Responsive Scrollable Menu

Chaitra Navratri 2026: संवत्सर के अंतिम चरण में शुरू होगी नवरात्रि, पहले दिन बनेंगे सर्वार्थ सिद्धि योग

हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च 2026 से होने जा रहा है। इस वर्ष की नवरात्रि विशेष मानी जा रही है क्योंकि यह संवत्सर के अंतिम चरण में प्रारंभ हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस प्रकार का संयोग अत्यंत शुभ माना जाता है और इस समय देवी साधना, पूजा-पाठ तथा धार्मिक अनुष्ठान करने से विशेष फल प्राप्त होता है।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होती है। इस दिन घरों और मंदिरों में घटस्थापना (कलश स्थापना) कर मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है। इसके साथ ही नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा आरंभ हो जाती है। श्रद्धालु इन दिनों व्रत रखते हैं, दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं और भक्ति-भाव से देवी की आराधना करते हैं।
डॉ. गौतम ने बताया कि इस वर्ष नवरात्रि के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। यह योग पूजा-पाठ, मंत्र जाप, साधना और नए कार्यों की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अलावा नवरात्रि के दौरान कुछ दिनों में रवि योग और शुभ योग भी बनेंगे, जो देवी आराधना के लिए अनुकूल माने जाते हैं।

नवरात्रि की प्रमुख तिथियां
19 मार्च 2026 – प्रथम दिन – मां शैलपुत्री पूजा एवं घटस्थापना
(सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग)
20 मार्च 2026 – द्वितीय दिन – मां ब्रह्मचारिणी पूजा
(रवि योग)
21 मार्च 2026 – तृतीय दिन – मां चंद्रघंटा पूजा
(शुभ योग)
22 मार्च 2026 – चतुर्थ दिन – मां कूष्मांडा पूजा
23 मार्च 2026 – पंचम दिन – मां स्कंदमाता पूजा
24 मार्च 2026 – षष्ठी – मां कात्यायनी पूजा
25 मार्च 2026 – सप्तमी – मां कालरात्रि पूजा
26 मार्च 2026 – महाअष्टमी – मां महागौरी पूजा
27 मार्च 2026 – महानवमी एवं राम नवमी – मां सिद्धिदात्री पूजा

नवरात्रि में विशेष पूजा का महत्व
नवरात्रि के दौरान मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और हवन जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। श्रद्धालु पूरे नौ दिन व्रत रखकर देवी दुर्गा की उपासना करते हैं। विशेष रूप से महाअष्टमी और महानवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन नौ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन और भोजन कराया जाता है।

ज्योतिषीय विशेष विश्लेषण
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम के अनुसार इस वर्ष नवरात्रि का आरंभ अत्यंत शुभ योगों में हो रहा है। यह समय मंत्र सिद्धि, साधना, आध्यात्मिक उन्नति और नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल माना जाता है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की आराधना करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सफलता प्राप्त होती है।

विशेष 
19 मार्च 2026 – घटस्थापना
सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का संयोग
26 मार्च – महाअष्टमी
27 मार्च – महानवमी और राम नवमी
नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा

Continue reading on the app

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड जोक्स: पुलिस से पिटने के बाद भी नहीं माना मंटू, लड़की के सवाल पर दिया ऐसा मजेदार जवाब, पढ़ हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप!

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की नोकझोंक पर बने ये मजेदार जोक्स आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे. इन्हें पढ़कर आपका मूड तुरंत हल्का और खुश हो जाएगा.

Continue reading on the app

  Sports

Arshdeep Singh Fine: माफी मांगने के बावजूद अर्शदीप सिंह पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर आईसीसी ने जुर्माना लगा दिया है. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया. Tue, 10 Mar 2026 17:40:14 +0530

  Videos
See all

Parliament में विपक्ष ने क्यों मारी पलटी? | Parliament Budget Session | Goonj with Aman Chopra #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T12:11:34+00:00

Iran-Israel War: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच भारत सरकार ने LPG का प्रोडक्शन बढ़ाया! | India LPG | ESMA #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T12:13:19+00:00

Cm Yogi New Aw139 Helicopter: UP सरकार ने खरीदा नया हेलीकॉप्टर, CM योगी की यात्रा अब और सुरक्षित #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T12:15:07+00:00

Vietnam Oil Crisis: तेल के लिए तरसा वियतनाम! #shorts #vietnamnews #oilcrisis #middleeast #worldnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T12:13:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers