Responsive Scrollable Menu

वनडे कप: तनवीर सांघा के लिए खिताबी मैच से हटे एडम जांपा, जानिए वजह

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। तस्मानिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच 11 मार्च को वनडे कप का फाइनल खेला जाना है। लेग स्पिनर तनवीर सांघा प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाए रख सकें, इसके लिए एडम जांपा ने न्यू साउथ वेल्स की ओर से खिताबी मैच में तस्मानिया के खिलाफ न खेलने का फैसला किया है। सांघा इस टूर्नामेंट में फिलहाल सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 7 मुकाबलों में 18 विकेट निकाले हैं।

Continue reading on the app

आपकी थाली से जुड़े 9 अहम नियम, जो तन-मन दोनों का रखते हैं ख्याल

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। आयुर्वेद में भोजन को सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं माना गया है, बल्कि इसे तन और मन दोनों को संतुलित रखने का सबसे बड़ा आधार माना जाता है। इसलिए आयुर्वेद में खाने से जुड़े कई ऐसे नियम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर हम लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।

सबसे पहला नियम है कि अपने भोजन को पहचानें। यानी हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है, इसलिए वही भोजन करें जो आपके शरीर को सूट करता हो और खाने के बाद आपको हल्का और ऊर्जावान महसूस कराए।

दूसरा महत्वपूर्ण नियम है कि हमेशा प्रसन्न मन से भोजन करें। अगर आप गुस्से, तनाव या चिंता में हैं तो तुरंत खाना खाने से बचें। ऐसी मानसिक स्थिति में खाया गया भोजन ठीक से पच नहीं पाता और इससे अपच, गैस या अन्य पाचन समस्याएं हो सकती हैं। इसी तरह आयुर्वेद कहता है कि बिना भूख के कभी खाना नहीं खाना चाहिए। जब शरीर को सच में भूख लगती है तभी पाचन तंत्र सक्रिय होता है और भोजन सही तरीके से पचता है।

तीसरा नियम है कि भोजन का स्वाद लेकर और आराम से खाना चाहिए। स्वादिष्ट और मनपसंद भोजन मन को खुश करता है, जिससे शरीर को भी ऊर्जा और संतुष्टि मिलती है।

चौथा नियम है कि हमेशा ताजा और गर्म भोजन ही खाना चाहिए। कोशिश करें कि खाना बनने के एक घंटे के अंदर ही खा लिया जाए, क्योंकि ताजा भोजन जल्दी पचता है और शरीर को अधिक पोषण देता है। बार-बार खाना गरम करना भी सही नहीं माना गया है, क्योंकि इससे भोजन के पोषक तत्व कम हो जाते हैं।

आयुर्वेद में यह भी बताया गया है कि बार-बार या लगातार कुछ न कुछ खाते रहना सही नहीं है। इससे पाचन तंत्र को आराम नहीं मिलता और धीरे-धीरे पाचन कमजोर होने लगता है।

रात का भोजन हमेशा हल्का होना चाहिए और सोने से कम से कम तीन घंटे पहले कर लेना चाहिए। खाने के बाद थोड़ी देर टहलना भी फायदेमंद माना जाता है।

एक और अहम नियम है कि भोजन हमेशा मौसम और स्थान के अनुसार होना चाहिए, जैसे सर्दियों में गर्म और पौष्टिक भोजन, जबकि गर्मियों में हल्का और ठंडक देने वाला भोजन ज्यादा लाभकारी होता है।

आयुर्वेद में यह भी कहा गया है कि भोजन का चुनाव व्यक्ति की प्रकृति (प्रकृति यानी शरीर की बनावट) के अनुसार होना चाहिए। उदाहरण के लिए, जिन लोगों को मोटापा या मधुमेह की समस्या है, उनके लिए जौ या मोटे अनाज जैसे सूखे गुण वाले खाद्य पदार्थ बेहतर माने जाते हैं।

कमजोर या बीमार व्यक्ति के लिए तरल और हल्का भोजन, जैसे दलिया, सूप या चावल का माड़ फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी का पाचन कमजोर है तो उसे कम मात्रा में हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लेना चाहिए।

इसके अलावा, कुछ चीजों से बचने की सलाह भी दी गई है, जैसे दही को रात में नहीं खाना चाहिए और इसे हमेशा दिन में ही लेना बेहतर माना जाता है। भोजन से ठीक पहले या तुरंत बाद ज्यादा पानी पीना भी सही नहीं माना जाता। अगर प्यास लगे तो भोजन के दौरान थोड़ा-थोड़ा पानी लिया जा सकता है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल की दहलीज पर, वेल्स से मुकाबला कल

हैदराबाद, 10 मार्च (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को वेल्स के खिलाफ मुकाबले में सेमीफाइनल में Tue, 10 Mar 2026 22:49:02 +0530

  Videos
See all

Schools shut in Pakistan due to energy issues from US-Israel war with Iran | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T19:30:12+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | ईरान ने तबाही मोड किया ऑन ? Israel Iran War | Trump | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T18:45:00+00:00

America vs Iran: Donald Trump की ईरान को कड़ी चेतावनी, ऑयल सप्लाई रोकी तो होगा बुरा अंजाम! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T19:00:44+00:00

PM Modi : मोदी कैबिनेट की बैठक..6 बड़े फैसले #modicabinet #cabinetdecisions #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T18:40:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers