Responsive Scrollable Menu

कांग्रेस सांसद ने महिला सांसद को थप्पड़ मारा:दिल्ली रैली का वीडियो वायरल, दोनों ने कहा- मजाक था

महाराष्ट्र के रामटेक से कांग्रेस सांसद श्यामकुमार बारवे का पार्टी की ही सांसद प्रतिभा धानोरकर को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो 1 नवंबर को हुई रैली का बताया गया है, जो बुधवार को वायरल हुआ। दोनों नेताओं ने घटना को मजाक बताया। यह घटना 1 नवंबर को दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की विरोध रैली के दौरान हुई। घटना एक जगह खड़ी बस के अंदर की है। वीडियो में चंद्रपुर की लोकसभा सांसद प्रतिभा धानोरकर, सांसद वर्षा गायकवाड़ के पास बैठी दिख रही हैं। वह किसी मजाक पर हंस रही थीं। इसके बाद बारवे उनके पास खड़े होकर उन्हें हल्का थप्पड़ मारते दिखे। धानोरकर इस पर चौंकी और परेशान नजर आईं। 10 सेकेंड के वीडियो में पहले मुस्कुराहट, फिर थप्पड़, फिर नाराजगी बारवे बोले- धानोरकर छोटी बहन जैसी बारवे ने बुधवार को मीडिया से कहा कि धानोरकर उनकी छोटी बहन जैसी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की विरोध रैली को बदनाम करने के लिए वीडियो फैलाया जा रहा है। बारवे ने कहा, हम सिर्फ मजाक कर रहे थे और इससे ज्यादा कुछ नहीं था। उन्होंने नागपुर में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी नेतृत्व को भेजे गए कथित ईमेल को भी फर्जी बताया। इस ईमेल में घटना को लेकर शिकायत की गई थी। धानोरकर ने भी घटना को ज्यादा तूल नहीं दिया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह और कुछ अन्य महिला नेता बारवे की वैवाहिक स्थिति को लेकर मजाक कर रही थीं। बारवे ने इसी दौरान उन्हें मजाक में थप्पड़ मारा था। 1 नवंबर को दिल्ली में CEC ज्ञानेश के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडिया ब्लॉक ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया था। इसें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और सुप्रिया सुले समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता मौजूद रहे। 8 नेताओं ने स्पीच दी थी। पूरी खबर पढ़ें… ------------- यह खबर भी पढ़ें CEC ज्ञानेश पर 20 साल पुराने आरोप की जांच होगी:केरलम में ₹2 करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप, यहां 10 साल बाद कांग्रेस सरकार बनी है मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच होगी। केरलम के गृहमंत्री मेश चेन्निथला ने विजिलेंस को जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला सड़क निर्माण प्रोजेक्ट से जुड़ा है। उस समय ज्ञानेश कुमार राज्य में PWD सचिव थे। कोल्लम के ठेकेदार साजन का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KSTP) का काम पूरा होने के बाद पेमेंट करने के बदले ₹2 करोड़ की रिश्वत मांगी थी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

IND vs NZ Live: रोहित शून्य पर आउट, बारिश रुकने के बाद क्रीज पर डटे गिल और कोहली; भारत को 186 का लक्ष्य

IND vs NZ Live: रोहित शून्य पर आउट, बारिश रुकने के बाद क्रीज पर डटे गिल और कोहली; भारत को 186 का लक्ष्य

Continue reading on the app

  Sports

36 साल के मोहम्‍मद शमी को टी20 टीम में म‍िली जगह, सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में करेंगे गेंदबाजी

Mohammad Shami Bengal Squad for SMAT: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल की 19 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है. अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी वाली इस टीम में मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद को भी शामिल किया गया है. बंगाल अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कर्नाटक के खिलाफ खेलेगा. ग्रुप ए के सभी लीग मैच मुंबई में ही आयोजित होंगे, जिसमें उत्तर प्रदेश और बड़ौदा जैसी मजबूत टीमें भी शामिल हैं. Fri, 6 Nov 2026 21:46:08 +0530

  Videos
See all

Black And White With Anjana Om Kashyap: BLO Nafees ने क्यों काटे 26 Hindus के Votes? | SIR | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T16:13:53+00:00

Dhurandhar Show With Amish Devgan Live: दिवाली पर हिंदुत्व को क्यों गाली? | Latest News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T16:12:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers