Responsive Scrollable Menu

ईरान के साथ तनाव कम होने की उम्मीद के चलते कच्चा तेल 6 प्रतिशत लुढ़का

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में ईरान के साथ तनाव कम होने की उम्मीद के चलते मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है और यह 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है।

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमत 6.51 डॉलर या 6.6 प्रतिशत गिरकर 92.45 डॉलर प्रति बैरल हो गई। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड की कीमत 6.12 डॉलर या 6.5 प्रतिशत गिरकर 88.65 डॉलर हो गई।

तेल की कीमतों में गिरावट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद आई, जिसमें कहा गया कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा। ट्रंप ने जीत को उस बिंदु के रूप में परिभाषित किया है जब तेहरान के पास ऐसे हथियार विकसित करने की क्षमता नहीं रह जाएगी जो अमेरिका, इजरायल या उसके सहयोगियों के लिए खतरा बन सकें।

ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को बाधित करने के प्रयासों के खिलाफ चेतावनी दी, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है। उन्होंने कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य सुरक्षित रहेगा, क्योंकि हमारे नौसेना के कई जहाज वहां तैनात हैं।

होर्मुज जलडमरूमध्य खाड़ी को अरब सागर से जोड़ने वाला एक संकरा मार्ग है और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल ट्रंजिट मार्गों में से एक है। खाड़ी उत्पादकों के कच्चे तेल के निर्यात का एक बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से होकर गुजरता है, जिससे इस मार्ग पर किसी भी प्रकार का खतरा वैश्विक ऊर्जा बाजारों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन जाता है।

अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में ईरान की सैन्य और परमाणु क्षमताओं को कमजोर करने के उद्देश्य से इजरायल के साथ संयुक्त सैन्य अभियान के तहत ईरानी ठिकानों पर बड़े हमले किए।

इससे पहले, सोमवार के सत्र में तेल की कीमतें कई सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं, जिसमें ब्रेंट क्रूड की कीमत 119.50 डॉलर और डब्ल्यूटीआई की कीमत 119.48 डॉलर हो गई, जो 2022 के बाद का उच्चतम स्तर है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में कहा कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि का भारत में मुद्रास्फीति की दर पर फिलहाल कोई खास असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि देश की मुद्रास्फीति निम्नतम सीमा के करीब है।

वित्त मंत्री ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पश्चिम एशिया में 28 फरवरी, 2026 को भू-राजनीतिक संघर्ष शुरू होने तक, भारत द्वारा आयात किए जाने वाले कच्चे तेल की कीमत पिछले एक वर्ष से लगातार गिर रही थी।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Iran-Israel जंग के कारण वनडे और टी20 सीरीज हुई रद्द, IPL 2026 पर भी पड़ेगा असर?

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण कई जगहों का एयर स्पेस बंद है। जिस कारण कई फ्लाइट्स के आवागमन पर प्रभाव पड़ रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भी यही समस्या सामने आई थी। वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका की टीमें अभी भी भारत में ही फंसी हैं। जैसे-तैसे चार्टर्ड विमानों से टीमों को भेजा जा रहा है। इसी बीच अब एक टी20 और वनडे सीरीज भी रद्द हो गई है।

आईपीएल 2026 का शेड्यूल देरी?
 वहीं आईपीएल 2026 का शेड्यूल अभी तक नहीं आया है क्या इसमें भी देरी का यही कारण तो नहीं? दरअसल, आईपीएल में वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड समेत कई देशों के विदेशी खिलाड़ी खेलते हैं। ऐसे में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता पर संदेह बना हुआ हो सकता है। यही कारण भी शायद है कि अभी तक टूर्नामेंट का शेड्यूल नहीं जारी हुआ है। 

अभी तक वर्ल्ड कप के बाद ही कई प्रमुख टीमों के विदेशी खिलाड़ी अपने देश नहीं लौट पाए हैं। उसमें एडन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, शिमरोन हेटमायर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकल्टन, कगिसो रबाडा, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर जैसे कई खिलाड़ी हैं जो आईपीएल टीमों का अहम हिस्सा हैं। 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होनी है। 

श्रीलंका क्रिकेट की तरह से एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी कि उनकी पुरुष नेशनल टीम अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज नहीं खेल पाएगी। ये सीरीज इस हफ्ते से यूएई में शुरू होनी थी, लेकिन ईरान-इजरायल के बीच तनाव के कारण दुबई और संयुक्त अरब अमीरात के कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट है। दुबई एयर पोर्ट भी बंद करने की खबरें सामने आई थीं। 
Tue, 10 Mar 2026 13:02:54 +0530

  Videos
See all

Dhirendra Krishna Shastri : सेवादारों को बाबा बागेश्वर की फटकार..सुधर जाओ चेलों | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T08:10:01+00:00

खामनेई की ख़ुशी के लिए हिंदुस्थानी हिन्दुओं की बलि | Iran | Israel | Khamenei | UP | Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T08:15:05+00:00

NKP | Sushant Sinha:Delhi Uttam Nagar murder case पर बड़ा #update ? #delhipolice #crimenews #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T08:06:13+00:00

Middle East Oil Crisis: 'तेल रोका तो मचेगी तबाही'| #middleeasttensions #oilcrisis #warupdate #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T08:04:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers