संजू सैमसन ने T20 वर्ल्डकप 2026 में ध्वस्त किए विराट कोहली के 10 रिकॉर्ड्स, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
Sanju Samson Breaks Virat Kohli Record: टी20 वर्ल्डकप 2026 में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का कमबैक किसी सपने से कम नहीं है. 2 हफ्ते के भीतर उनकी किस्मत ने ऐसी पलटी की हर कोई देखना रह गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत में उनकी प्लेइंग एलेवन में जगह नहीं बन रही थी, आधा सफर तय होने के बाद जब उनकी वापसी हुई तो भारतीय टीम मुश्किल दौर से गुजर रही थी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 स्टेज में हारने के बाद हर मुकाबला नॉट-आउट की शक्ल ले चुका था. ऐसे में संजू सैमसन आए और फिफ्टी की हैट्रिक लगा डाली. उनका यह प्रदर्शन इतना लाजवाब है कि इसके चलते टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली के 1 या 2 नहीं बल्कि 10 महारिकॉर्ड टूट गए हैं.
पहला रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्डकप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. वह एक टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, इससे पहल यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, उन्होंने साल 2014 में 319 रन बनाए थे, जबकि संजू ने 321 रनों का आंकड़ा छुया
दूसरा रिकॉर्ड
टी20 विश्वकप के नॉक-आउट मुकाबलों में संजू सैमसन ने दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली. सेमीफाइनल और फाइनल में उन्होंने 89 रन की पारी खेली. विराट ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इतने ही रन बनाए थे.
तीसरा रिकॉर्ड
विराट कोहली ने टी20 वर्ल्डकप 2024 के फाइनल में 59 गेंदों में 76 रन बनाए थे, संजू सैमसन फाइनल में 89 रन बनाकर उनसे आगे निकल चुके हैं. इस लिस्ट में तीसरा नाम हेडकोच गौतम गंभीर का है, टी20 वर्ल्डकप 2007 के फाइनल में उन्होंने पाकिस्तान के सामने 75 रन बनाए थे.
चौथा रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की ओर से खेली गई 97 रन की नाबाद पारी टी20 विश्वकप में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की तरफ से उच्चतम स्कोर है. इससे पहले विराट कोहली ने टी20 वर्ल्डकप 2016 में वेस्टइंडीज के सामने 89 रन बनाए थे.
पांचवा रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्डकप 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 89 रन की पारी के दौरान विराट कोहली ने 11 चौके लगाए थे, यह टी20 विश्वकप की एक पारी में किसी भी भारतीय की तरफ से लगाए जाने वाले सबसे ज्यादा चौके थे. अब संजू सैमसन ने 12 चौके लगाकर इस रिकॉर्ड पर भी अपना कब्जा कर लिया है.
- Broke Virat Kohli’s record in the quarterfinal.
— Mahi Patel (@Mahi_Patel_07) March 8, 2026
- Broke Virat Kohli’s record in the semifinal.
- Broke Virat Kohli’s record in the final.
Nah man, Sanju Samson, how did you do this? This is unreal. Even Virat Kohli himself would be proud watching this performance. pic.twitter.com/z6c8Vfyl30
यह भी पढ़ें - अफगानिस्तान VS श्रीलंका का सीरीज हुआ अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, West Asia में बढ़ते तनाव को लेकर बोर्ड का बड़ा फैसला
छठा रिकॉर्ड
साल 2014 में विराट कोहली ने टी20 वर्ल्डकप में लगातार पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन अब संजू सैमसन ने यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. उन्होंने वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ क्रमश: 97, 89 और 89 रन की पारियां खेली.
सांतवा रिकॉर्ड
भारत की ओर से टी20 वर्ल्डकप के नॉक-आउट मुकाबलों में संजू सैमसन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 7 और न्यूज़ीलैंड के सामने फाइनल में 8 छक्के लगाए. इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था.
आंठवा रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्डकप के इतिहास में वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन अब सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 97 रन नाबाद बनाए, इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के हिस्से में था. उन्होंने टी20 वर्ल्डकप 2016 के सेमीफाइनल में 89 रन की पारी खेली थी.
नौवा रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्डकप 2012 में विराट कोहली ने कुल 146 मिनट बल्लेबाजी की थी, इस रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए संजू सैमसन उनसे आगे निकल गए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में वह नाबाद लौटे तो वहीं सेमीफाइनल और फाइनल में 12वें ओवर के बाद आउट हुए.
दसवां रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया था. संजू सैमसन ने इस मैच में 97 रन की पारी खेलकर टी20 विश्वकप में कोलकाता के मैदान पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, उन्होंने साल 2016 में नाबाद 89 रन बनाए थे.
यह भी पढ़ें - ये प्लेयर रहा T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का साइलेंट मैच विनर! टीम इंडिया के लिए साबित हुआ 'ट्रंप कॉर्ड'
अमेरिका ने इराक में ईरान से जुड़े समूहों के हमलों की निंदा की
वॉशिंगटन, 10 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इराक में ईरान व ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों द्वारा हाल में किए गए हमलों की निंदा की। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि यह बयान उन्होंने इराक और जर्मनी के नेताओं के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान दिया।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल सूडानी से बातचीत की और इराक में हाल की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।
अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, “विदेश मंत्री ने इराक में ईरान और ईरान समर्थित आतंकवादी मिलिशिया समूहों द्वारा किए गए आतंकवादी हमलों, जिनमें इराक की कुर्दिस्तान क्षेत्र भी शामिल है, की कड़ी निंदा की।”
दोनों नेताओं ने इराक में अमेरिकी कूटनीतिक कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी चर्चा की। “उन्होंने अमेरिकी कूटनीतिक कर्मचारियों और सुविधाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इराकी सरकार द्वारा सभी संभव उपाय करने के महत्व को दोहराया।”
वॉशिंगटन पहले भी बार-बार चेतावनी दे चुका है कि ईरान समर्थित मिलिशियाओं के हमले अमेरिकी कर्मियों और क्षेत्रीय सहयोगियों के लिए खतरा हैं।
रुबियो ने जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल से भी बात की। इस चर्चा का केंद्र क्षेत्रीय तनाव और सहयोगियों के साथ समन्वय रहा।
विदेश विभाग ने कहा, “विदेश मंत्री ने क्षेत्र में अमेरिका के उद्देश्यों को रेखांकित किया, अमेरिकी कर्मियों और सहयोगियों की सुरक्षा के महत्व और सहयोगियों के साथ निरंतर समन्वय पर जोर दिया।”
दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय अस्थिरता में ईरान की भूमिका पर भी चर्चा की। बयान में कहा गया कि विदेश मंत्री और जर्मन विदेश मंत्री ने क्षेत्रीय स्थिरता के लिए ईरानी शासन द्वारा उत्पन्न वर्तमान खतरों पर चर्चा की और हालिया हमलों की निंदा की।
--आईएएनएस
एलकेजे/आरएस/पीयूष
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















