Responsive Scrollable Menu

राज्यसभा चुनाव से पहले ही 26 नेता निर्विरोध चुने गए:शरद पवार, रामदास आठवले, विनोद तावड़े, अभिषेक मनु सिंघवी जैसे दिग्गज शामिल

दस राज्यों की 37 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में सात राज्यों के 26 उम्मीदवार बिना मुकाबले के ही निर्वाचित हो गए हैं। इनमें एनसीपी (शरद) प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। निर्विरोध निर्वाचित होने वाले नेताओं में विभिन्न दलों के उम्मीदवार शामिल हैं। कई राज्यों में विपक्षी दलों ने उम्मीदवार नहीं उतारे, जिसके कारण ये नेता बिना मतदान के ही राज्यसभा पहुंच गए। हालांकि बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मुकाबला होना तय है। इन राज्यों में अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में होने के कारण चुनाव कराया जाएगा। इन राज्यों में उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए... महाराष्ट्र (7) तमिलनाडु (6) पश्चिम बंगाल (5) असम (3) तेलंगाना (2) छत्तीसगढ़ (2) हिमाचल प्रदेश (1) अब 11 सीटों के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटों पर चुनाव 16 मार्च को होंगे। इन चुनावों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। कुल 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए 40 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। अब 11 सीटों के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसके कारण बिहार, ओडिशा और हरियाणा में एक-एक सीट पर मुकाबला होगा। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें... बिहार: चिराग पासवान मां को बनवाएंगे सांसद, हरिवंश रिपीट हो सकते हैं जदयू के जिन दो नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का नाम है। सीएम के करीबी होने के चलते चर्चा है कि इन्हें एक बार फिर से रिपीट किया जा सकता है। वहीं, चिराग पासवान अपनी मां के लिए राज्यसभा के एक सीट की डिमांड कर रहे है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की याचिका पर 20 अप्रैल को सुनवाई करेगा हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की याचिका पर सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की है। ईडी ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार किया गया था। जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की पीठ ने कहा कि सोमवार को सुनवाई संभव नहीं है। इससे पहले 22 दिसंबर 2025 को कोर्ट ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया था। आज की बाकी बड़ी खबरें… सीबीआई ने विजय को 11 मार्च को फिर पूछताछ के लिए बुलाया टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय को करूर भगदड़ मामले में सीबीआई ने 11 मार्च को पूछताछ के लिए तलब किया है। 27 सितंबर 2025 को तमिलनाडु के करूर में भगदड़ में 41 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा घायल हुए थे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अक्टूबर 2025 में सीबीआई ने जांच संभाली थी। एजेंसी जनवरी में भी विजय से पूछताछ कर चुकी है।

Continue reading on the app

  Sports

प्यार की पिच पर कुलदीप गुगली फेंकने को तैयार, तय हो चुकी है जगह और तारीख, कानपुर से मसूरी तक धूम-धड़ाका

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव अब अपने जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. मैदान पर अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को चकमा देने वाले कुलदीप जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उनकी शादी उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बसे ‘पहाड़ों की रानी’मसूरी में होने जा रही है, जहां क्रिकेट और शाही अंदाज़ का शानदार संगम देखने को मिलेगा Thu, 12 Mar 2026 16:48:04 +0530

  Videos
See all

Monalisa की शादी पर नया ट्विस्ट! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T11:01:34+00:00

समुद्र से शहर तक... युद्ध की लपटें l Middle East War l Oil Tanker Attack l Oil Supply #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T11:05:01+00:00

Sansad:भारत की तैयारियां बहुत मजबूत-पीएम मोदी #shorts #ytshorts #sansad #pmmodi #parliment #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T11:04:44+00:00

Iran vs Israel War 2026 | World News | Trump | Khamenei: Iran रुकने का नाम नहीं ले रहा! Israel News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T11:06:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers