Responsive Scrollable Menu

जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी... पिता को याद करके रिंकू सिंह ने किया भावुक पोस्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच में रिंकू सिंह के पिता का देहांत हो गया था। लेकिन रिंकू ने अपनी पर्सनल लाइफ को दरकिनार करते हुए नेशनल ड्यूटी को पहले रखा। रिंकू सिंह ने अपने पिता को जाने से पहले सभी खुशियां दी थीं। उन्होंने खुद को साबित करके दिखाया। उन्होंने अपने पिता का सपना पूरा किया। हाल ही में भारत ने टी20 खिताब भी जीत लिया। 

वहीं रिंकू जिस गम में थे उसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है लेकिन देश के प्रति जो उनका प्यार है उन्होंने टूर्नामेंट खेलना जारी रखने के फैसले से ये दिखा दिया। अब रिंकू ने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। 

रिंकू सिंह ने अपने पिता को याद करते हुए लिखा कि, आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकाले। मुझे नहीं पता आगे की जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी... पर मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी। साथ ही उन्होंने लिखा कि, आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है.. तो फील्ड पर बस आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था। अब आपका सपना पूरा हो गया है.. तो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते। हर छोटी बड़ी खुशी में आपकी कमी खलेगी। बहुत मिस करूंगा आपको पापा.. बहुत ज्यादा। 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह ने भारत के लिए पहले 5 मैच खेले और अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6,1,11*,6* और 0 रन बनाए। 

उन्हें फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 के मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिला। 
 
 

Continue reading on the app

रिंकू सिंह ने पिता के लिए इमोशनल पोस्ट किया:लिखा- आपने सिखाया था फर्ज सबसे आगे, उसे पूरा करने की कोशिश की

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अपने दिवंगत पिता खानचंद सिंह के लिए इमोशनल पोस्ट किया है। भारत ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता। यह मैच अहमदाबाद में खेला गया था। 27 फरवरी को रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था। वह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। काश आप पास होते रिंकू ने इंस्टाग्राम पर लिखा, आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले। मुझे नहीं पता आगे की जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी, पर मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी। उन्होंने आगे लिखा, आपने ही सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है, तो मैदान पर सिर्फ आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था। आपका सपना पूरा हो गया है, काश आप पास होते। रिंकू वर्ल्ड कप के दौरान मिलने भी गए थे रिंकू के पिता खांचंद सिंह लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। यह चौथे स्टेज का कैंसर था। पिछले महीने उनकी हालत बहुत खराब हो गई। रिंकू वर्ल्ड कप के दौरान पिता से मिलने घर भी गए थे। लेकिन 27 फरवरी 2026 को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में उनके पिता का निधन हो गया। रिंकू ने अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया और फिर टीम में लौट आए। 5 मैचों में मौका मिला रिंकू सिंह को 2024 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी और वे ट्रैवलिंग रिजर्व थे। लेकिन इस बार उन्हें मौका मिला और उन्होंने भारत के लिए अपना पहला वर्ल्ड कप खेला। टूर्नामेंट में उन्होंने 5 मैच खेले और 24 रन बनाए। ---------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टीम इंडिया को ₹131 करोड़ देगा BCCI:खिलाड़ियों, स्टाफ और सिलेक्टर्स को बधाई दी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के इनाम का ऐलान किया है। भारत ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराया और ट्रॉफी जीत ली। इसके साथ ही टीम इंडिया ने अपना खिताब बरकरार रखा और टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई। पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill को क्रिकेटर ऑफ द ईयर, राहुल द्रविड़ को मिलेगा BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ को बीसीसीआई द्वारा 15 मार्च को दिल्ली में आयोजित सालाना नमन अवॉर्ड्स में कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा जबकि भारत के टेस्ट व वनडे कप्तान शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक भारत की पूर्व महिला कप्तान मिताली राज को भी लाइफटाइम अवॉर्ड देने पर विचार किया जा रहा है। जबकि मुंबई के आयुष म्हात्रे को उनके प्रदर्शन के लिए घरेलू लिमिटेड ओवर क्रिकेट में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के साथ भारत की मशहूर बिग फोर बैटिंग लाइन-अप का हिस्सा थे। द्रविड़ ने इस सभी स्टार बल्लेबाजों की टीम में मौजूदगी के बावजूद अपना खास स्थान बनाया था और उन्हें अपनी पीढ़ी के बेस्ट टेस्ट बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। 

राहुल द्रविड़ ने वनडे प्रारूप में भी 10 हजार से ज्यादा रन बनाए थे और टेस्ट क्रिकेट में वो काफी असरदार रहे थे और उन्होंने घर में साथ ही विदेशी धरती पर भी खूब बन बनाए थे। साल 2012 में क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने शुरू में कमेंट्री किया और फिर कोचिंग में आ गए। बाद में उन्होंने इंडिया अंडर 19 टीम की कमान संभाी और शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों वाली टीम को साल 2018 में अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया। इस दौरान उन्होंने इंडिया ए टीम के साथ मिलकर भी काम किया। 

राहुल द्रविड़ को इसके बाद साल 2021 में रवि शास्त्री की जगह भारतीय सीनियर टीम का हेड कोच बनाया गया और उनके कार्यक्रम में भारत ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन टीम चैंपियन बनने से चूक गई। वहीं साल 2024 में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप टाइटल अपने नाम किया। इस बीच मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट एसोसिएशन के रूप में सम्मानित किया जाएगा। 
Thu, 12 Mar 2026 14:03:52 +0530

  Videos
See all

March Weather: कहीं गर्मी 40°C, कहीं बर्फबारी #delhiweather #mausam #aajtak #shorts #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T08:27:55+00:00

Middle Eastमें हमलों के बीच, कैसे हैं वहां के हालात? ग्राउंड रिपोर्ट | Iran Israel War | Iran US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T08:30:56+00:00

Chaitra Navratri 2026 : नवरात्रि पर अमावस्या और खरमास का सायाक्या मांगलिक कार्यों पर रहेगी रोक? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T08:30:06+00:00

Israel-Turkey War Update: Iran के समर्थन में तुर्की ने उतारे जंगी जहाज! | World news | Khamenei |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T08:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers