हथेली के तिल बताते हैं भविष्य? यहां जानिए कौन सा तिल देता है सफलता और कौन लाता है परेशानी
हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर तिल को खास संकेत माना जाता है. फरीदाबाद के ज्योतिषाचार्य पंडित उमाचंद्र मिश्रा के मुताबिक तिल का रंग और स्थान उसके मतलब को बदल देता है. काला तिल परेशानियों का संकेत माना जाता है जबकि लाल या भूरा तिल शुभ फल देता है. हथेली के अलग-अलग हिस्सों पर तिल धन, मेहनत, नौकरी और स्वास्थ्य से जुड़े संकेत भी देता है.
ड्रैगन फ्रूट की खेती मुनाफे का सौदा, किसान की चमक गई किस्मत, अब लाखों में हो रही कमाई
Dragon fruit cultivation: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के किसान राजेश धामा ने परंपरागत खेती छोड़कर ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाकर मिसाल पेश की है. यूट्यूब और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह से उन्होंने करीब 5 साल पहले 7 बीघा जमीन पर इसकी खेती शुरू की. पहले वे धान, गेहूं और गन्ना उगाते थे, लेकिन बढ़ती लागत और कम मुनाफे के कारण उन्होंने नई फसल की ओर रुख किया. राजेश बताते है कि ड्रैगन फ्रूट में शुरुआती खर्च के बाद लगभग 20 साल तक अच्छी आमदनी मिलती है और इसमें पानी भी कम लगता है. वर्तमान में वे 7 बीघा से सालाना करीब 6 लाख रुपये का मुनाफा कमा रहे है. उनकी आधी से ज्यादा उपज खेत से ही बिक जाती है, जबकि बाकी दिल्ली की मंडी में बेचते है. अब वे 20 बीघा में इसकी खेती करने की तैयारी कर रहे है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















