Responsive Scrollable Menu

Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा घाटे का सौदा

Car Buying Tips: भारत में नई कारों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में कई लोग अब सेकंड-हैंड कार खरीदना ज्यादा किफायती विकल्प मान रहे हैं। सही जांच-पड़ताल के साथ खरीदी गई पुरानी कार आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिना सही जानकारी और जांच के कार खरीदना आपकी जेब पर भारी भी पड़ सकता है। इसलिए डील फाइनल करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

सबसे पहले तय करें अपना बजट
पुरानी कार खरीदने से पहले स्पष्ट बजट तय करना सबसे जरूरी कदम है। कई लोग केवल कार की कीमत पर ध्यान देते हैं, जबकि कुल खर्च इससे कहीं ज्यादा हो सकता है। री-रजिस्ट्रेशन चार्ज, इंश्योरेंस, सर्विसिंग, संभावित रिपेयर और एक्सेसरीज जैसे सीट कवर या इंफोटेनमेंट सिस्टम पर भी खर्च आता है। इसलिए कार खरीदने से पहले पूरा बजट प्लान करना जरूरी है।

अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें कार
हर खरीदार की जरूरत अलग होती है। इसलिए कार का चुनाव भी उसी आधार पर करें। यह तय करें कि आपको कार शहर में रोजाना चलानी है या लंबी दूरी के लिए चाहिए। माइलेज, स्पेस और कंफर्ट जैसे फैक्टर भी ध्यान में रखें। साथ ही यह भी तय करें कि आपको पेट्रोल, डीजल, सीएनजी या इलेक्ट्रिक कार चाहिए। इसके अलावा ट्रांसमिशन भी चुनें—मैनुअल या ऑटोमैटिक।

मॉडल और रीसेल वैल्यू की जानकारी लें
कार देखने जाने से पहले उस मॉडल के बारे में अच्छी तरह रिसर्च करें। उसकी रीसेल वैल्यू, आम समस्याएं, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और सर्विसिंग लागत जैसी चीजों की जानकारी लेना जरूरी है। इसके साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और लोकल डीलरों की कीमतों की तुलना करना भी समझदारी भरा कदम है।

गाड़ी की जांच और टेस्ट ड्राइव जरूर करें
सिर्फ ऑनलाइन फोटो देखकर कार खरीदना जोखिम भरा हो सकता है। कार को खुद जाकर अच्छी तरह जांचें। बॉडी पर जंग, डेंट या पेंट में फर्क, टायर की स्थिति, दरवाजे, लाइट और विंडो के काम को ध्यान से देखें। इसके बाद कम से कम 5 से 10 किलोमीटर की टेस्ट ड्राइव जरूर करें और क्लच, गियर, ब्रेक, स्टीयरिंग और सस्पेंशन को परखें।

वाहन का इतिहास और सही कीमत जांचें
कार खरीदने से पहले उसका पूरा इतिहास जरूर जांचें। यह देखें कि कहीं कार का एक्सीडेंट रिकॉर्ड तो नहीं है, कितने मालिक बदल चुके हैं और इंश्योरेंस क्लेम या सर्विस रिकॉर्ड क्या कहते हैं। इसके अलावा जिस कार को खरीदने जा रहे हैं उसकी सही बाजार कीमत भी पता करें। अगर कोई डील बहुत सस्ती लग रही है, तो सावधान रहें क्योंकि उसमें छिपी हुई समस्याएं हो सकती हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Bread Cheese Balls: ईवनिंग टी के साथ परफेक्ट स्नैक है ब्रेड चीज़ बॉल, इस तरीके से कर लें तैयार

Bread Cheese Balls: आप अगर शाम की चाय के साथ कुछ अलग और टेस्टी स्नैक्स बनाना चाहते हैं, तो ब्रेड चीज़ बॉल्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। बाहर से कुरकुरे और अंदर से पिघले हुए चीज़ से भरे ये बॉल्स बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आते हैं। खास बात यह है कि इन्हें घर पर बहुत कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है।

ब्रेड और चीज़ जैसी आसान सामग्री से बनने वाला यह स्नैक पार्टी, गेट-टुगेदर या अचानक आए मेहमानों के लिए भी परफेक्ट रहता है। अगर आप भी घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई कर सकते हैं।

ब्रेड चीज़ बॉल्स बनाने के लिए सामग्री

  • 6 ब्रेड स्लाइस
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ चीज़
  • 2 उबले हुए आलू (मैश किए हुए)
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हरी धनिया
  • 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • ब्रेड क्रम्ब्स (कोटिंग के लिए)
  • तलने के लिए तेल

ब्रेड चीज़ बॉल्स बनाने का तरीका

ब्रेड चीज़ बॉल्स एक बेहतरीन स्नैक है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में उबले हुए आलू डालकर अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ चीज़, हरी धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालें।

इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्मूद मिश्रण तैयार कर लें। यह मिश्रण ही बॉल्स की स्वादिष्ट स्टफिंग बनेगा। अब ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें और हल्का सा पानी लगाकर ब्रेड को नरम कर लें। इसके बाद ब्रेड को हाथ से हल्का दबाकर चपटा कर लें, ताकि उसमें स्टफिंग भरना आसान हो जाए।

अब तैयार आलू-चीज़ के मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें। अब ब्रेड के बीच में एक बॉल रखें और ब्रेड को चारों तरफ से बंद करके गोल आकार दे दें। इसी तरह सभी ब्रेड स्लाइस से बॉल्स तैयार कर लें।

छोटी सी कलौंजी के बड़े कमाल: इम्यूनिटी बढ़ाकर पाचन सुधारेगी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Lemon Peels: नींबू ही नहीं इसके छिलके भी हैं कमाल! 5 घरेलू कामों को बना सकते हैं आसान

Appe Recipe: बचे हुए डोसा बैटर से बनाएं टेस्टी अप्पे, जो खाएगा जमकर करेगा तारीफ

Vitamin B12: विटामिन बी12 की कमी से शुरू हो सकती हैं 5 परेशानियां, इन चीजों में मिलता है भरपूर

इसके बाद एक बाउल में कॉर्नफ्लोर और थोड़ा पानी मिलाकर पतला घोल बना लें। तैयार बॉल्स को पहले कॉर्नफ्लोर के घोल में डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें।

अब कढ़ाई में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर इन बॉल्स को गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तल लें। जब ये अच्छी तरह कुरकुरे हो जाएं, तो इन्हें प्लेट में निकाल लें। गरमा-गरम ब्रेड चीज़ बॉल्स को टमाटर केचप, हरी चटनी या मेयोनीज़ के साथ परोस सकते हैं। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

  Sports

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह की सॉरी भी नहीं आई काम, गुस्सा दिखाने की ICC ने दे दी बड़ी सजा

Arshdeep Singh Fined: अर्शदीप सिंह पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने जुर्माना लगाया है। भारतीय तेज गेंदबाज को आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया। इसके बाद उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

Tue, 10 Mar 2026 16:05:20 +0530

  Videos
See all

Nishant Kumar News माँ को याद कर रो पड़े निशांत कुमार, बोले- आज वो होतीं तो खुशी दोगुनी होती! Nishant #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T10:45:02+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: PM Modi की 'ड्रोन आर्मी'... चीन-PAK तक खतरे की घंटी ?TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T10:42:25+00:00

Dubai Airport Blast Viral Video : अचानक दुबई एयरपोर्ट पर हुआ धमाका, डर गए लोग! | Iran Attack | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T10:45:16+00:00

Raipur Police का बड़ा अभियान.. 10 दिनों में 614 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई l Chhattisgarh News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T10:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers