मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, विकास से जुड़े कई विषयों पर चर्चा
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स, YSM, SM, VSM ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय कैडेट कोर के विस्तार, सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों तक एनसीसी की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा संगठन की आधुनिक एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई.
विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया
बैठक के दौरान महानिदेशक एनसीसी ने राज्य के अधिकाधिक युवाओं को एनसीसी से जोड़ने के उद्देश्य से सीमावर्ती एवं दूरस्थ क्षेत्रों में नई एनसीसी इकाइयों के गठन एवं विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने राज्य में आधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना के विकास, प्रशिक्षण सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा प्रस्तावित एनसीसी अकादमी की स्थापना सहित विभिन्न भावी योजनाओं की रूपरेखा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया.
राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा सेवा-भाव को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने वाला देश का एक प्रतिष्ठित संगठन है, जिसकी राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है.
पूर्ण सहयोग का आश्वासन
मुख्यमंत्री ने राज्य में एनसीसी के विस्तार तथा प्रस्तावित आधारभूत संरचना विकास से संबंधित सभी पहलों के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से राज्य के युवाओं को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व प्रशिक्षण एवं राष्ट्र सेवा के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे.
Cheesy Potato Cups Recipe: बचे हुए उबले आलू से बनाएं चीज़ी कॉर्न पोटैटो कप्स, शाम की भूख के लिए परफेक्ट स्नैक
Cheesy Potato Cups Recipe: अक्सर घर में उबले हुए आलू बच जाते हैं, जिन्हें दोबारा इस्तेमाल करने का तरीका समझ नहीं आता। ऐसे में आप इन आलुओं से स्वादिष्ट चीज़ी कॉर्न पोटैटो कप्स बना सकते हैं। बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से चीज़ व सब्जियों की स्टफिंग से भरपूर यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा।
खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और यह शाम की चाय या छोटे-मोटे गेट-टुगेदर के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
चीज़ी पोटैटो कप्स बनाने के लिए सामग्री
- 3-4 उबले हुए बड़े आलू
- ½ कप स्वीट कॉर्न
- ¼ कप बारीक कटी शिमला मिर्च
- ¼ कप बारीक कटा प्याज
- 1 कप कद्दूकस किया हुआ चीज़
- 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
- 1 छोटा चम्मच मिक्स हर्ब्स या ओरिगैनो
- नमक स्वादानुसार
- बारीक कटा हरा धनिया
ऐसे बनाएं चीज़ी कॉर्न पोटैटो कप्स
स्टेप 1: सबसे पहले उबले हुए बड़े आलुओं को बीच से आधा काट लें। फिर चम्मच की मदद से बीच का थोड़ा हिस्सा निकालकर उन्हें कप जैसा आकार दें।
स्टेप 2: एक बाउल में स्वीट कॉर्न, बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज, कद्दूकस किया हुआ चीज़, चिली फ्लेक्स, मिक्स हर्ब्स (या ओरिगैनो), नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।
स्टेप 3: तैयार स्टफिंग को आलू के कप्स में भरें। ऊपर से थोड़ा और कद्दूकस किया हुआ चीज़ डाल दें, ताकि बेक होने के बाद अच्छी चीज़ी लेयर बन जाए।
स्टेप 4: अब सभी पोटैटो कप्स को एयर फ्रायर की ट्रे में रखें और 180°C पर 8 से 10 मिनट तक बेक करें। जब चीज़ पिघलकर हल्का सुनहरा हो जाए, तो उन्हें बाहर निकाल लें।
स्टेप 5: तैयार चीज़ी कॉर्न पोटैटो कप्स को हरी चटनी, मिंट डिप या टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
क्यों ट्राई करें यह रेसिपी?
अगर आप बची हुई सामग्री का स्वादिष्ट इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी बेहतरीन विकल्प है। इसमें आलू के साथ सब्जियां और चीज़ का शानदार स्वाद मिलता है।
यह बच्चों के टिफिन, शाम की चाय, वीकेंड स्नैक या छोटी हाउस पार्टी के लिए भी परफेक्ट डिश है। कम समय में बनने वाली यह रेसिपी स्वाद और प्रेजेंटेशन, दोनों के मामले में लोगों को पसंद आ सकती है।
यह भी पढ़ें: सावन में दिनभर रहना है एनर्जेटिक? डाइट में शामिल करें ये शाकाहारी फूड्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi









.jpg)
