कपूर फैमिली विवाद में Supreme Court ने मध्यस्थता के लिए 2 नवंबर तक का दिया समय
उच्चतम न्यायालय ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां रानी कपूर और पत्नी प्रिया कपूर के बीच पारिवारिक न्यास को लेकर जारी विवाद में बृहस्पतिवार को कहा कि मध्यस्थता की प्रक्रिया ‘‘काफी संतोषजनक’’ ढंग से बढ़ रही है और उसे ‘‘उम्मीद’’ है कि यह विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिया जाएगा। न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने मध्यस्थ की ओर से दाखिल शुरुआती मध्यस्थता रिपोर्ट पर गौर किया। पीठ ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि अबतक मध्यस्थता की प्रक्रिया छह सत्रों में हुई है।
मध्यस्थ ने परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत की है। हमें यह जानकर खुशी है कि मध्यस्थता काफी संतोषजनक ढंग से आगे बढ़ रही है। हमें इस बात से भी खुशी है कि सभी पक्ष सहयोग कर रहे हैं।’’ शीर्ष अदालत ने इस बात का भी संज्ञान लिया कि मध्यस्थ ने दो नवंबर तक मध्यस्थता के लिए समय देने का अनुरोध किया है।
इसे भी पढ़ें: Brij Bhushan Sharan Singh कोर्ट से बरी होने के बाद Gonda पहुंचे, समर्थकों का लगा जमावड़ा
पीठ ने कहा, ‘‘...(संबंधित) पक्षों को खुले मन और दिल से मध्यस्थ के पास जाना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे किसी लंबे कानूनी विवाद में न फंसें। मध्यस्थता को बढ़ने दें, हम एक और रिपोर्ट का इंतजार करेंगे।’’ न्यायालय ने अपने आदेश में यह भी निर्देश दिया कि मध्यस्थ की फीस का भुगतान ‘‘आर.के. फैमिली ट्रस्ट’’ से किया जाए और इस संबंध में आगे कोई बहस नहीं होनी चाहिए। पीठ ने संबंधित पक्षों से कहा, ‘‘अगर मध्यस्थता विफल हो जाती है, तो हम आप सभी को कानून के अनुसार आगे बढ़ने की अनुमति देंगे, लेकिन ऐसा दिन न आने दें।’’ इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने इस विवाद में मध्यस्थ के तौर पर काम करने के लिए भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ को नियुक्त किया था।
इसे भी पढ़ें: आसाराम को झटका, नाबालिग से रेप केस में अंतरिम जमानत से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
शीर्ष अदालत ने 27 अप्रैल को संजय कपूर की मां की ओर से दायर उस मुकदमे पर प्रिया कपूर और अन्य से जवाब मांगा, जिसमें फ़ैमिली ट्रस्ट को ‘‘अमान्य’’ घोषित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था। सुनवाई के दौरान, शीर्ष अदालत ने संबंधित पक्षों से ‘फ़ैमिली ट्रस्ट’ से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता का रास्ता तलाशने को भी कहा था। इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान गिर जाने के बाद 12 जून, 2025 को संजय कपूर का निधन हो गया था।
बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों की ओर से अपने दिवंगत पिता की कथित वसीयत की प्रामाणिकता को चुनौती देने वाली एक याचिका भी दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित है, जिसमें बच्चों ने प्रिया कपूर पर ‘लालची’ होने का आरोप लगाया है।
Ola Electric ने देश में डीलर भागीदारों के लिए खोला अपना बिक्री और सेवा नेटवर्क
इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने देशभर में अपने बिक्री और सेवा नेटवर्क को डीलर भागीदारों के लिए खोलने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह कदम उसकी बाजार रणनीति में बड़ा बदलाव है। कंपनी ने पांच साल पहले अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया था।
इसे भी पढ़ें: Gujarat High Court ने बेटी की हत्या की आरोपी मां को जमानत दी, कहा- भूख समाज की विफलता
कंपनी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र के परिपक्व होने और उपभोक्ताओं में स्वीकार्यता बढ़ने के साथ वह अब अपनी बिक्री रणनीति में बदलाव कर रही है। आने वाले महीनों में कंपनी के स्टोर ब्रांड और उत्पाद अनुभव केंद्रों के रूप में काम करेंगे, जबकि डीलर भागीदार देशभर में स्थानीय बिक्री, सेवा और विस्तार का मुख्य आधार बनेंगे। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि यह कदम देशभर के डीलर के साथ एक महीने तक किए गए जमीनी स्तर के संवाद के बाद उठाया गया है।
कंपनी के अनुसार, डीलर ने उसके उत्पाद पोर्टफोलियो और अपने स्थानीय बाजार अनुभव के संयोजन से ओला की बिक्री तथा भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता की गति बढ़ाने में विश्वास जताया है। ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक भविष अग्रवाल ने कहा, हमारे बाजार में उतरने के तरीके में यह एक बड़ा बदलाव है, जो यह दर्शाता है कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमने पहले अपने खुद के स्टोर बनाए क्योंकि ईवी में विश्वास को हर स्टोर और शहर में हासिल करना जरूरी था।
इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: क्या Nagaland Border पर Illegal Mining ने बदला Dikhow River का रुख? Assam में विनाशकारी बाढ़ के कारणों को लेकर राजनीति तेज
उन्होंने कहा कि अब इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र के परिपक्व होने के साथ कंपनी का लक्ष्य देश के हर हिस्से तक इलेक्ट्रिक वाहन पहुंचाना है और डीलर भागीदार स्थानीय बाजार को बेहतर ढंग से समझते हैं। अग्रवाल ने कहा कि कंपनी के स्टोर अब ग्राहकों को ब्रांड और उत्पाद का बेहतर अनुभव देने का काम करेंगे, जबकि डीलर भागीदार इस अनुभव को देश के हर कस्बे और मोहल्ले तक पहुंचाएंगे। कंपनी ने कहा कि डीलर भागीदारों को पांच साल में तैयार किए गए मजबूत ब्रांड, 10 लाख से अधिक ग्राहकों वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन आधार से मिलने वाले सेवा अवसर, स्कूटर, मोटरसाइकिल और ऊर्जा उत्पादों सहित विस्तृत पोर्टफोलियो तथा बेहतर लाभ मॉडल का फायदा मिलेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










