Responsive Scrollable Menu

गुवाहाटी शूटआउट के आरोपी की पुलिस फायरिंग में मौत:अफसर की पिस्टल छीनने की कोशिश की; होटल में 5 लोगों की हत्या का आरोप था

असम के शिवसागर जिले में बुधवार को पुलिस फायरिंग में गुवाहाटी होटल गोलीकांड के आरोपी घनकांत गोगोई की मौत हो गई। उस पर 26 अक्टूबर को होटल में हुई गोलीबारी में 5 लोगों की हत्या का आरोप था। पुलिस के मुताबिक, गोगोई को गुवाहाटी से शिवसागर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने एक पुलिस अधिकारी की सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना में सब-इंस्पेक्टर देबाशीष शर्मा के दाहिने पैर में चोट आई है। शिवसागर की SSP पापोरी चेतिया ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। शौच के लिए गाड़ी से उतरा, SI की पिस्टल छीनने लगा शिवसागर की SSP पापोरी चेतिया के मुताबिक, आरोपी को शिवसागर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक पुराने केस के सिलसिले में गुवाहाटी से शिवसागर लाया जा रहा था। रास्ते में फूलपनिचिगा इलाके में उसने शौच जाने की बात कही। गाड़ी से उतरते ही उसने सब-इंस्पेक्टर देबाशीष शर्मा की सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश की। शर्मा इस मामले के जांच अधिकारी भी हैं। SSP ने बताया कि आरोपी प्रशिक्षित शूटर था। इस दौरान हुई हाथापाई में दो से तीन राउंड फायर हुए, जिनमें से दो गोलियां पुलिस वाहन में लगीं। पुलिस के मुताबिक, अधिकारी पर आगे हमला रोकने और उन्हें बचाने के लिए साथ मौजूद एक पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस पिस्टल से जवाबी फायरिंग की। इसमें गोगोई घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। 26 अक्टूबर की रात होटल में चली थीं गोलियां 26 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे पलटन बाजार पुलिस स्टेशन को एक होटल में कई गोलियां चलने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं तो चार लोग मृत मिले, जबकि दो लोग घायल थे। घायलों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) ले जाया गया। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों की पहचान बरपेटा निवासी भूदेव भराली (65), नारायण दास (48) और गुवाहाटी के नवीन नगर निवासी हेलेना भराली (58), देबर्षि कश्यप (39) और रिनिका कश्यप (30) के रूप में हुई थी। होटल के लीज एग्रीमेंट को लेकर मृतकों का आरोपी से विवाद था पुलिस के बयान के मुताबिक, भराली परिवार ने 10 सितंबर 2025 को घनकांत गोगोई के साथ होटल का 5 साल का लीज एग्रीमेंट किया था। इसका मासिक किराया करीब ₹1.8 लाख तय हुआ था। गोगोई ने होटल में मरम्मत कराई थी। इसके बाद होटल के इस्तेमाल और कुछ सुविधाएं देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद हो गए थे। विवाद सुलझाने के लिए 26 अक्टूबर को होटल में बैठक तय की गई थी। पुलिस के मुताबिक, बैठक से पहले ही दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई। इसके बाद गोगोई ने वहां मौजूद 6 लोगों पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने उसे घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से लाइसेंसी .32 बोर की पिस्टल मिली थी, जिसका इस्तेमाल वारदात में किए जाने का आरोप है। कोर्ट ने पुलिस रिमांड की मांग खारिज कर जेल भेजा था 27 अक्टूबर को गुवाहाटी की एक अदालत ने गोगोई को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। 3 नवंबर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पुलिस की 7 दिन की अतिरिक्त रिमांड की मांग खारिज कर दी और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत के आदेश के कुछ घंटे बाद शिवसागर पुलिस ने उसे 2024 के एक बैंक फ्रॉड केस में भी गिरफ्तार किया था। यह मामला शिवसागर पुलिस स्टेशन में दर्ज था। पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन मैनेजर देबब्रत बुरागोहेन ने शिकायत की थी कि गोगोई ने कार लोन लिया था, लेकिन EMI नहीं चुकाई। आरोप है कि उसने लोन की रकम लौटाने के लिए कहने पर मैनेजर को धमकी भी दी थी। इस केस का नंबर 108/24 है। पुलिस उसे इसी मामले में शिवसागर ले जा रही थी। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… ट्रेन से लापता लड़की का शव आंध्र प्रदेश में मिला: विशाखापट्टनम से गुवाहाटी आ रही थी, सहेली से कहा था- लड़के परेशान कर रहे हैं ट्रेन में सफर के दौरान लापता हुई असम की एक आदिवासी छात्रा का शव आंध्र प्रदेश में मिला। असम के कामरूप जिले में रहने वाली 20 साल की हिमाश्री बोरो विशाखापत्तनम से गुवाहाटी जा रही थी। वह में सवार थी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

बहराइच में जलपरी शो के दौरान हादसा, टूटा पानी का टैंक…दर्शकों पर गिरा कांच, 15 घायल; आयोजकों पर FIR

हादसे के बाद मेले में मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, शो के दौरान अचानक तेज आवाज सुनाई दी. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना के बाद शो के आयोजक और केयरटेकर मौके से भाग गए.

Continue reading on the app

  Sports

Video: ऑकलैंड में शानदार पारी खेलने के बाद विराट कोहली का वेलिंगटन में हुआ स्वागत, फैंस ने दी बधाई

ऑकलैंड में शानदार पारी खेलने के बाद विराट कोहली का वेलिंगटन में हुआ स्वागत, फैंस ने दी बधाई Thu, 5 Nov 2026 13:39:11 +0530

  Videos
See all

26/11 से पहले मुंबई में सबसे बड़ा Mock Drill! Helicopter से उतरे NSG कमांडो | Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T09:13:45+00:00

सरहद से जवानों ने भेजा दिवाली का पैगाम | #viral #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T09:10:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers