Responsive Scrollable Menu

नाश्ते में बनाएं शिल्पा शेट्टी स्टाइल टेस्टी रवा उत्तपम, वीडियो में देखें क्विक रेसिपी

Rava Uttapam Recipe: नाश्ता में हर दिन वही ब्रेड ऑमलेट, ओट्स, फल, दूध, कॉर्नफ्लेक्स खाकर बोर हो गए हैं? चीला की रेसिपी भी हर वीकेंड बन ही जाती होगी, तो क्यों न इस बार वीकेंड पर बनाएं साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट रेसिपी रवा उत्तपम? रवा यानी सूजी, जो एक बेहद हेल्दी खाद्य पदार्थ है. सूजी में आयरन, प्रोटीन काफी होते हैं. इससे हलवा, डोसा, चीला, उपमा, डोसा आदि बनाए जाते हैं. आप इस बार रवा उत्तपम बनाकर देखिए, एक बार खाएंगे तो हर बार नाश्ते में खाने का मन करेगा. रवा उत्तपम की रेसिपी बता रही हैं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी. शिल्पा ने अपने यूट्यूब चैनल Shilpa Shetty Kundra पर इसकी रेसिपी शेयर की है.

Continue reading on the app

नेपाल चुनाव में आरएसपी की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, सहयोग बढ़ाने की कही बात

नई द‍िल्‍ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल के संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (आरएसपी) की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने पार्टी सदस्‍यों से फोन पर बातचीत कर चुनावी सफलता की शुभकामनाएं दीं और भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर ल‍िखा, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के चेयरमैन रबी लामिछाने और आरएसपी के सीनियर लीडर बालेंद्र शाह से फोन पर अच्छी बातचीत हुई। दोनों नेताओं को उनकी चुनावी जीत और नेपाल चुनावों में आरएसपी की जबरदस्त सफलता के लिए बधाई दी। उनकी आने वाली नई सरकार के लिए शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों की आपसी खुशहाली, तरक्की और भलाई के लिए उनके साथ काम करने के भारत के वादे के बारे में बताया। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी मिली-जुली कोशिशों से आने वाले सालों में भारत और नेपाल के रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे।

बता दें कि आम तौर पर राजनीतिक दलों पर यह आरोप लगाया जाता रहा है कि वे महिलाओं को उन सीटों से चुनाव लड़ाते हैं, जहां जीत की संभावना बहुत कम होती है, लेकिन नेपाल के संसदीय चुनावों में आरएसपी के नतीजों ने इस धारणा को चुनौती दी है।

पार्टी की 16 महिला उम्मीदवारों में से 13 ने जीत हासिल की, जो नेपाल की चुनावी राजनीति में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

द काठमांडू पोस्ट के अनुसार, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स चुनाव में पार्टी की महिला उम्मीदवारों को भारी जनसमर्थन मिला और अधिकतर विजेताओं ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराया।

नेपाल चुनाव के पर‍िणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नेपाल की नई राजनीति में महिलाओं की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। आरएसपी की महिला उम्मीदवारों की सफलता न केवल पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को दर्शाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि नेपाली मतदाता अब नए चेहरों और महिला नेतृत्व को स्वीकार करने के लिए पहले से अधिक तैयार हैं।

हालांक‍ि, बालेंद्र शाह की इस जीत के बाद उनकी नागरिकता और कलाकार, रैपर से लेकर राजनीतिक छवि को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बालेन शाह के उपनाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। दरअसल, बालेन शाह की नागरिकता को लेकर पहले भी मामला गरमाया है। 2006 तक उनके मूल नागरिकता प्रमाण पत्र (2006) में सरनेम साह दर्ज था, जिसे बाद में बदलकर शाह कर दिया गया।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T20 Series: विश्व विजेता टीम इंडिया की अगली टी20 सीरीज कब और किस टीम के साथ? जानें पूरा शेड्यूल

Team India Upcoming T20 Series: टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। विश्व विजेता बनने के बाद टीम इंडिया अपनी अगली टी20 सीरीज के लिए सीधे जुलाई महीने में उतरेगी। पूरा शेड्यूल नोट कर लीजिए। Mon, 09 Mar 2026 23:25:28 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग में कूदा पाकिस्तान? | Trump | Iran Israel War | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T22:30:05+00:00

US missile hit military base near Iran school, video analysis shows. #Iran #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T22:55:47+00:00

Why has the price of oil hit a four year high and what does it mean for inflation? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T22:46:51+00:00

Surat Viral Video: कलयुगी बेटे की क्रूरता, मां पर बरसी मार #shortvideo #viralvideo #ShockingIncident #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T22:00:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers