Responsive Scrollable Menu

'शर्म करो टीम इंडिया...', भारत के चैंपियन बनने के बाद कीर्ति आजाद ने आखिर क्यों कही ये विवादित बात, जानिए पूरा मामला

Kirti Azad On Team India: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. खिताबी जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और जय शाह ने स्टेडियम के पास स्थित हनुमान टिकरी मंदिर में दर्शन किए और पूजा की. टीम इंडिया के मंदिर जाकर पूजा करने वाली बात पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के सांस कीर्ति आजाद को पसंद नहीं आई. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मामले में भड़काऊ प्रतिक्रिया दी. उनका कहना है कि टीम इंडिया ने ऐसा क्यों किया...

कीर्ति आजाद ने शेयर किया पोस्ट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने टीम के मंदिर जाने को लेकर सवाल उठाया है. कीर्ति आजाद का कहना है कि जब कपिल देव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 1983 में ट्रॉफी जीती थी, तब वह भारत आए थे. वहीं, अभी टीम इंडिया ट्रॉफी जीतने के बाद मंदिर गई. 

कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘शर्म करो टीम इंडिया, जब हमने साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था, तब हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोग थे. हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि भारत-हिंदुस्तान लाए थे. अभी भारतीय क्रिकेट टीम की ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है? मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं?'

कौन से मंदिर गई थी टीम इंडिया?

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 में खिताबी जीत दर्ज की. चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और जय शाह ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान टेकरी मंदिर गए. यह प्रसिद्ध मंदिर नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास स्थित है, जहां टीम ने जीत के बाद हनुमान जी का आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की.

ईशान किशन ने दी प्रतिक्रिया

टी-20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनने के बाद जब भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन अपने होमटाउन पटना पहुंचे, तो वहां पत्रकारों ने उनसे कीर्ति आजाद के विवादित बयान पर सवाल किया.

इसपर ईशान ने जवाब देते हुए कहा, “हमने अभी-अभी इतना शानदार विश्व कप जीता है. कृपया कुछ बेहतर सवाल पूछें. कीर्ति आजाद ने जो कहा, उस पर मैं क्या कहूं? कृपया कुछ अच्छे सवाल पूछें. मुझे बताइए कि कैसा महसूस हो रहा है और कितना मजा आया.”

न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत ने डिफेंड की ट्रॉफी

फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के दिए 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 159 रन ही बना सकी. नतीजन, टीम इंडिया ने 96 रन से खिताबी मुकाबला जीत लिया है. इसी के साथ भारतीय टीम टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी डिफेंड करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. इतना ही नहीं भारत घरेलू सरजमीं पर ट्रॉफी जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है. वहीं, टीम इंडिया 3 बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है.

ये भी पढ़ें: कीर्ति आजाद के विवादित सवाल पर ईशान किशन ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा...

Continue reading on the app

पीएम सूर्य घर योजना को मिली रफ्तार, लगाए गए 25 लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर सिस्टम

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देश भर में अब तक 25 लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। सरकार ने मंगलवार को संसद को बताया कि 5 मार्च 2026 तक कुल 25,02,217 घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं।

वित्त वर्ष 2025-26 में इस योजना के तहत अब तक 14,585.29 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में 7,822.92 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।

राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने बताया कि इस योजना के तहत राष्ट्रीय पोर्टल पर अब तक 63,26,125 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 25 लाख से अधिक घरों में सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं।

सरकार ने यह योजना 2024 में शुरू की थी। यह एक डिमांड-ड्रिवन योजना है, जिसके तहत देश के सभी ऐसे घरेलू उपभोक्ता, जिनके पास स्थानीय बिजली वितरण कंपनी (डिस्कॉम) से जुड़ा बिजली कनेक्शन है, वे राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर अपने घर की छत पर सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं।

सरकार का अनुमान है कि अगर एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जाते हैं, तो इससे करीब 1000 अरब यूनिट नवीकरणीय बिजली का उत्पादन हो सकता है। साथ ही, इन सिस्टम के 25 साल के जीवनकाल में लगभग 720 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आ सकती है।

2025 के अंत तक इस योजना को लागू करने में गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल और राजस्थान जैसे राज्य सबसे आगे रहे हैं।

एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 तक देश में गैर-जीवाश्म ईंधन (नॉन-फॉसिल फ्यूल) आधारित बिजली उत्पादन क्षमता 266.78 गीगावाट तक पहुंच चुकी है।

इसमें 258 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा (135.81 गीगावाट सौर ऊर्जा, 54.51 गीगावाट पवन ऊर्जा, 11.61 गीगावाट जैव ऊर्जा, 5.16 गीगावाट लघु जल विद्युत और 50.91 गीगावाट वृहद जल विद्युत) और 8.78 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता शामिल है।

मंत्री ने आगे यह भी बताया कि सरकार नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन (एनजीएचएम) को भी लागू कर रही है। इसका उद्देश्य भारत को ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन, उपयोग और निर्यात का वैश्विक केंद्र बनाना है।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना की बादशाहत बरकरार, नहीं हिला पाया कोई नंबर-1 की कुर्सी

Smriti Mandhana remains on top ranking: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की आईसीसी वनडे वनडे रैंकिंग में दबदबा जारी है. मंधाना रैंकिंग में पहले स्थान पर बरकरार है. इसके अलावा भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 8वें स्थान के साथ रैंकिंग टॉप-10 में बनी हुई हैं. Tue, 10 Mar 2026 23:33:52 +0530

  Videos
See all

Iran Vs Israel: महायुद्ध में अमेरिका और इजरायल का अगला कदम क्या? #shorts #ytshorts #america #israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T18:38:37+00:00

America vs Iran: Donald Trump की ईरान को कड़ी चेतावनी, ऑयल सप्लाई रोकी तो होगा बुरा अंजाम! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T19:00:44+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | ईरान ने तबाही मोड किया ऑन ? Israel Iran War | Trump | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T18:45:00+00:00

Congress : स्पीकर पर ‘अविश्वास’ ...विपक्ष Vs सरकार ! #rahulgandhi #loksabha #speaker #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T18:39:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers