Responsive Scrollable Menu

दिवाली-छठ पर इन अधिकारियों-कर्मचारियों को ​नहीं मिलेगी छुट्टी, सरकार ने तत्काल प्रभाव से किया रद्द, जानें वजह

Officials Diwali Leave Cancelled: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली, छठ और देव दीपावली को देखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के निर्देश दिए हैं।

Continue reading on the app

‘सौरभ चंद्राकर मेरा हीरो है’ छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम के बेटे ने महादेव सट्टा के आरोपी के तारीफ में पढ़े कसीदे

Amit Jogi Saurabh Chandrakar Controversy: महादेव सट्टा मामले के आरोपी सौरभ चंद्राकर को अपना हीरो बताकर JCCJ नेता अमित जोगी ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

पहले ODI मैच से पूर्व Shubman Gill, Virat Kohli और Rohit Sharma को मिली विशेष Rugby जर्सी

 भारतीय कप्तान शुभमन गिल और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पूर्व रग्बी के दिग्गज खिलाड़ी केवन मेलामु से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें रग्बी टीम की विशेष जर्सी भेंट की। न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम के लिए 132 मैच खेलने वाले मेलामु ऑल ब्लैक्स (न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम) के इतिहास में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्होंने टीम की कप्तानी भी की थी। मेलामु 2011 और 2015 में रग्बी विश्व कप जीतने वाली टीमों के एक प्रमुख सदस्य रहे। उन्होंने मैच शुरू होने से पहले भारत के तीनों खिलाड़ियों को विशेष जर्सी भेंट की। 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर वीडियो साझा किया है जिसमें मेलामु ने कहा, ‘‘मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आपका यहां होना हमारे लिए सम्मान की बात है। मुझे पता है कि आपके पास ढेरों जर्सी होंगी, लेकिन यह हमारे लिए ‘माना’ साझा करने का अवसर है। हमारी भाषा में ‘माना’ का अर्थ है सम्मान साझा करना और साथ ही आपके साथ ऊर्जा साझा करना।’’ 

भारत और न्यूजीलैंड की टीम जब मैदान पर प्रवेश कर रही थी तब स्थानीय कलाकारों ने माओरी गीत गाकर माहौल को रोमांचक बना दिया। बीसीसीआई ने मैच की तस्वीर के साथ एक्स पर लिखा, ‘‘मैच शुरू होने से पहले एक खास पल। 

कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड रग्बी के दिग्गज केवन मेलामु से मुलाकात की। उन्हें व्यक्तिगत रग्बी जर्सी (जिसमें उनके नाम और नंबर अंकित थे) भेंट की गई।’’ श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पांच मैचों की टी20 श्रृंखला 3-2 से जीतने वाली भारतीय टीम अब पांच मैच की वनडे श्रृंखला खेल रही है। इसके बाद 19 नवंबर से दो टेस्ट मैच की श्रृंखला शुरू होगी।

Wed, 04 Nov 2026 14:14:00 +0530

  Videos
See all

Gorakhpur में BJP की पदयात्रा में मुस्लिमों को देख हो जाएंगे हैरान! #shorts #bjppadyatra #gorakhpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T09:11:54+00:00

US Midterm Election 2026 : टैरिफ नीति ने बिगाड़ा ट्रंप का चुनावी खेल | American Economy | Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T09:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers