Responsive Scrollable Menu

'हमारे पास भी कई सरप्राइज हैं', अमेरिका की साजिश के खिलाफ ईरान की चेतावनी

नई द‍िल्‍ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। अमेर‍िका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध आज नौवें द‍िन में प्रवेश कर गया। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेर‍िका की साज‍िश का ज‍िक्र करते हुए कहा, ईरान पूरी तरह से तैयार है।

विदेश मंत्री सैयद अब्बास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट कर ल‍िखा, ऑपरेशन एपिक मिस्टेक के नौ दिन बाद, तेल की कीमतें दोगुनी हो गई हैं और सभी वस्तुएं तेजी से महंगी हो रही हैं। हमें पता है कि अमेरिका हमारे तेल और परमाणु स्थलों के खिलाफ योजना बना रहा है, ताकि महंगी कीमतों के बड़े झटके को नियंत्रित किया जा सके। ईरान पूरी तरह से तैयार है।

उन्‍होंने कहा, हमारे पास भी आपके लिए बहुत सारी रोमांचक चीजें हैं।

इससे पहले आज विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ईरान को नया सुप्रीम लीडर मिलने पर बधाई भी दी। अराघची ने कहा कि यह चुनाव देश की संप्रभुता और अखंडता को मजबूत करेगा।

सैयद अब्बास ने कहा कि मैं अयातुल्ला सैयद मुजतबा हुसैनी खामेनेई को इस्लामिक क्रांति के तीसरे नेता के तौर पर उनके सही चुनाव पर बधाई देता हूं और ईरान के महान लोगों को बधाई देता हूं। देश के सामने मौजूदा मुश्किल हालात में, यह चुनाव बेशक हमारे प्यारे देश की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की गारंटी देगा और ईरानी लोगों के बीच एकता और मेलजोल को मजबूत करेगा।

उन्होंने आगे कहा, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के सभी डिप्लोमैट्स इस्लामिक क्रांति के तीसरे लीडर के प्रति अपनी वफादारी की घोषणा करते हैं, और हम ईरान के महान देश के अधिकारों की रक्षा करने, राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा को आगे बढ़ाने और ईरान की इस्लामिक क्रांति के बड़े लक्ष्यों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। झंडा उठाने वालों के हाथों से झंडा कभी न गिरे।

वहीं, साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने दावा किया है कि अमेरिका की वजह से कूटनीतिक रास्ते बंद हुए हैं और तेहरान इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा, यह जंग थोपी गई है। अब ईरान के लोग एकजुट होकर अपने देश की रक्षा कर रहे हैं। अमेरिका और इजरायल के हमलों ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

सेहत ही नहीं, मूड भी ठीक करती है सूरज की रोशनी, गर्मियों में इन बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। सर्दियों का मौसम विदाई ले चुका है और गर्मियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। ऐसे में ध्यान रखने की बात है कि लोग ठंड के दिनों में जहां धूप सेंकते हैं, तो वहीं गर्मियों में भागते हैं। हालांकि, गर्मियों में भी धूप जरूरी है, लेकिन कुछ सावधानियों के साथ। सूरज की रोशनी सिर्फ गर्माहट नहीं देती, बल्कि सेहत और मूड दोनों को ठीक रखने का सबसे प्राकृतिक तरीका है।

खासकर गर्मियों में जब धूप तेज होती है, तब सही समय और तरीके से धूप लेना फायदेमंद होता है। नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, सूरज की किरणें शरीर में विटामिन डी का उत्पादन बढ़ाती हैं, जो रोग-प्रतिरोधक शक्ति (इम्युनिटी) को मजबूत बनाता है। विटामिन डी हड्डियों को मजबूत रखता है, जोड़ों के दर्द से राहत देता है और मेटाबॉलिक फंक्शन को बेहतर बनाता है।

सुबह की धूप में थोड़ा समय बिताने से सेरोटोनिन हार्मोन बढ़ता है, जो मूड अच्छा करता है। इससे डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्याएं कम होती हैं। यह दिल को स्वस्थ रखता है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है, और वजन मैनेजमेंट में भी मदद करता है। रोजाना कुछ मिनट धूप में बिताने से दिन की शुरुआत ऊर्जा से भरपूर होती है।

गर्मियों में धूप के समय और मात्रा पर खास ध्यान दें। विशेषज्ञों के मुताबिक, विटामिन डी के लिए सनराइज के कुछ समय बाद से 9 बजे तक की धूप सबसे अच्छी हो सकती है, क्योंकि तब यूएबी किरणें ज्यादा प्रभावी होती हैं, लेकिन ज्यादा देर धूप में रहने से त्वचा जल सकती है, सनबर्न हो सकता है या त्वचा पर एलर्जी का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए 10-20 मिनट काफी है। इसमें त्वचा जलने की संभावना नहीं होती। कम धूप लगने की भरपाई के लिए ज्यादा समय धूप में न बिताएं।

इस दौरान आर्म्स, लेग्स और चेहरे को खुला रखें, लेकिन चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं। गर्मी में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप से बचें। हल्के कपड़े पहनें, टोपी या छाता इस्तेमाल करें और पानी ज्यादा पिएं। धूप के फायदे पाने के लिए रोज सुबह खुले में टहलें या बालकनी में बैठें। यह प्राकृतिक तरीका है जो बिना दवा के शरीर को मजबूत बनाता है।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Schedule: मुंबई इंडियंस बनेगी चैंपियन? जानिए आईपीएल शेड्यूल की 5 चौंकाने वाली बातें

आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. पहला मैच 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. खबर में जानिए इस शेड्यूल की पांच बड़ी बातें. Wed, 11 Mar 2026 20:48:05 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास जहाज पर हमला #shorts #sushantsinha #straitofhormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:08:55+00:00

'सिलेंडर की आपूर्ति ढाई दिन में होगी' | Shorts | BJP | LPG Cylinder Shortage | PM Modi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:03:38+00:00

News Ki Pathshala: युद्ध में सबसे ज्यादा पुतिन को फायदा? #shorts #sushantsinha #putin #iranvsamerica #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:12:13+00:00

कई जगहों पर लोग गैस सिलेंडर लेने की कतार में | Shorts | LPG Price | LPG Gas Cylinder Shortage | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:01:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers