Responsive Scrollable Menu

Anupamaa: क्या फिर टकराएंगी अनुपमा और अनुज की राहें? शो में वापसी को लेकर बोले गौरव खन्ना

Gaurav Khanna on Anupamaa: टीवी का नंबर वन शो 'अनुपमा' सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. इसमें  इमोशनल कहानी, जाने-पहचाने किरदार और लगातार आनेवाले ट्विस्ट्स दर्शकों को बांधे रखते हैं. शो में हर नए मोड़ के साथ मेकर्स कुछ नया लेकर आते हैं. अब शो में एक छोटा सा लीप आने वाले है, जिसके बाद अनुपमा की लाइफ में काफी कुछ बदलेगा. क्या फिर से अनुज कपाड़िया की वापसी होगी, चलिए जानते हैं, इस बारे में-

गोवा शिफ्ट होने वाली है अनुपमा

अनुपमा के मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें कहानी में एक छोटा सा लीप दिखाया गया. प्रोमो से पता चलता है कि अनुपमा अब गोवा शिफ्ट हो गई है और वहां अपनी जिंदगी का एक नया फेज शुरू कर रही हैं. प्रोमो की शुरुआत में अनुपमा समुद्र किनारे पर साइकिल चलाती दिख रही है और उसके पीछे एक छोटी बच्ची बैठी है. वह बच्ची एक्साइटमेंट में अनुपमा से साइकिल और तेज चलाने को कहती है. इसी दौरान अनुपमा समुद्र किनारे लगी कई छोटी दुकानों के बीच वह अपना खाने का स्टॉल कहां लगाए, ये सोचने लगती हैं. 

शो में होगी इस नए शख्स की एंट्री

वहीं, प्रोमो में एक  नए शख्स की एंट्री दिखाई गई है. सचिन त्यागी, पास ही बीच पर बैठे नजर आते हैं. जैसे ही लहरें करीब आती हैं, वह "थ्री, टू, वन" गिनना शुरू करते हैं और अचानक एक तेज लहर आती है जिससे अनुपमा का बैलेंस बिगड़ जाता है और उसका स्टॉल गिर जाता है. जब अनुपमा उठने की कोशिश करती है, तो सचिन त्यागी उसकी ओर आता है और मदद के लिए हाथ बढ़ाता है. लेकिन वो उसके हाथ में कागज का एक छोटा टुकड़ा थमा देता है और वहां से चला जाता है. जब अनुपमा उस कागज को खोलती है, तो उस पर एक मोटिवेशनल कोट लिखा होता है. अब लोगों के मन में सवाल उठने लगा है कि सचिन अनुपाम की लाइफ में क्या मोड लाएगा.

क्या शो में अनुज की होगी वापसी?

दूसरी ओर कई लोगों के मन में ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या गोवा में अनुपमा की लाइफ में अनुज कपाड़िया की वापसी होगी. तो अब गौरव खन्ना ने खुद इस बात को कंफर्म कर दिया है कि वो इस शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में  गौरव खन्ना ने जो कहा- 'आप गलत इंसान से इस बारे में पूछ रहे हैं. क्योंकि अनुपमा में वापसी करना मेरे हाथ में नहीं है. ये हमारे प्रोड्यूसर राजन शाही और चैनल स्टार प्लस पर डिपेंड करता है. अगर स्टोरी में मेरे लिए कुछ इंट्रेस्टिंग होगा तो मैं जरूर वापस आऊंगा. लेकिन, अगर ट्रैक एक्साइटिंग नहीं है तो मैं वापस नहीं आऊंगा.'

ये भी पढ़ें- बड़े-बड़े स्टार्स ही नहीं, 'Dhurandhar 2' में आदित्य धर के परिवार ने भी किया काम, कुछ तो पहले पार्ट में भी आए नजर

 

Continue reading on the app

Jharkhand: झारखंड विधानसभा में बजट पर हुई चर्चा, पर्यटन-पर्यावरण और सड़क विकास पर सरकार का जोर

Jharkhand: झारखंड विधानसभा की कार्यवाही के दौरान राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई. सरकार की ओर से बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है. कार्यक्रम के तहत अब तक 2.4 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 50 लाख पौधे लगाए गए हैं. इस वर्ष 3 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है.

यह भी पढ़ें- Jharkhand Government: पलामू में शुरू होगी सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस इलाज योजना, घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक फ्री ट्रीटमेंट

पर्यटन और आधारभूत ढांचे को मिल रहा बढ़ावा

सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है. रजरप्पा मंदिर, पतरातू, नेतरहाट और चतरा के कोलेश्वरी पहाड़ जैसे पर्यटन स्थलों पर स्काई वॉक, रोप-वे और स्काई ब्रिज बनाने की योजना है. हुंडरू फॉल, जोनहा फॉल और अन्य जलप्रपातों पर भी बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. सरकार ने झारखंड के प्राचीन भूगर्भीय और ऐतिहासिक महत्व को भी उजागर किया. साहिबगंज के राजमहल फॉसिल पार्क में 10 से 14 करोड़ वर्ष पुराने जीवाश्म पाए गए हैं, जो इस क्षेत्र के प्राचीन इतिहास को दर्शाते हैं.

इसके अलावा राज्य में सड़क और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है. राज्य बनने के समय जहां सड़कों की कुल लंबाई 5400 किलोमीटर थी, वहीं अब यह बढ़कर 15,000 किलोमीटर हो गई है. सरकार ने इस बजट को शिक्षा, पर्यटन, पर्यावरण और युवाओं के रोजगार को बढ़ावा देने वाला बजट बताया और विपक्ष से इसे समर्थन देने की अपील की.

यह भी पढ़ें- Jharkhand: झारखंड पुलिस के अनुसंधान अधिकारियों को मिलेगा स्मार्टफोन, पुलिस मुख्यालय ने बदले नियम

Continue reading on the app

  Sports

ICC ट्रॉफी जीतने वाली भारत की इन 5 टीमों का होगा सम्मान, BCCI का बड़ा प्लान

BCCI Annual Award: BCCI के सालाना अवॉर्ड समारोह का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें भारत की 5 ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का सम्मान किया जाएगा. Wed, 11 Mar 2026 00:01:53 +0530

  Videos
See all

Superfast News Live : फटाफट देखें 100 बड़ी खबरें | Israel Iran War | PM Modi | Parliament Session #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T00:15:43+00:00

Rashtragarv | Sushant Sinha: 11 साल में IAF की ताकत कैसे बढ़ी? | PM Modi | Rafale | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T00:27:50+00:00

Nitish Kumar : किसे याद करके भावुक हुए निशांत कुमार? | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T00:01:12+00:00

News KI Pathshala: Sushant Sinha | ईरान की मदद कर रहा है रूस! | Iran Israel War | China | Trump News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T00:15:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers