Responsive Scrollable Menu

तेल कीमतों में बड़ी गिरावट, कच्चा तेल 9% लुढ़ककर 88 डॉलर; सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा

Stock Market: कच्चे तेल में बड़ी राहत और शेयर बाजार में हरियाली के बीच बुलियन मार्केट में तेजी है. ट्रम्प के 'युद्ध विराम' वाले बयान ने तेल तो सस्ता कर दिया, लेकिन सोना ₹1.62 लाख के पार पहुंचकर अब आम आदमी की पहुंच से दूर होता दिख रहा है.

The post तेल कीमतों में बड़ी गिरावट, कच्चा तेल 9% लुढ़ककर 88 डॉलर; सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

ईरान छोड़िए, चीन ने किया रूस पर अजीब हमला! भारत चौंक गया

ईरान, इजराइल जंग की आड़ में चीन ने रूस को बुरी तरह से दबोच लिया है। अगर आप बम, धमाकों और मिसाइल हमलों को ही जंग मानते हैं, तो चीन ने रूस के साथ जो किया है, उसे देखकर आपको जंग की नई परिभाषा याद करनी होगी। भारत कई बार रूस को चेतावनी दे चुका है। लेकिन रूस इस कदर चीन के जाल में फंस गया था कि होश उड़ा देने वाला खेल हो गया है। बार-बार गले मिलने वाला हमेशा पीठ पर ही वार करता है। चीन ने रूस के साथ वही कर दिया है। दरअसल चीन ने रूस की जड़े तो उसी समय काटनी शुरू कर दी थी जिस समय यूक्रेन जंग शुरू हुई थी। लेकिन पिछले तीन-चार महीनों में चीन ने रूस को घेरने की रफ्तार बढ़ा दी। इसी कड़ी में न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस की सुरक्षा एजेंसी एफएसबी ने चीन से जुड़ा एक दस्तावेज तैयार किया है। इस दस्तावेज में बताया गया है कि रूस और चीन की खुफिया एजेंसियों के बीच छिपी हुई जंग शुरू हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: Iran के 20 KM के इलाके ने हिला दी पूरी दुनिया, ऐसा क्या है यहां, अमेरिका-इजरायल भी छूने से डर रहे

दस्तावेज के मुताबिक भले ही राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दुनिया के सामने दोस्ती दिखाते हैं लेकिन रूस को अंदर ही अंदर डर था कि चीन उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। आठ पन्नों के इस दस्तावेज में रूस ने चीन को दुश्मन तक कहा है। और अब रूस को चीन से जो डर था वो सच साबित हो गया है। चीन ने रूस के दक्षिणी और पूर्वी इलाके में घेराबंदी कर ली है। सबसे पहले देखिए कि रूस के पूर्वी इलाके में चीन ने क्या किया है। दरअसल चीन ने रूस के व्लादीक शहर और अमूर ओब्लास्ट इलाके के एक आइलैंड को अपना बता दिया है। चीन ने कहा है कि यह दोनों इलाके 150 साल पहले हमारे थे और अब हमें यह वापस चाहिए। 2023 में जब रूस यूक्रेन से भयंकर जंग लड़ रहा था, उसी बीच चीन के पर्यावरण मंत्रालय ने एक सरकारी नक्शा जारी किया था। इस नक्शे में रूस के कई शहरों को चीनी नामों के साथ दिखाने का निर्देश दिया गया था। इसी नक्शे में रूस का पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक भी शामिल था। 

इसे भी पढ़ें: इजरायल ने जो कहा वो कर दिया, Mojtaba Khamenei पर हुआ बड़ा हमला, भड़का चीन

आपको बता दें कि व्लादीक रूस का वो इलाका है जहां से एक कॉरिडोर बनाया गया है जो सीधे भारत के चेन्नई तक जुड़ रहा है। इस कॉरिडोर को व्लादीक चेन्नई कॉरिडोर कहा जाता है। आने वाले महीनों में रूस इसी कॉरिडोर के जरिए भारत को तेल और दूसरा सामान भेजने वाला था। लेकिन उससे पहले ही चीन ने इस इलाके पर दावा ठोक दिया है। आपको बता दें कि 2016 में पीएम मोदी पुतिन के साथ व्लादी स्टोक गए थे। उस समय भी रूस ने भारत को अपने इस डर के बारे में बताया था। रूस चाहता था कि व्लादीक में भारत की इन्वेस्टमेंट और हिस्सेदारी बढ़ जाए ताकि चीन इस इलाके पर कब्जा ना कर पाए। बहरहाल अब चीन के राष्ट्रवादी लोगों ने कहा है कि हमें रूस से यह इलाके छीनने होंगे।  रूस के दक्षिणी इलाके पर चीन ने कैसा हमला किया है। पहली बार खुलासा हुआ है कि चीन ने सेंट्रल एशियाई देशों में ऐसी घुसपैठ की है जिसने मॉस्को को हिला दिया है।

इसे भी पढ़ें: Israel पर रूस का दावा सुन हिल जाएगा भारत, पलट गई जंग!

कभी सोवियत संघ का हिस्सा रहे कजाकिस्तान, किरगिस्तान, ताजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज़्बेकिस्तान में चीन ने रूस को पूरी तरह से धकेल दिया है। यह देश कभी रूस के पक्के दोस्त हुआ करते थे। रूस इस इलाके में वीटो पावर रखता था। मगर चीन ने यहां पर पूरा समीकरण बदल दिया है। रूस को उखाड़ फेंक चीन सेंट्रल एशिया में अब आर्थिक महाशक्ति बन गया है। चीन अपने हिसाब से यहां पर नियम और शर्तें तय कर रहा है। चीन इस इलाके में लॉजिस्टिक ऊर्जा, सप्लाई चेन, फाइनेंस और डिजिटल गवर्नेंस के अहम नेटवर्क सिस्टम्स को कंट्रोल कर रहा है। हैरानी की बात देखिए कि रूस सब कुछ जानते हुए भी कुछ नहीं कर पा रहा क्योंकि रूस भी अब आर्थिक रूप से चीन पर इतना ज्यादा निर्भर हो चुका है कि वह सेंट्रल एशिया में चीन की मनमानी को रोकने की स्थिति तक में नहीं है। रूस अगर समय रहते ही चीन से दूर नहीं होता तो आने वाले समय में उसके लिए बहुत बुरा होने वाला है। 

Continue reading on the app

  Sports

ICC ट्रॉफी जीतने वाली भारत की इन 5 टीमों का होगा सम्मान, BCCI का बड़ा प्लान

BCCI Annual Award: BCCI के सालाना अवॉर्ड समारोह का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें भारत की 5 ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का सम्मान किया जाएगा. Wed, 11 Mar 2026 00:01:53 +0530

  Videos
See all

Iran: Will oil decide the outcome? | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T20:15:00+00:00

How a social media ban lead to a historic election in Nepal. #Nepal #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T20:15:00+00:00

South Lebanon से आया खौफनाक वीडियो | #viralvideo #iranisraelwar #warnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T20:15:00+00:00

Nitish Kumar News: सात सर्कुलर रोड ही होगा नीतीश कुमार का नया ठिकाना? देखिए पूरी रिपोर्ट! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T20:30:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers