Responsive Scrollable Menu

November 2026 Wedding Dates: देवउठनी एकादशी के बाद November 2026 में शादी के लिए मिलेंगे 4 Shubh Muhurat

वैदिक पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इस दिन से फिर चातुर्मास की समाप्ति होती है। चातुर्मास खत्म होने के बाद शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। जिसके बाद हर तरफ शहनाइयों की गूंज और शादियों की रौनक लग जाती है। वहीं देवउठनी एकादशी पर जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु भी योगनिद्रा से जागते हैं। इसलिए सभी एकादशी तिथियों में देवउठनी एकादशी को बेहद अहम माना जाता है।

हिंदू धर्म में शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है। विवाह के मुहूर्त के लिए किसी पंडित जी की सलाह जरूर लेना चाहिए। अगर आप या आपके घर-परिवार में किसी की नवंबर 2026 में शादी होने वाली है, तो पहले शुभ मुहूर्त देखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि नवंबर 2026 में कौन सी तिथियां विवाह के लिए सबसे शुभ रहेंगी और साथ ही किन विशिष्ट नक्षत्रों का महासंयोग बन रहा है।

इसे भी पढ़ें: Diwali Vastu Tips के अनुसार घर की सफाई में अनदेखी करा सकती है आर्थिक नुकसान

नवंबर 2026 में विवाह के मुहूर्त और योग

21 नवंबर 2026 को रेवती नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। जोकि विवाह कार्य के लिए बेहद उत्तम माना जाता है।

वहीं 24 नवंबर 2026 को रोहिणी नक्षत्र में विवाह के विशेष शुभ योग बन रहा है।

25 नवंबर 2026 को रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। जोकि दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि लाता है।

26 नवंबर 2026 को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से शादी के लिए बेहद शुभ मुहूर्त है।

हिंदू परंपराओं के मुताबिक शुभ मुहूर्त और नक्षत्रों में विवाह संपन्न करने से वैवाहिक जीवन में सामंजस्य, प्रेम और समृद्धि बनी रहती है। हालांकि विवाह की आखिरी तिथि निश्चित करने से पहले स्थानीय पंचांग और ज्योतिषाचार्य से वर-वधू की कुंडली मिलाकर सटीक समय की पुष्टि जरूर करवा लें।

विवाह के लिए जरूरी है शुभ मुहूर्त

आपको बता दें कि विवाह के लिए शुभ मुहूर्त को देखना इसलिए भी जरूरी होता है कि जिससे कि वर-वधू के वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।

Continue reading on the app

  Sports

डेब्यू टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के तीन बड़े बल्लेबाज़ो को घुटनों पर ला दिया, फिर भी दोबारा नहीं मिली सफेद जर्सी, शेन वॉर्न का था पहला मैच

1992 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जनवरी के महीने में टेस्ट मैच खेला गया जिसमें भारतीय टीम बिना किसी विशेषज्ञ स्पिनर के 4 तेज़् गेंदबाज़ो के साथ मैदान पर उतरा था. उसी मैच में एक तरफ शेन वॉर्न अपना डेब्यू कर रहे थे, तो दूसरी तरफ बिहार का एक सीधा-साधा 22 साल का मध्यम गति का गेंदबाज सुब्रतो बनर्जी. ये वो समय था जब कपिल देव के अलावा भारतीय टीम में तेज गेंदबाजों का आना शुरु हो चुका था. Thu, 5 Nov 2026 15:10:01 +0530

  Videos
See all

Delhi Chawri Bazar Building Collapse : दिल्ली में भयानक बिल्डिंग हादसा देख चश्मदीद ने ये क्या बताया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T09:43:57+00:00

"सरकार ने Rahul Gandhi - Priyanka Gandhi को सड़क पर खदेड़ा" | News18 India DSS Rajasthan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T09:43:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers