बॉडी को डिटॉक्स करती है पंचकर्म चिकित्सा, पतंजलि के एक्सपर्ट्स ने बताई उपचार की प्रक्रिया
Panchakarma Treatment: पंचकर्म की प्रक्रिया शरीर को आराम देने के लिए नहीं बल्कि शरीर के उपचार के लिए की जाती है. साथ ही, बीमारियों से छुटकारा दिलाने का काम करती है पंचकर्म चिकित्सा. इसमें प्राचीन आयुर्वेदिक औषधियों का इस्तेमाल होता है.
The post बॉडी को डिटॉक्स करती है पंचकर्म चिकित्सा, पतंजलि के एक्सपर्ट्स ने बताई उपचार की प्रक्रिया appeared first on News24 Hindi.
Summer Skincare Tips: सिर्फ सनस्क्रीन नहीं, धूप से बचने के लिए फॉलो करें ये 4 स्किनकेयर टिप्स
Summer Skincare Tips: इस बार मार्च के महीने में लोगों को तेज धूप और गर्मी झेलनी पड़ रही है. तापमान लगातार बढ़ रहा है जिस वजह से लोगों को अपनी स्किन को सुरक्षित रखने के लिए सनस्क्रीन लगाना पड़ रहा है. मगर क्या आप जानते हैं स्किन के लिए हमें इसके अलावा भी कुछ करना चाहिए. दरअसल, सिर्फ सनस्क्रीन लगाने से त्वचा को धूप की तेज किरणों से बचाया सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. आज के समय में बढ़ती गर्मी, तेज यूवी रेज, धूल-मिट्टी और प्रदूषण हमारी स्किन पर गहरा असर डालते हैं. अगर आप अपनी स्किन की अच्छी देखभाल करना चाहते हैं तो इन आसान स्किनकेयर टिप्स को फॉलो करें.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
स्किन एक्सपर्ट्स का मानना है कि धूप में निकलने से बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाना चाहिए. मगर उसे फेस और स्किन पर अप्लाई करने से पहले हमें अपनी त्वचा को तैयार भी करना होता है. अगर स्किन साफ, हाइड्रेट और मॉइश्चराइज रहेगी तो स्किन पर सनस्क्रीन का सही से असर होगा. इसलिए, धूप में निकलने से पहले अच्छा स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना चाहिए. इससे स्किन सिर्फ टैनिंग से नहीं बचेगी बल्कि ग्लोईंग और हेल्दी भी रहती है.
ये भी पढ़ें- Kidney Failure Signs: किडनी फेल होने से पहले शरीर देता है ये 7 साइलेंट संकेत, ऐसे करें पहचान
सनबर्न से बचने के लिए फॉलो करे ये 4 स्टेप्स
1.क्लींजिंग
हमें धूप में निकलने से पहले अपने चेहरे को साफ जरूर करना चाहिए. रातभर हमारी स्किन पर ऑयल और पसीना जमा हो जाता है. इसलिए, सही प्रोडक्ट्स से इन्हें साफ करना चाहिए. सबसे पहले किसी माइल्ड फेसवॉश या क्लींजर से फेस को धोए. इससे स्किन फ्रेश हो जाती है. मुंह धोने के लिए ताजे पानी का इस्तेमाल करें.
2.टोनर जरूर लगाए
फेस धोने के बाद टोनर से अपनी स्किन को एक बार फिर से हाइड्रेट करें. इससे ओपन पोर्स बंद हो जाते हैं. टोनर से हमारी स्किन का पीएच लेवल भी बैलेंस हो जाता है. टोनर हमारी स्किन को पूरे दिन फ्रेश रखने में मदद करता है. टोनर लगाने के बाद कॉटन पैड से इसे पूरे स्किन पर सही से अप्लाई कर दें. कुछ मिनट तक उसे अबजॉर्ब होन दें.
3.मॉइश्चराइजर जरूर लगाए
गर्मियों में अक्सर लोग मॉइश्चराइजर नहीं लगाते हैं. दरअसल, ऑयली स्किन वाले लोग इस स्टेप को इसलिए स्किप कर देते हैं क्योंकि मॉइश्चराइजर से एक्स्ट्रा ऑयल बनने लगता है. मगर इसे न लगाने से स्किन का टेक्सचर बिगड़ सकता है. धूप और गर्मी में भी हमें अपनी त्वचा को नमी देना जरूरी होता है. आप अपनी स्किन के मुताबिक मॉइश्चराइजर का चुनाव कर सकते हैं. ऑयली स्किन पर जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाए वहीं ड्राई स्किन वाले क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं.
4.चौथा स्टेप सनस्क्रीन
अच्छे स्किनकेयर रूटीन में पहले बताए गए तीनों स्टेप्स को फॉलो करने के बाद सनस्क्रीन लगाया जाता है. ये सबसे जरूरी स्टेप होता है. धूप में निकलने से 15-20 मिनट पहले इसे फेस और स्किन पर लगाए. सनस्क्रीन हमेशा SPF 30 या उससे अधिक वाला होना चाहिए. सनस्क्रीन लगाने से हमारी स्किन हानिकारक UV Rays से बचती है और टैनिंग, सनबर्न और पिग्मेंटेशन जैसी समस्याओं का रिस्क कम होता है.
रात को ऐलोवेरा जेल लगाए
जी हां, ऐलोवेरा जेल में कुलिंग एजेंट्स होते हैं. इससे हमारी स्किन पर कुलिंग इफेक्ट आता है. सनबर्न भी कम होता है. हमें रोजाना रात को भी बताए गए स्किन केयर स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए. साथ में ऐलोवेरा जेल लगाना चाहिए. ऐलोवेरा जेल से हमें स्किन पर खुजली और जलन भी कम होती है.
ये भी पढ़ें- Tanning Removal Remedies: गर्मियों में टैनिंग से हाथ हो गए काले? अपनाएं ये देसी नुस्खे, एक ही बार में दिखेगा रिजल्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
news24
News Nation


















