगुनी वृद्धि हुई है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और नागरिक उड्डयन में उनके द्वारा किए गए सुधारों, विशेष रूप से उड़ान योजना के कारण संभव हुआ है।

मंत्री ने कहा कि नागर विमानन मंत्रालय विमानन क्षेत्र में विनिर्माण के लिए भारत के साथ साझेदारी करने के इच्छुक सभी लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर कीर्ति आजाद ने निकाली भड़ास, बिहार पहुंचते ही ईशान किशन ने दिया जवाब; VIDEO VIRAL

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद ईशान किशन मंगलवार को पटना पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर ईशान से कीर्ति आजाद के विवादित पोस्ट पर सवाल पूछा गया, जिस पर बेहद शांत तरीके से जवाब दिया और कहा क्रिकेट के बारे में पूछिए। Tue, 10 Mar 2026 23:28:59 +0530

  Videos
See all

Iranians fleeing to Turkey injured by US-Israeli strikes. #Iran #US #MiddleEast #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T22:40:00+00:00

UK PlayStation users could be owed billions. #PlayStation #PlayStation5 #BBCGaming #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T23:00:22+00:00

Iran Israel War: ईरान ने फोड़ा तगड़ा बम, भागी इज़रायली सेना! | Mojtaba Khamenei | Netanyahu | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T23:00:05+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान 10 साल तक लड़ने की तैयारी में? तबाही मोड ऑन? World War 3 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T23:00:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers