Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव नतीजों से चमका सोना-चांदी, MCX पर सोने में ₹3,000 और चांदी में ₹6,900 की बड़ी छलांग


लगातार कई दिनों तक दबाव में रहने के बाद बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. अमेरिकी मिडटर्म चुनाव नतीजों, कमजोर डॉलर, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी और वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के चलते निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा, जिससे कीमती धातुओं में तेज खरीदारी देखने को मिली.

घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना एक ही दिन में 2.21 प्रतिशत यानी 3,088 रुपए चढ़कर 1,42,540 रुपए प्रति 10 ग्राम के दिन के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया. वहीं दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी में और अधिक तेजी देखने को मिली तथा इसका भाव 3.84 प्रतिशत यानी 6,902 रुपए बढ़कर 1,86,600 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया. वहीं खबर लिखे जाने तक, एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ 1,42,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, तो वहीं दिसंबर वायदा चांदी 3.71 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,86,373 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई.

बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के कमजोर प्रदर्शन के बाद निवेशकों ने सुरक्षित निवेश की ओर रुख किया. चुनाव परिणामों के मुताबिक, डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बढ़त हासिल की, जिसके बाद वैश्विक बाजारों में नई राजनीतिक संभावनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई. विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी नतीजों के बाद डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट ने सोने को अतिरिक्त समर्थन दिया. आमतौर पर कमजोर डॉलर और कम बॉन्ड यील्ड सोने जैसी गैर-ब्याज देने वाली संपत्तियों को आकर्षक बनाते हैं. पिछले कारोबारी सत्र में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से महंगाई को लेकर चिंताएं कुछ कम हुई हैं, जिससे निवेशकों को उम्मीद जगी है कि केंद्रीय बैंकों के पास मौद्रिक नीति में कुछ लचीलापन दिखाने की गुंजाइश बन सकती है. सोना ऐसे वातावरण में बेहतर प्रदर्शन करता है.

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो कॉमेक्स में सोना 2.32 प्रतिशत चढ़कर 4,031.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती नजर आई, जबकि चांदी 4.10 प्रतिशत चढ़कर 51.795 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. बाजार की नजर अभी वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी बनी हुई है। रूस ने यूक्रेन और अमेरिका के साथ त्रिपक्षीय शांति वार्ता के लिए सहमति जताई है, जबकि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने को प्राथमिकता दे रहे हैं. तकनीकी विश्लेषण के मुताबिक, एमसीएक्स गोल्ड के लिए 1.41 लाख के आसपास पहला महत्वपूर्ण प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) है, इसके बाद अगला रेजिस्टेंस जोन 1,43,000 से 1,43,700 रुपए पर है. नीचे की तरफ 1,40,000 रुपए के स्तर पर तत्काल सपोर्ट बना हुआ है, जबकि अगला सपोर्ट बैंड 1,37,500 रुपए से 1,38,300 रुपए पर है.

एक्सपर्ट का कहना है कि रिकवरी के बावजूद, मोमेंटम इंडिकेटर्स अभी भी काफी कमजोर हैं. आरएसआई लगभग 35 के आसपास है, जबकि एमएसीडी हिस्टोग्राम नेगेटिव बना हुआ है और लगातार बढ़ रहा है. इससे पता चलता है कि तकनीकी संरचना में अभी तक सुधार के कोई ठोस संकेत नहीं दिखे हैं. वहीं चांदी में 1,86,000 रुपए से 1,88,000 रुपए के स्तर पर तत्काल रेजिस्टेंस है. अगर कीमतें इस बैंड से ऊपर टिक जाती हैं, तो यह 1,94,000 रुपए से 1,96,000 रुपए के अगले रेजिस्टेंस जोन की ओर बढ़ने का रास्ता खोल सकता है. नीचे की तरफ, 1,78,000 रुपए से 1,80,000 रुपए का स्तर तत्काल सपोर्ट का काम करता है, और इसके बाद अगला सपोर्ट जोन 1,70,000 रुपए से 1,72,000 रुपए पर है. विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की भविष्य की ब्याज दर नीति, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक राजनीतिक माहौल आने वाले दिनों में सोने-चांदी की दिशा तय करेंगे.
 

 Input: IANS

Continue reading on the app

Ghaziabad: Tronica City की Factory में भीषण आग, मौके पर अफरा-तफरी | Factory Fire

Ghaziabad: Tronica City की Factory में भीषण आग, मौके पर अफरा-तफरी | Factory Fire उत्तर प्रदेश के Ghaziabad स्थित Tronica City Industrial Area में Kumar Packers Factory में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। घटना के Visuals सामने आए हैं। देखिए Ghaziabad की फैक्ट्री में लगी आग की ये तस्वीरें और पूरी खबर। #GhaziabadFire #TronicaCity #FactoryFire A massive fire broke out at Kumar Packers Factory in the Tronica City Industrial Area of Ghaziabad, Uttar Pradesh. Huge flames and thick smoke were seen rising from the factory. Visuals of the incident have emerged. Watch the visuals and latest updates from the factory fire in Ghaziabad. ID_TP डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, hindi news, aaj ki taaza khabar, breaking news today, delhi grap stage 2, punjab aap mlas join bjp, india indigenous bullet train, us midterm elections 2026, jantar mantar protest case, dewas ti dilip puri death, cyclone murasu, delhi green crackers, bangladesh garment workers protest, aga ruhullah resignation, delhi lawyers police assault, rahul gandhi journalist case, pm modi inagurates pune metro

Continue reading on the app

  Sports

पहले ODI मैच से पूर्व Shubman Gill, Virat Kohli और Rohit Sharma को मिली विशेष Rugby जर्सी

 भारतीय कप्तान शुभमन गिल और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पूर्व रग्बी के दिग्गज खिलाड़ी केवन मेलामु से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें रग्बी टीम की विशेष जर्सी भेंट की। न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम के लिए 132 मैच खेलने वाले मेलामु ऑल ब्लैक्स (न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम) के इतिहास में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्होंने टीम की कप्तानी भी की थी। मेलामु 2011 और 2015 में रग्बी विश्व कप जीतने वाली टीमों के एक प्रमुख सदस्य रहे। उन्होंने मैच शुरू होने से पहले भारत के तीनों खिलाड़ियों को विशेष जर्सी भेंट की। 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर वीडियो साझा किया है जिसमें मेलामु ने कहा, ‘‘मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आपका यहां होना हमारे लिए सम्मान की बात है। मुझे पता है कि आपके पास ढेरों जर्सी होंगी, लेकिन यह हमारे लिए ‘माना’ साझा करने का अवसर है। हमारी भाषा में ‘माना’ का अर्थ है सम्मान साझा करना और साथ ही आपके साथ ऊर्जा साझा करना।’’ 

भारत और न्यूजीलैंड की टीम जब मैदान पर प्रवेश कर रही थी तब स्थानीय कलाकारों ने माओरी गीत गाकर माहौल को रोमांचक बना दिया। बीसीसीआई ने मैच की तस्वीर के साथ एक्स पर लिखा, ‘‘मैच शुरू होने से पहले एक खास पल। 

कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड रग्बी के दिग्गज केवन मेलामु से मुलाकात की। उन्हें व्यक्तिगत रग्बी जर्सी (जिसमें उनके नाम और नंबर अंकित थे) भेंट की गई।’’ श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पांच मैचों की टी20 श्रृंखला 3-2 से जीतने वाली भारतीय टीम अब पांच मैच की वनडे श्रृंखला खेल रही है। इसके बाद 19 नवंबर से दो टेस्ट मैच की श्रृंखला शुरू होगी।

Wed, 04 Nov 2026 14:14:00 +0530

  Videos
See all

Gorakhpur में BJP की पदयात्रा में मुस्लिमों को देख हो जाएंगे हैरान! #shorts #bjppadyatra #gorakhpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T09:11:54+00:00

US Midterm Election 2026 : टैरिफ नीति ने बिगाड़ा ट्रंप का चुनावी खेल | American Economy | Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T09:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers