Responsive Scrollable Menu

कुआलालंपुर में एक ही सफर में मिलेंगे कई रंग, ट्विन टावर्स की चमक से चाइनाटाउन के जायकों तक ऐसे बनाएं घूमने का यादगार प्लान

Kuala Lumpur Trip Planning: कुआलालंपुर में ऊंची इमारतों के साथ पुराने बाजार, स्थानीय खाना और धार्मिक स्थल भी सफर को खास बनाते हैं. पेट्रोनास ट्विन टावर्स और केएलसीसी इलाके से शहर को जानने की शुरुआत कर सकते हैं. चाइनाटाउन में पैदल घूमने और अलग स्वाद चखने के लिए समय रखें. बाटू केव्स की सैर अपनी सुविधा और चलने की क्षमता के अनुसार तय करें. होटल चुनते समय जगह, कुल खर्च और बुकिंग की शर्तें जरूर देखें. खास रेस्तरां या गतिविधि के लिए पहले से जानकारी लेना उपयोगी रहेगा. घूमने के बीच आराम का समय रखने से यात्रा ज्यादा सहज बनेगी.

Continue reading on the app

कोहली के वनडे रनचेज में सबसे ज्यादा रन:सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा, रोहित 17वीं बार शून्य पर आउट; अर्शदीप ने गर्लफ्रेंड के लिए डांस किया

