Responsive Scrollable Menu

आपकी थाली से जुड़े 9 अहम नियम, जो तन-मन दोनों का रखते हैं ख्याल

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। आयुर्वेद में भोजन को सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं माना गया है, बल्कि इसे तन और मन दोनों को संतुलित रखने का सबसे बड़ा आधार माना जाता है। इसलिए आयुर्वेद में खाने से जुड़े कई ऐसे नियम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर हम लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।

सबसे पहला नियम है कि अपने भोजन को पहचानें। यानी हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है, इसलिए वही भोजन करें जो आपके शरीर को सूट करता हो और खाने के बाद आपको हल्का और ऊर्जावान महसूस कराए।

दूसरा महत्वपूर्ण नियम है कि हमेशा प्रसन्न मन से भोजन करें। अगर आप गुस्से, तनाव या चिंता में हैं तो तुरंत खाना खाने से बचें। ऐसी मानसिक स्थिति में खाया गया भोजन ठीक से पच नहीं पाता और इससे अपच, गैस या अन्य पाचन समस्याएं हो सकती हैं। इसी तरह आयुर्वेद कहता है कि बिना भूख के कभी खाना नहीं खाना चाहिए। जब शरीर को सच में भूख लगती है तभी पाचन तंत्र सक्रिय होता है और भोजन सही तरीके से पचता है।

तीसरा नियम है कि भोजन का स्वाद लेकर और आराम से खाना चाहिए। स्वादिष्ट और मनपसंद भोजन मन को खुश करता है, जिससे शरीर को भी ऊर्जा और संतुष्टि मिलती है।

चौथा नियम है कि हमेशा ताजा और गर्म भोजन ही खाना चाहिए। कोशिश करें कि खाना बनने के एक घंटे के अंदर ही खा लिया जाए, क्योंकि ताजा भोजन जल्दी पचता है और शरीर को अधिक पोषण देता है। बार-बार खाना गरम करना भी सही नहीं माना गया है, क्योंकि इससे भोजन के पोषक तत्व कम हो जाते हैं।

आयुर्वेद में यह भी बताया गया है कि बार-बार या लगातार कुछ न कुछ खाते रहना सही नहीं है। इससे पाचन तंत्र को आराम नहीं मिलता और धीरे-धीरे पाचन कमजोर होने लगता है।

रात का भोजन हमेशा हल्का होना चाहिए और सोने से कम से कम तीन घंटे पहले कर लेना चाहिए। खाने के बाद थोड़ी देर टहलना भी फायदेमंद माना जाता है।

एक और अहम नियम है कि भोजन हमेशा मौसम और स्थान के अनुसार होना चाहिए, जैसे सर्दियों में गर्म और पौष्टिक भोजन, जबकि गर्मियों में हल्का और ठंडक देने वाला भोजन ज्यादा लाभकारी होता है।

आयुर्वेद में यह भी कहा गया है कि भोजन का चुनाव व्यक्ति की प्रकृति (प्रकृति यानी शरीर की बनावट) के अनुसार होना चाहिए। उदाहरण के लिए, जिन लोगों को मोटापा या मधुमेह की समस्या है, उनके लिए जौ या मोटे अनाज जैसे सूखे गुण वाले खाद्य पदार्थ बेहतर माने जाते हैं।

कमजोर या बीमार व्यक्ति के लिए तरल और हल्का भोजन, जैसे दलिया, सूप या चावल का माड़ फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी का पाचन कमजोर है तो उसे कम मात्रा में हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लेना चाहिए।

इसके अलावा, कुछ चीजों से बचने की सलाह भी दी गई है, जैसे दही को रात में नहीं खाना चाहिए और इसे हमेशा दिन में ही लेना बेहतर माना जाता है। भोजन से ठीक पहले या तुरंत बाद ज्यादा पानी पीना भी सही नहीं माना जाता। अगर प्यास लगे तो भोजन के दौरान थोड़ा-थोड़ा पानी लिया जा सकता है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal: पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 10 मार्च 2026, मंगलवार का दिन है. आज की तिथि सप्तमी है और अनुराधा नक्षत्र का योग बन रहा है. आज सूर्योदय सुबह 6:37 बजे होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6:26 बजे होगा. आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान रहेगा, जिसका प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिल सकता है.

शुभ मुहूर्त, राहु काल और दिशाशूल

आज दोपहर 12:08 से 12:50 बजे तक अशुभ मुहूर्त रहेगा. इस दौरान कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से बचना चाहिए. वहीं राहु काल शाम 3:29 बजे से 4:57 बजे तक रहेगा. इस समय में नया काम शुरू करना शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए इस अवधि में जरूरी फैसलों से बचना बेहतर रहेगा. आज उत्तर दिशा में दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करना निषिद्ध माना गया है. अगर यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो घर से निकलने से पहले दही और गुड़ का सेवन करें, केसर का तिलक लगाएं और माता-पिता का आशीर्वाद लेकर यात्रा शुरू करें. इससे यात्रा शुभ और सुरक्षित मानी जाती है.

आज का महामंत्र और उपाय

आज का महामंत्र है-  “ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय नमः”  यह मंत्र भगवान हनुमान को समर्पित है. यदि इस मंत्र का जप रुद्राक्ष की माला से किया जाए और केसरिया वस्त्र धारण किए जाएं, तो बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है. इस मंत्र के जप से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और ग्रह दोष भी शांत होते हैं.

आज का राशिफल संकेत

अब हम वीडियो के माध्यम से 12 राशियों के बारे में जानेंगे- किसे करियर में सफलता मिलेगी, किसे धन और संपत्ति का लाभ होगा, कौन किस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, कौन सा अंक और रंग आपके लिए शुभ रहेगा, साथ ही यहां सावधानियां और सरल उपाय भी बताए गए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना की बादशाहत बरकरार, नहीं हिला पाया कोई नंबर-1 की कुर्सी

Smriti Mandhana remains on top ranking: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की आईसीसी वनडे वनडे रैंकिंग में दबदबा जारी है. मंधाना रैंकिंग में पहले स्थान पर बरकरार है. इसके अलावा भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 8वें स्थान के साथ रैंकिंग टॉप-10 में बनी हुई हैं. Tue, 10 Mar 2026 23:33:52 +0530

  Videos
See all

Aman Chopra | भले ही आप रहे हों कीर्ति आजाद #t20worldcup2026 #kirtiazad #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T20:39:24+00:00

Madrassa के अंदर नाबालिग के साथ हुई अश्लील हरकत |#rajasthan #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T21:00:39+00:00

आंखों देखा खौफ! अब्बासिया में इजरायली हमला | #iranisraelwar #warnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T20:45:03+00:00

Women who were sexually assaulted by their driving instructor call for tighter regulation. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T21:00:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers