Diwali 2026: दिवाली पर दिखना है सबसे खूबसूरत, तो इन एक्ट्रेसेस से लें फैशन टिप्स
Diwali 2026: दिवाली का त्योहार हो और आउटफिट की तैयारी न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर हर कोई ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश दिखना चाहता है. अगर आप भी इस दिवाली अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि क्या पहनें, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के फैशन से आइडिया ले सकती हैं. करीना कपूर के एम्ब्रॉयडर्ड सूट से लेकर आलिया भट्ट की खूबसूरत साड़ी तक, कई ऐसे आउटफिट हैं जिन्हें आप दिवाली पूजा से लेकर पार्टी तक के लिए ट्राई कर सकती हैं.
करीना कपूर (Kareena Kapoor)
दिवाली पर अगर आप साड़ी, लहंगे की जगह सूट पहनना चाहती है, जो कैरी करने में भी हल्का हो और दिवाली के लिए भी खास लगे, तो करीना की तरह रेड कलर का सूट पहन सकती है. इसके साथ उन्होंने मैचिंग फरशी सलवार और दुपट्टा कैरी किया. ये लुक दिवाली पार्टी और पूजा दोनों के लिए बेस्ट रहेगा. इसके साथ आप एक्ट्रेस की तरह कुंदन ईयररिंग्स, लाल बिंदी और खुले बालों से लुक को पूरा कर सकते हैं.
आलिया भट्ट (Alia Bhatt)
अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है, लेकिन उसे सिंपल तरीके से कैरी नहीं करना तो आलिया का ये साड़ी लुक कैरी कर सकते हैं. आलिया ने फ्यूशिया पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी के साथ फिरोजी-नीले रंग के पफ स्लीव्स वाले ब्लाउज पहना था. साड़ी पर गोल्डन गोटा-पट्टी बॉर्डर था. गोल्डन झुमके, चूड़ियां, छोटी बिंदी और फूलों से सजे बन ने उनके लुक को और खूबसूरत बना दिया. दिवाली के ये लुक काफी परफेक्ट रहेगा.
सारा अली खान (Sara Ali Khan)
दिवाली पर लहंगा पहना चाहते हैं तो सारा अली खान की तरह रॉयल ब्लू और पर्पल शेड का खूबसूरत एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा पहन सकते हैं. इसके साथ हैवी वर्क वाला स्लीवलेस ब्लाउज और गोल्डन बॉर्डर का दुपट्टा उनके लुक को रॉयल टच दे रहा है. ट्रेडिशनल ईयररिंग्स, चूड़ियों और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ उनका ये अंदाज दिवाली पार्टी के लिए शानदार इंस्पिरेशन है.
ये भी पढ़ें- कनिका कपूर का दूसरी बार टूटा रिश्ता, शादी के 4 साल बाद पति गौतम हाथीरमानी से लिया तलाक
कृति सेनन (Kriti Sanon)
अगर आप कुछ हटके पहनना चाहते हैं तो कृति सेनन के इस लुक को कॉपी कर सकते हैं. कृति सेनन ने गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाले कुर्ते के साथ पर्पल सलवार पहनी है, जिसे मल्टीकलर हैवी वर्क वाले दुपट्टे के साथ पेयर किया है. कुर्ते की बारीक कढ़ाई, दुपट्टे के रंगीन पैटर्न और खूबसूरत बॉर्डर उनके लुक को बेहद रॉयल बना रहे हैं. खुले बाल, ट्रेडिशनल ज्वेलरी और छोटी-सी बिंदी के साथ उनका यह अंदाज दिवाली पूजा और फैमिली गेट-टुगेदर के लिए परफेक्ट है.
खुशी कपूर (Khushi Kapoor)
खुशी कपूर का रेड साड़ी लुक भी दिवाली के लिए परफेक्ट है. अगर आप हैवी साड़ी के साथ सिंपल प्लेन ब्लाउज पहनना चाहती हैं, तो इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. खुशी ने अपने इस साड़ी लुक के साथ गले में चोकर नेकलेस और ईयररिंग्स पहनी हैं. बालों में उन्होंने बन बनाया है और एक हाथ में चूड़ियां पहनी हैं. इसके साथ उनका मिनिमल मेकअप लुक को और निखार रहा है. ये लुक भी दिवाली पार्टी और पूजा के लिए शानदार है.
ये भी पढ़ें- सलमान खान से लेकर बॉबी देओल तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, कपल्स ने भी बिखेरा जलवा
कैनवा लागत घटाने के लिए करेगी 22 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी; 1,271 कर्मचारी होंगे प्रभावित
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। ग्राफिक डिजाइन प्लेटफॉर्म कैनवा ने दीर्घकालिक विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता बनाए रखने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर संगठनात्मक पुनर्गठन की घोषणा की है। कंपनी लगभग 1,271 कर्मचारियों की छंटनी करेगी, जो उसकी कुल कार्यबल का करीब 22 प्रतिशत है।
कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक मेलानी पर्किन्स ने कर्मचारियों को भेजे गए एक संदेश में इस फैसले को कैनवा के 13 वर्षीय इतिहास का सबसे कठिन निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि कई महीनों तक विचार-विमर्श करने के बाद कंपनी ने अपनी संगठनात्मक संरचना, कार्यस्थल व्यवस्था और भविष्य में आवश्यक कौशलों को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव करने का फैसला लिया है।
पुनर्गठन के तहत दुनियाभर में 1,271 कर्मचारी प्रभावित होंगे, जिनमें कुछ कर्मचारियों की भूमिकाओं में बदलाव किया जाएगा, कुछ को केंद्रीकृत हब्स में स्थानांतरित किया जाएगा, जबकि कई पद पूरी तरह समाप्त कर दिए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि कुछ टीमों का एकीकरण किया जाएगा और कुछ टीमों को व्यापक जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि संगठनात्मक जटिलता को कम किया जा सके।
मेलानी पर्किन्स ने कहा कि एक दशक में पहली बार कैनवा की विकास दर धीमी हुई है। साथ ही तकनीक में तेजी से हो रहे बदलाव ग्राहकों की अपेक्षाओं और उत्पाद विकास की दिशा को भी बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल छोटे-छोटे बदलाव अब पर्याप्त नहीं होंगे और कंपनी को अधिक चुस्त, सक्षम और सशक्त छोटी टीमों के आधार पर खुद को फिर से स्थापित करना होगा।
इस बदलाव के तहत कैनवा अपने प्रोडक्ट, ग्रोथ और प्लेटफॉर्म कार्यों को एकीकृत कर एक ही प्रोडक्ट संगठन के तहत लाएगी। इसके अलावा, विशेषीकृत भूमिकाओं और प्रबंधन की कई परतों को कम किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर कार्यालय में प्रत्यक्ष सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
कंपनी के अनुसार, सिडनी भविष्य में अधिक प्रोडक्ट टीमों का प्रमुख केंद्र बनेगा। वहीं अधिकांश हाइब्रिड कर्मचारियों को जनवरी से सप्ताह में दो से तीन दिन कार्यालय से काम करना होगा।
प्रभावित कर्मचारियों को सहायता प्रदान करने के लिए कैनवा ने व्यापक समर्थन पैकेज की घोषणा की है। इसके तहत कम से कम छह महीने का वेतन, जहां लागू हो वहां स्वास्थ्य बीमा कवरेज, करियर ट्रांजिशन सहायता, विस्तारित कर्मचारी सहायता सेवाएं तथा पात्र कर्मचारियों के लिए नए कैनवा कलेक्टिव फंड के तहत 10,000 डॉलर के अनुदान का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।
पर्किन्स ने कहा कि इन बदलावों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कैनवा आने वाले दशक में भी प्रतिस्पर्धी बनी रहे। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि कंपनी छोड़ने वाले कर्मचारियों पर इसका प्रभाव महत्वपूर्ण होगा।
गौरतलब है कि वैश्विक टेक उद्योग इस समय लागत नियंत्रण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते उपयोग और बदलती कारोबारी परिस्थितियों के कारण पुनर्गठन के दौर से गुजर रहा है। कैनवा का यह कदम भी उसी व्यापक प्रवृत्ति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत कंपनियां परिचालन दक्षता बढ़ाने और भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुरूप खुद को ढालने का प्रयास कर रही हैं।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