भारत ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की। विराट कोहली लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा बुधवार को 17वीं बार शून्य पर आउट हुए। वहीं अर्शदीप सिंह ने काइल जैमीसन को आउट करने के बाद डांस किया। इसे उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को डेडीकेट किया। भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे में बने टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. कोहली ने सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा कोहली ने वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे 8741 रन बना लिए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 8720 रन को पीछे छोड़ दिया। 2. कोहली ने पोंटिंग का रिकॉर्ड भी तोड़ा विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1,971 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाज इस मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। 3. कोहली ने नंबर-3 पर 13 हजार रन पूरे किए विराट कोहली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। कोहली को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 12 रन की जरूरत थी। उन्होंने पारी के 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना 12वां रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। नंबर-3 पर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस पोजिशन पर 12,662 रन बनाए हैं। 4. कोहली ने न्यूजीलैंड में 35 गेंद पर फिफ्टी लगाई विराट कोहली ने 35 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह विदेशी मैदान पर वनडे में उनकी दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। इस मामले में उनका सबसे तेज अर्धशतक 34 गेंदों में आया था। उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में यह उपलब्धि हासिल की थी। 5. रोहित ने शून्य पर आउट होने में गांगुली को पीछे छोड़ा रोहित वनडे में 17वीं बार शून्य पर आउट हुए। इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने में उन्होंने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया। गांगुली वनडे करियर में 16 बार शून्य पर आउट हुए। 6. भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का चौथा सबसे छोटा घरेलू वनडे टोटल न्यूजीलैंड की टीम ऑकलैंड में भारत के खिलाफ 185 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड का चौथा सबसे छोटा वनडे टोटल है। न्यूजीलैंड ने 1994 में भारत के खिलाफ लोएस्ट स्कोर बनाया था, तब टीम ऑकलैंड में ही 142 रन पर ऑलआउट हुई थी। 7. नंबर-11 पर बल्लेबाजी करते हुए टिकनर ने 4 छक्के लगाए ब्लेयर टिकनर ने ऑकलैंड में 4 छक्के जड़े। उन्होंने वनडे में नंबर-11 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर और नसीम शाह ने ऐसा किया था। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. गिल, कोहली, रोहित को न्यूजीलैंड रग्बी खिलाड़ी ने जर्सी दी मैच शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के रग्बी खिलाड़ी केविन मेआलामू से मुलाकात की। इस दौरान तीनों भारतीय खिलाड़ियों को उनके नाम की खास रग्बी जर्सी भेंट की गई। 2. बारिश की वजह से देरी से शुरु हुआ मैच बारिश की वजह से देरी से टॉस हुआ। मुकाबला भी 10 मिनट की देरी से शुरु हुआ। मैच भारतीय समयानुसार पहले 7:30 बजे से खेला जाना था, जो 7:40 बजे शुरु हुआ। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 3. कोहली ने ग्लेन फिलिप्स को जॉन सीना का इशारा दिखाया न्यूजीलैंड की पारी के दौरान ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी करने मैदान पर पहुंचे। तभी विराट कोहली ने उनके सामने हाथ को चेहरे के आगे घुमाकर WWE रेसलर जॉन सीना का मशहूर ‘यू कांट सी मी’ इशारा किया। इसके पीछे एक दिलचस्प वजह थी। न्यूजीलैंड में जब भी फिलिप्स बल्लेबाजी करने आते हैं, स्टेडियम का DJ अक्सर जॉन सीना का एंट्रेंस म्यूजिक बजाता है। सीना इस म्यूजिक के साथ अपने चेहरे के सामने हाथ घुमाने वाला खास इशारा करते हैं। इसका मतलब होता है- ‘तुम मुझे देख नहीं सकते।’ 4. अर्शदीप ने गर्लफ्रेंड के लिए किया खास डांस न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को आउट करने के बाद अर्शदीप सिंह ने डांस स्टेप किए, जिन्हें देखकर दर्शकों के मन में सवाल उठा कि यह सेलिब्रेशन किसके लिए था। पहली पारी खत्म होने के बाद ब्रॉडकास्टर से बातचीत में अर्शदीप ने इसका जवाब दिया। उन्होंने बताया कि यह डांस उनकी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के लिए था। अर्शदीप ने कहा, हम बाहर टहलते समय ऐसे डांस स्टेप करते हैं। जब कभी हमारा मूड थोड़ा खराब होता है, तो इसी तरह एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते हैं। इसलिए यह सेलिब्रेशन उनके लिए था 5. कैच पकड़ने के बाद कोहली ने तीर चलाने का इशारा किया न्यूजीलैंड की पारी के दौरान विराट कोहली ने स्लिप में नाथन स्मिथ का कैच पकड़ा। स्मिथ के बल्ले का किनारा लगा तो गेंद तेजी से नीचे की ओर गई। कोहली ने दाईं तरफ डाइव लगाकर एक हाथ से कैच लपका। कैच लेने के बाद कोहली ने धनुष खींचकर तीर छोड़ने जैसा इशारा किया। 6. रोहित के थ्रो पर मिचेल रनआउट हुए 22वें ओवर में रोहित के बेहतरीन फील्डिंग की वजह से न्यूजीलैंड का पांचवा विकेट गिरा। अक्षर पटेल की पहली गेंद पर ग्लेन फिलिप्स शॉट खेलने के साथ ही रन के लिए दौड़े। डेरिल मिचेल विकेटकीपर एंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मिडविकेट से रोहित शर्मा ने तेजी से गेंद उठाकर अंडरआर्म थ्रो किया और विकेटकीपर केएल राहुल ने गिल्लियां बिखेर दीं। मिचेल ने क्रीज के अंदर पहुंचने के लिए बैट को स्लाइड किया, लेकिन रिप्ले में दिखा की उनका बैट थोड़ा दूर रह गया। 7. अर्शदीप की बाउंसर डफी के हेलमेट पर लगी 34वें ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद जैकब डफी के हेलमेट पर जा लगी। गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ आई, जिस पर डफी पुल शॉट लगाने के चक्कर में चूके और गेंद हेलमेट से जा टकराई। इससे हेलमेट की पैडिंग निकलकर स्टंप्स से जा टकराई। हालांकि, बेल्स नहीं गिरीं। फिजियो ने उनकी जांच की, जिसके बाद दोबारा खेल शुरु हुआ। 8. बारिश के बीच गेंद डालने पर अंपायर से नाराज हुए गिल 12वें ओवर में तेज बारिश के बावजूद अंपायर ने खेल जारी रहने दिया, इस पर गिल नाराज हो गए। दरअसल ब्लेयर टिकनर की इस गेंद ने गिल के बल्ले का अंदरूनी लिया और विकेट के पीछे गई। हालांकि टॉम लाथम कैच नहीं पकड़ सके। इस गेंद के बाद अंपायर ने खेल रोक दिया। डगआउट लौटने के दौरान गिल ने अंपायर से अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें गेंद ठीक से दिखाई नहीं दे रही थी और ऐसी स्थिति में गेंद डालने की अनुमति क्यों दी गई।

Continue reading on the app

  Sports

5 महीने में दूसरी बार... शूटर शांभवी क्षीरसागर को वर्ल्‍ड चैंप‍ियनशिप से क‍िया गया बाहर, जानें क्‍या है पूरा मामला

Shambhavi Kshirsagar disqualification ISSF World Championships: दोहा आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजी दल को बड़ा झटका लगा है. राइफल शूटर शांभवी क्षीरसागर को कपड़ों की कठोरता से जुड़े नियम (आईएसएसएफ 6.7.9.1.ए) के उल्लंघन पर 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा से अयोग्य करार दिया गया. पार्थ माने और शांभवी की जोड़ी इस प्रतिबंध का सामना करने वाली एकमात्र टीम रही. पांच महीने में यह दूसरी बार है जब शांभवी किट नियमों के फेर में फंसी हैं. इससे पहले जून में जर्मनी के जूनियर विश्व कप में भी वह इसी वजह से बाहर हुई थीं. Wed, 4 Nov 2026 18:27:32 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi on Sidhu Moosewala: संगरूर रैली में सिद्धू मूसेवाला को याद कर राहुल गांधी ने क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T13:10:21+00:00

Rahul Gandhi Challenges PM Modi: Rahul Gandhi के साथ Debate करेंगे पीएम मोदी? | Full Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T13:14:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers