US Midterms 2026: AI पर सियासी संग्राम, डेटा सेंटरों का विरोध
अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में AI डेटा सेंटरों का विरोध बड़ा मुद्दा बना है. बिजली की बढ़ती मांग और स्थानीय विरोध से अमेरिकी तकनीकी नेतृत्व के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं.
The post US Midterms 2026: AI पर सियासी संग्राम, डेटा सेंटरों का विरोध appeared first on Prabhat Khabar.
पंजाब में राहुल गांधी की इंसाफ रैली:दिल्ली से रवाना हुए; CM भगवंत मान के गृहजिले में कांग्रेस का चुनाव कैंपेन लॉन्च करेंगे
राहुल गांधी आज पंजाब में कांग्रेस का चुनाव कैंपेन लॉन्च करेंगे। इसके लिए संगरूर में पार्टी ने इंसाफ रैली रखी है। राहुल गांधी रैली के लिए दिल्ली से रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी इंसाफ रैली में नशे, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर AAP सरकार की घेराबंदी करेंगे। AAP के अलावा राहुल के निशाने पर भाजपा भी रहेगी। संगरूर सीएम भगवंत मान का गृह जिला है और पंजाब के मालवा क्षेत्र में आता है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 69 सीटें इसी क्षेत्र में आती हैं। इसी वजह से कांग्रेस यहां राहुल की रैली करा रही है। रैली के बाद वह नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा के परिवार से मिलेंगे। नशा बिक्री का विरोध करने पर एक केमिस्ट ने झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी है। हालांकि झोटा के पिता ने मिलने से इनकार किया है। गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस के लिए राहुल गांधी का यह दौरा विधानसभा चुनाव की तैयारियों से ठीक पहले बूस्टर डोज के तौर पर देखा जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










