न्यूड फोटो देख सुसाइड करने लगी थी सरबजीत:पति बोले- PAK से नासिर ने ब्लैकमेल किया, मैं इनके केस निपटारे के लिए पैसे कमाता रहा
भारत से पाकिस्तान जाकर एक मुस्लिम व्यक्ति नासिर हुसैन से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर के पति करनैल सिंह ने हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कई अहम बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि वह करीब 20 साल से इंग्लैंड में रह रहे हैं। सरबजीत कौर और बच्चों के खिलाफ भारत में कई केस दर्ज हैं। इन केसों के निपटारे के लिए उन्हें बहुत पैसे चाहिए थे। इसके लिए वह इंग्लैंड में रहकर पैसे कमाते रहे और वकीलों की फीस भरते रहे। यही कारण है कि वह सरबजीत और अपने बच्चों को समय नहीं दे सके। करनैल सिंह के मुताबिक, आज भी कई मामलों में जमानत और कानूनी प्रक्रिया चल रही है, जिस पर लगातार खर्च हो रहा है। वह हर महीने ढाई से 3 लाख रुपए सरबजीत के खाते में डालते थे, जिनसे केस लड़े जा सके और पत्नी-बच्चे जेल से बाहर रहे। इंटरव्यू के दौरान करनैल सिंह ने यह भी कहा कि विदेश में रहने के बावजूद उनका परिवार से संपर्क कभी पूरी तरह नहीं टूटा। उनका कहना है कि वह सरबजीत से पहले भी रोजाना बात करते थे और आज भी कई बार बातचीत होती है। उन्होंने बताया कि सरबजीत कौर इस समय काफी दुखी है। सरबजीत ने उनसे कहा कि वह उन्हें इंग्लैंड अपने पास बुला लें। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि पहले वह भारत आ जाएं, उसके बाद वह उसे अपने पास इंग्लैंड बुला लेंगे। पढ़िए, करनैल सिंह ने सवालों के क्या जवाब दिए… सवाल: आपकी पत्नी सरबजीत कौर पाकिस्तान गईं। वहां नासिर हुसैन से शादी कर ली। आपको कैसे पता लगा कि नासिर के साथ सरबजीत के संबंध हैं? जवाब: मुझे सरबजीत की अश्लील फोटो आई थीं। मुझे, उसके (सरबजीत के) भाई को और मेरे बच्चों को भी भेजी गई थीं। उसके बाद सरबजीत सुसाइड करने लगी थी, जिसे बहुत मुश्किल से बचाया गया था। यह बात पाकिस्तान जाने से 2 साल पहले की है। सवाल: फोटो भेजने के बाद आपकी नासिर से बात हुई? क्या बात हुई थी? जवाब: उस समय हमने पाकिस्तान में वकील किया था कि इसे रोको। मगर वह रुका नहीं। बार-बार फोटो भेजता रहा था। वह सरबजीत को पाकिस्तान आने के लिए मजबूर करता था। सवाल: जब सुसाइड करने लगी थी तब आपकी वाइफ सरबजीत ने क्या कहा था? जवाब: कहती थी कि नासिर ब्लैकमेल करता है, पैसे मांगता है। इसी कारण वह ठीक भी नहीं रहती थी। सरबजीत डिप्रेशन की मरीज है। सवाल: आपने एक इंटरव्यू सुना होगा जिसमें सरबजीत कह रही हैं कि मैं पाकिस्तान आई हूं, मुझे बहुत खुशी है, मेरा सपना पूरा हो गया, मैं बहुत खुश हूं? जवाब: सरबजीत का वकील ही कहता है कि ऐसी वीडियो बनाओ। फिर तुम्हें पाकिस्तान की गवर्नमेंट नेशनलिटी दे देगी। सब कुछ वही करवा रहे हैं, लेकिन अंदर की बात यह है कि वह दुखी है। सवाल: आप कहते हैं कि वह दबाव में है। फिर वह आपको कॉल कैसे कर देती है? जवाब: वह दुखी होकर, मरने के किनारे जैसी हालत में कॉल कर देती है। कहती है कि मैं दुखी हूं, मरने के किनारे हूं, पता नहीं मैं मर जाऊं। सरबजीत ने मुझे यह भी बताया कि उसका मोबाइल तोड़ दिया गया था। इसलिए, उसने नया फोन लिया। उसने अपनी सोने की चेन 6 लाख रुपए में बेची, डेढ़ लाख रुपए उसके पास हैं और 1 लाख 70 हजार रुपए का नया फोन लिया है। बाकी पैसे नासिर ने ले लिए। वह कहती है कि नासिर पैसे मांगता था। जब तक पैसे देती रहेगी, तब तक ठीक रहेगा। बाद में वह कुछ भी कर सकता है। सवाल: आप विदेश में 20 साल से हैं। पहले आपकी उससे बात होती थी? जवाब: पहले मेरी उससे रोज तीन-चार बार बात होती थीं। अब भी कई बार बात हो चुकी हैं। सवाल: क्या सरबजीत आपसे कहती है कि वह वापस आना चाहती है? जवाब: हां, वह कहती है कि उसे डराया-धमकाया जाता है और कहा जाता है कि भारत जाने पर भारतीय एजेंसियां उसे पकड़ लेंगी। सवाल: आपकी क्या मजबूरी थी कि आप 20 साल से भारत नहीं आए? जवाब: देखिए, यहां परिवार पर बहुत सारे केस थे। करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं। आप मेरे गांव जाकर भी पूछ सकते हैं। अगर मैं पैसे नहीं लगाता तो वे लोग शायद जिंदगी भर जेल से बाहर नहीं आ पाते। आज भी करोड़ों रुपये लग रहे हैं। पैसों के जरिए ही समझौते करवाए गए हैं। मेरे बेटों पर अभी भी केस हैं। भारत में पैसा नहीं बनता, इसलिए मजबूरी में मुझे विदेश में रहना पड़ा। यहां पैसे कमाकर भारत में अपने परिवार के केसों का निपटारा कर रहा हूं। सवाल: अगर सरबजीत वापस आती है तो क्या आप इंग्लैंड से भारत वापस आएंगे? जवाब: जी, कुछ दिन पहले ही मेरी उससे बात हुई थी। वह कह रही थी कि मुझे इंग्लैंड बुला लो। मैंने कहा था कि मैं बुला लूंगा, लेकिन पहले भारत आ जाओ। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ सरबजीत कौर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पाक गई पंजाबी महिला बोली- ब्लैकमेल कर निकाह किया:वकील से रोते हुए कहा- नासिर पर कार्रवाई कराना चाहती हूं, मुझे भारत भिजवा दो PAK गई पंजाबी महिला बोली- असीं लाहौरिए हां:इंडिया में हमारी 20 किले जमीन, पाकिस्तान में नंबरदार रहे; मुस्लिम से निकाह कर चुकी PAK गई पंजाबी महिला बोली- मेरा 8 साल पुराना प्यार:मुंह में दांत न रहते तो भी जरूर पाकिस्तान आती; मुस्लिम से निकाह रचाकर खुश हूं पाकिस्तान में निकाह करने वाली सरबजीत कौर की बढ़ी मुश्किलें:लाहौर हाईकोर्ट में याचिका- इसे गिरफ्तार करो, भारत वापस भेजो; सुरक्षा के लिए खतरा पाकिस्तान गई पंजाबी महिला का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड:वेश्यावृत्ति की भी FIR; हिसार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंटरव्यू करने वाले ने वेलकम किया
मां बोली- नैन्सी के कत्ल की वजह गोल्ड:BKI की निहंग को धमकी- मुंह बंद करो वर्ना ऊपर जाकर कमल भाभी-नैन्सी से बात करना
हरियाणा में जन्मी पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल के कत्ल को एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन कनाडा पुलिस अभी तक किसी को अरेस्ट नहीं कर पाई है। हालांकि कनाडा पुलिस खालिस्तानी, गैंगस्टर, निजी रंजिश और क्लाइंट मैटर समेत कई एंगल से इसकी जांच कर रही है। इसी बीच नैन्सी ग्रेवाल की मां ने दावा किया कि उसे बेटी के कातिलों के बारे में पता है, लेकिन नाम नहीं बताना चाहती। उन्होंने कहा- मुझे कनाडा में बेटी के घर में रहना है। नाम बताऊंगी तो वे मुझे भी मार देंगे। मां ने ये जरूर बताया कि नैन्सी की हत्या गोल्ड के झगड़े में हुई है। इसी बीच नैन्सी ग्रेवाल के सपोर्ट में आए निहंग हरजीत सिंह रसूलपुर को खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा कि अगर इस मैटर में चुप न हुए तो घर में IED के डिब्बे लगेंगे। उसके बाद ऊपर जाकर कमल कौर भाभी और नैन्सी ग्रेवाल से खूब बातें करते रहना। नैन्सी ग्रेवाल की मां ने क्या कहा नैन्सी की मां ने दावा किया कि लोकल गुरुद्वारे का एक सेवादार कनाडा में रेस्क्यू करने के नाम पर मरने वालों का सोना उतार लेता है। इस मसले में नैन्सी के पास एक क्लाइंट आई थी। बुजुर्ग मां नैन्सी के आगे गिड़गिड़ाने लगी कि उसके बेटे की मौत के बाद गुरुद्वारे वाले एक आदमी ने सोना उतार लिया है। इसके साथ उसके क्रेडिट कार्ड और डेढ़ लाख रुपए भी रख लिए। इस मामले में नैन्सी ने 6 महीने पहले पैरवी शुरू की। उसने सोना-पैसा और क्रेडिट कार्ड मांगे, लेकिन गुरुद्वारा वालों ने देने से मना कर दिए। नैंसी के समर्थन में बोलने पर निहंग रसूलपुर को BKI की धमकी नैन्सी ग्रेवाल के कत्ल के बाद उसके सपोर्ट में बोलने वालों को भी धमकी मिलने लगी है। रोपड़ के रहने वाले निहंग सिंह हरजीत सिंह रसूलपुर ने दावा किया कि उनको बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई है। निहंग सिंह ने एक आडियो सुनाते हुए दावा किया कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को मनिंदर बिल्ला बताया। धमकी देते हुए बिल्ला ने कहा- हां जी, रसूलपुर जी वाहेगुरु जी का खालसा श्री वाहेगुरु जी की फतेह। मैं मनिंदर बिल्ला बोल रहा हूं। BKI से। मैं तुम्हें मैसेज लगा रहा हूं और इसे अपने दिमाग में बिठा लो और कान खोलकर सुन लो। तुम जो करना है, करो। जिसको जो बोलना है बोलो, जो बयानबाजी करनी है करो। मैं नहीं कहता कि बयानबाजी ना करो। एक हो गया तू और एक वह तेरे साथ वाला जो नया भर्ती किया है सतनाम। अगर मैंने तुम्हारे मुंह से शहीद सिखों के बारे में बयानबाजी सुन ली तो मेरा पता करवा लेना कि मैं कौन हूं। यह मैं कोई पब्लिसिटी के लिए नहीं कर रहा। मैं तुझे मैसेज लगा रहा हूं। मैं प्यार से समझा रहा हूं। मैंने सरकार के थाने नहीं छोड़े। वहां ग्रेनेड फेंके और लॉन्चर मारे। मैंने कोई ठेका नहीं छोड़ा। मेरे लिए तुम किसी खेत की मूली हो। जिस दिन दिल किया मैं उखाड़कर फेंकूंगा। यह एक बार मैं प्यार से कहता हूं कि कुछ मुझे करना ना पड़े इसलिए मजबूर ना करो। मैं गोलियां नहीं मारूंगा सीधे तुम्हारे घरों में IED वाले डिब्बे ही लगेंगे। फिर ऊपर जाकर भाभी कमल कौर और नैन्सी ग्रेवाल से खूब बातें करना। ************* नैन्सी मर्डर केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… खालिस्तानी आतंकी बोला- नैन्सी ग्रेवाल का कत्ल नहीं कराया:हम बैलेट से लड़ रहे, बुलेट से नहीं; बहन ने घर में आग का VIDEO जारी किया नैन्सी ग्रेवाल हत्याकांड, कनाडाई सिख-हिंदू गुस्से में:3 मार्च एंटी खालिस्तान डे मनाने का ऐलान; 18 बार चाकू मारा, जीभ भी काटी थी नैन्सी ग्रेवाल हत्याकांड, 15 दिन पहले प्लान हुआ मर्डर:दोस्त को कहा था- मौत मंजूर, चुप नहीं रहूंगी; पढ़िए बहन के 5 अहम खुलासे खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर हुई नैन्सी ग्रेवाल की हत्या:मां बोली- 20 बार चाकू मारे, जीभ भी काट दी; सुक्खा-हरिके ने जिम्मा लिया नैन्सी ग्रेवाल के टारगेट पर रहते थे निहंग-खालिस्तानी:जट्ट की जगह ब्राह्मण-बंगाली कहा जाता, पति से तलाक हुआ, कनाडा में कत्ल यूट्यूबर की कहानी कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या:मां बोली- खालिस्तानियों ने मारा; हरियाणा में जन्मी, विवादित टिप्पणियां करती थी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)










