बिहार: मुंगेर में एक म्यूजिक कंपनी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की छापेमारी
बिहार: मुंगेर में एक म्यूजिक कंपनी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की छापेमारी
युगांडा के फुटबॉल स्टार डेविड ओवरी की हत्या:राजधानी कंपाला में अज्ञात लोगों ने हमला किया था, अस्पताल में मौत हुई
युगांडा के इंटरनेशनल फुटबॉल खिलाड़ी डेविड ओवरी की हत्या कर दी गई है। 28 साल के ओवरी देश के सबसे बड़े फुटबॉल क्लबों में शामिल एससी विला क्लब के कप्तान थे। लोकल पुलिस के अनुसार मंगलवार को राजधानी कंपाला के एक उपनगर में अज्ञात हमलावरों ने ओवरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। राहगीरों ने उन्हें बेहोशी की हालत में पाया और पास के अस्पताल पहुंचाया। बाद में उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फेडरेशन ऑफ युगांडा फुटबॉल एसोसिएशंस ने अपने बयान में कहा कि डेविड सिर्फ एक फुटबॉलर नहीं थे। वे एक लीडर और युवाओं के लिए प्रेरणा थे। एससी विला के कप्तान के तौर पर उन्होंने साहस, विनम्रता और जुनून के साथ टीम का नेतृत्व किया। युगांडा क्रेन जर्सी पहनकर उन्होंने देश की उम्मीदों को आगे बढ़ाया। युगांडा क्रेन ने X पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी है। जून में एक रग्बी खिलाड़ी को भीड़ ने मार डाला था ओवरी की मौत से पहले जून में एक और लोकप्रिय स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी की जान गई थी। पुलिस के मुताबिक, रग्बी खिलाड़ी सिडनी गोंगोड्यो की मौत कंपाला में भीड़ द्वारा किए गए हमले के बाद हुई थी। उन्हें गलती से चोर समझ लिया गया था। NCS युगांडा ने कहा- हम न्याय की उम्मीद करते हैं नेशनल काउंसिल ऑफ स्पोर्ट्स युगांडा ने कहा कि दुख की बात है कि युगांडा का खेल जगत हाल के दिनों में ऐसी कई त्रासदियों का शिकार हुआ है। हम न्याय और इस समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद करते हैं। संसद की वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार, डिप्टी स्पीकर थॉमस तयेबवा ने अधिकारियों से देश में सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए कहा है। ------------------------------ स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… तन्वी शर्मा कोरिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं:श्रेयांशी को 21-16, 17-21, 21-13 से हराया; पिछले हफ्ते ताइपे ओपन जीता था भारत की 17 साल की बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा का शानदार फॉर्म जारी है। पिछले हफ्ते ताइपे ओपन सुपर-300 का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली तन्वी ने अब कोरिया मास्टर्स 2026 के महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama








