Vastu Tips: दीपावली की सफाई में बंद घड़ियां और टूटा कांच घर में रखने से बढ़ता है Vastu Dosh
दीपावली के पर्व में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस पर्व का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस पर्व के आने से पहले ही घरों में साफ-सफाई शुरू हो जाती है। हालांकि कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि घर में सफाई के दौरान हम कुछ चीजों को घर से बाहर निकालने की बजाय उनको घर में रख लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसी गलती करते हैं, तो धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है और घर में दरिद्रता और नकारात्मकता का वास होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि दीपावली से पहले किन चीजों को घर से बाहर करना चाहिए।
इन चीजों को घर से बाहर निकालें
दीपावली पर मां लक्ष्मी क स्वागत के लिए और घर में पॉजिटिव एनर्जी की प्रवाह के लिए वास्तु शास्त्र के मुताबिक इन अशुभ चीजों को फौरन घर से बाहर निकाल देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Diwali Vastu Tips के अनुसार घर की सफाई में अनदेखी करा सकती है आर्थिक नुकसान
खंडित मूर्ति और तस्वीरों को करें बाहर
वास्तु शास्त्र के मुताबिक मंदिर में खंडित मूर्तियां और तस्वीरों को रखना शुभ माना जाता है। इस तरह की तस्वीरों और मूर्तियों के मंदिर में होने से निगेटिव एनर्जी बढ़ती है। जिससे आध्यात्मिक ऊर्जा बाधित होती है। इसलिए दीवाली से पहले किसी पवित्र नदी में खंडित मूर्तियों और तस्वीरों को विसर्जित कर देना चाहिए। या फिर इनको पीपल के पेड़ के नीचे रख देना चाहिए।
बंद घड़ियां
घर में बंद पड़ी या टूटी हुई घड़ियां नहीं रखने चाहिए। इस तरह की घड़ियों को घर में रखने से तरक्की में बाधा और दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए दीपावली की साफ-सफाई के दौरान बंद पड़ी या टूटी घड़ियों को घर से बाहर निकाल दें या उनको ठीक करा लें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में टूटी या बंद पड़ी घड़ी रखने से परिवार के सदस्यों में बाधा आ सकती है।
पुराने और फटे जूते-चप्पल
वास्तु शास्त्र में बताया जाता है कि घर में फटे-पुराने जूते-चप्पल रखने से निगेटिव एनर्जी का संचार होता है। जिसका परिवार के सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए घर में भूलकर भी फटे-पुराने जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। अगर आपके घर में इस तरह के जूते-चप्पल रखे हैं तो उनको आज ही घर से बाहर निकाल लें।
टूटे बर्तन और कांच के टूट बर्तन
इसके अलावा घर में चटके हुए बर्तन और टूटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष की समस्या हो सकती है। इसलिए दरिद्रता की समस्या से बचने के लिए इनको फौरन हटा देना चाहिए।
Stock Market Update | वैश्विक स्तर पर मिले-जुले संकेतों के बीच सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी 23,724 के स्तर पर टिका
4 नवंबर, 2026 को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक - सेंसेक्स और निफ्टी - लाल निशान के साथ खुले। निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जबकि बाजार यह आकलन कर रहा था कि हाल ही में आई तेजी कितनी टिकाऊ है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 64.74 अंक (0.08%) गिरकर 76,853.11 पर खुला, जबकि निफ्टी 68.6 अंक गिरकर 23,742.25 पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में, सेंसेक्स 76,917.85 पर और निफ्टी 50, 23,810.85 पर बंद हुआ था। इसी तरह, शुरुआती सत्र में अन्य सूचकांक भी लाल निशान में रहे। बीएसई मिडकैप सिलेक्ट इंडेक्स 48.36 अंक गिरा, जबकि बीएसई स्मॉलकैप सिलेक्ट इंडेक्स 15.85 अंक (0.18%) गिरकर 8,696.05 पर आ गया।
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से ITC, SBIN, M&M, इंडिगो और BEL बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में ITC 1.66% की तेजी के साथ सबसे आगे रहा। दूसरी ओर, ट्रेंट, HCL टेक, TCS, इंफोसिस, एटरनल और पावर ग्रिड गिरावट के साथ खुले, जिनमें HCL टेक 1.18% नीचे रहा। शुरुआती कारोबार में बाजार का रुख नकारात्मक रहा; NSE पर 1,057 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1,304 शेयरों में गिरावट देखी गई। 167 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) ने क्या संकेत दिया?
निफ्टी 50 के शुरुआती संकेतकों में से एक, 'गिफ्ट निफ्टी' आज सपाट (flat) शुरुआत के साथ खुला। यह पिछले बंद भाव 23,760 से 19.5 अंक गिरकर 23,740.50 पर खुला। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार, 4 नवंबर को लगातार तीसरे सत्र में अपनी खरीदारी तेज की और 6,836.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने बिकवाली का सिलसिला जारी रखा और 643.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट दीपेश सरावगी ने कहा, "हाल ही में आई जोरदार तेजी के बाद बाजार का ढांचा सकारात्मक तो है, लेकिन थोड़ा खिंचा हुआ (stretched) लग रहा है। FIIs की ओर से लगातार आ रहा निवेश बाजार के सेंटीमेंट को सहारा दे रहा है। हालांकि, बैंक निफ्टी का अपने 'मूविंग-एवरेज' की बाधाओं को पार न कर पाना और निफ्टी में 'प्रॉफिट बुकिंग' की संभावना को देखते हुए थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। बाजार में आगे और तेजी की उम्मीद करने से पहले, ट्रेडर्स को नई खरीदारी के लिए स्पष्ट संकेत (confirmation) का इंतजार करना चाहिए।"
आज के एशियाई बाजार
अमेरिकी बाजारों में तेजी के बावजूद एशियाई शेयरों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार में नैस्डैक (Nasdaq) ने बढ़त दर्ज की, क्योंकि AI से जुड़ी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में वापसी (rebound) देखने को मिली। इस रिपोर्ट को लिखते समय, जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) सूचकांक 2,631.86 अंक या 4.17 प्रतिशत गिरकर 60,450 पर आ गया था। वहीं, हांगकांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 47.97 अंक या 0.20 प्रतिशत नीचे आया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) 209.26 अंक या 3.70 प्रतिशत गिर गया, जबकि शंघाई का SSE कंपोजिट इंडेक्स 3.73 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi





