रूस ने यूक्रेन के पावर ग्रिड पर किया बड़ा हमला, कई इलाकों में बिजली गुल, अबू धाबी बैठक से पहले बिगड़े हालात
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच शांति की कोशिशों को एक बार फिर झटका लगा है. अमेरिका की मध्यस्थता में 10 और 11 नवंबर को अबू धाबी में दोनों देशों के बीच बातचीत होनी है. लेकिन इससे पहले रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए हैं. इन हमलों में बिजली संयंत्रों और सबस्टेशनों को निशाना बनाया गया, जिससे राजधानी कीव समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. इस बीच जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने रूस से युद्धविराम और शांति समझौते के लिए गंभीरता से बातचीत करने की अपील की है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने रातभर में 289 ड्रोन, 17 बैलिस्टिक मिसाइल और 59 क्रूज मिसाइलें दागीं. इन हमलों का असर दक्षिण में काला सागर के तट पर स्थित ओडेसा से लेकर पश्चिमी यूक्रेन के रिव्ने तक देखने को मिला. यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी बिजली कंपनी DTEK ने बताया कि उसके पांच में से तीन थर्मल पावर प्लांट बंद हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: अमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से भारत को होगा फायदा? समझें भारतीयों के लिए कितना अहम है रिजल्ट
स्कूल पर हमले में 33 लोगों की मौत का दावा
जेलेंस्की ने बताया कि सोमवार को रूस ने जापोरिज्जिया इलाके के कोमिशुवाखा गांव में एक स्कूल को निशाना बनाया. इस स्कूल का इस्तेमाल लोगों को राहत सामग्री बांटने के लिए किया जा रहा था. जेलेंस्की के मुताबिक, हमले में कम से कम 33 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.
वहीं, रूस ने दावा किया कि उसकी सेना ने कोमिशुवाखा और जापोरिज्जिया क्षेत्र की दो अन्य जगहों पर यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस कार्रवाई में 25 यूक्रेनी सैनिक मारे गए. इसके अलावा 15 सैन्य वाहन और एक इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर स्टेशन भी नष्ट कर दिया गया.
मर्ज ने रूस से की बातचीत करने की अपील
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेलेंस्की ने कहा कि रूस के हमले दिखाते हैं कि वह मानवीय युद्धविराम को आगे बढ़ाने के बजाय सैन्य कार्रवाई जारी रखना चाहता है. वहीं, मर्ज ने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत शुरू करना जरूरी है और यूरोपीय देशों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि रूस को युद्धविराम और उसके बाद स्थायी शांति समझौते के लिए गंभीरता से बातचीत करनी चाहिए. हालांकि, उन्हें अभी तक मॉस्को की ओर से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है.
अबू धाबी में होगी शांति वार्ता
अमेरिका की मध्यस्थता में 10 और 11 नवंबर को अबू धाबी में शांति वार्ता प्रस्तावित है. इससे पहले यूक्रेन, अमेरिका, नाटो और यूरोपीय सहयोगी देशों के बीच भी बैठकें होंगी. यूरोपीय आयोग के मुताबिक, बुधवार को यूक्रेन और उसके सहयोगी देशों के साथ एक बैठक होगी. इसमें यूक्रेन की सुरक्षा और भविष्य की आर्थिक स्थिति से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी. जेलेंस्की ने बताया कि इस बैठक में यूक्रेन के लिए समृद्धि योजना (Prosperity Plan) और सुरक्षा गारंटी पर बात होगी. नाटो ने भी गुरुवार को आगे की बातचीत की जानकारी दी है.
बिजली और परमाणु सुरक्षा पर भी बढ़ा खतरा
रूसी हमलों से यूक्रेन की बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है. कीव के मेयर विताली क्लित्स्को ने शहर में बिजली की स्थिति को बेहद मुश्किल बताया. उन्होंने कहा कि रूस लगातार यूक्रेन की बिजली उत्पादन और सप्लाई व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है. हाल के हमलों के कारण कीव और आसपास के इलाकों में आपातकालीन बिजली कटौती करनी पड़ी है.
सर्दियों में बिजली संकट बढ़ने की आशंका
यूक्रेन के लोगों को आने वाली सर्दियों में बिजली और हीटिंग की समस्या बढ़ने का डर सता रहा है. पिछले साल रूसी हमलों के कारण लाखों लोगों को कई दिनों तक बिजली और गर्मी की सुविधा नहीं मिल पाई थी. इस बार भी कई शहरों में लंबे समय तक बिजली कटौती हो रही है. मध्य यूक्रेन के द्निप्रो शहर की रहने वाली 49 वर्षीय ओल्हा हिरिया ने कहा कि इस बार सर्दी काफी मुश्किल हो सकती है. उन्होंने बताया कि रूस लगातार बिजली और हीटिंग प्लांट को निशाना बना रहा है.
यह भी पढ़ें: ईरान का भारतीय जहाजों पर बड़ा फैसला, अब होर्मुज में बिना रोकटोक कर सकेंगे आवाजाही
कब खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच? नोट कर लीजिए तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 5 विकेट से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में रोहित शर्मा का बल्ला तो नहीं चला, लेकिन विराट कोहली ने 74 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. अब फैंस की नजर दूसरे वनडे पर टिकी है. टीम इंडिया दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनना चाहेगी. वहीं फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. तो चलिए जानते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच किस तारीख को खेला जाएगा और इसके समय से जुड़ी सभी डिटेल्स जानते हैं.
7 नवंबर को खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के एचएनआरवाई स्टेडियम (Sky Stadium) में खेला जाएगा. पांच मैचों की इस सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करने या फिर वापसी करने के लिहाज से यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद खास होने वाला है.
भारतीय समयानुसार कितने बजे से शुरू होगा मैच?
यह मैच देखने के लिए भी भारतीय फैंस को सुबह उठना पड़ेगा. चूंकि भारत और न्यूजीलैंड के समय में काफी अंतर है, इसलिए भारतीय क्रिकेट फैंस को यह मुकाबला लाइव देखने के लिए फिर से जल्दी नींद से जागना होगा. भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह 7:30 बजे शुरू हो जाएगा, जबकि मैच का टॉस सुबह 7:00 बजे फेंका जाएगा. वहीं, अगर न्यूजीलैंड के स्थानीय समय की बात करें, तो वहां के दर्शकों के लिए यह मुकाबला दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा.
जानिए कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी टेलीकास्ट
अगर आप घर बैठे इस रोमांचक मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं, तो आप अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर इस मैच को लाइव देख सकते हैं. भारत में इस वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर किया जा रहा है, जहां आप अलग-अलग भाषाओं में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. वहीं, अगर आप अपने मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर डिजिटल स्ट्रीमिंग के जरिए मैच देखना चाहते हैं, तो आप सोनी लिव (SonyLIV) ऐप या उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं.
सीरीज में मजबूत बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड चाहेगी शानदार वापसी
पहले वनडे में विराट कोहली की 74 रनों की मैच विनिंग पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी. अगर टीम इंडिया वेलिंगटन में भी अपना यही दमदार प्रदर्शन दोहराती है, तो वह सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर लेगी. वहीं दूसरी ओर, मिचेल सेंटनर की अगुवाई वाली कीवी टीम अपने इस दूसरे घरेलू मैदान पर हर हाल में पलटवार करते हुए सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
What a start to the ODI series ????#TeamIndia clinch a convincing win in Auckland to go 1-0 up ????
— BCCI (@BCCI) November 4, 2026
Updates ▶️ https://t.co/iZN2Y53Nur#NZvIND pic.twitter.com/jXSglCUEzN
दूसरे वनडे के लिए ऐसी है दोनों टीमें
भारतीय टीम का स्क्वाड: रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ईशान किशन, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, आकिब नबी और यश ठाकुर.
न्यूजीलैंड टीम का स्क्वाड: विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लाथम, टिम सीफर्ट, मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर और मैथ्यू फिशर.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने ऑकलैंड में तोड़ा न्यूजीलैंड का अजेय किला, 12 सीरीज के बाद कीवी टीम को देखना पड़ा यह दिन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











