Responsive Scrollable Menu

How To File ITR: क्या आप भी हैं इस टैक्स स्लैब में? कौन-कौन भर सकता है ITR-1? आसान है फाइलिंग का तरीका

How To File ITR: आयकर विभाग हर साल टैक्सपेयर्स के लिए अलग-अलग आयकर रिटर्न (ITR) फॉर्म जारी करता है. इनमें से ITR‑1 (Sahaj) सबसे आसान फॉर्म माना जाता है. यह फॉर्म उन लोगों के लिए बनाया गया है जिनकी आय सीमित स्रोतों से होती है और कुल आय 50 लाख तक है.

कौन भर सकता है ITR-1?

ITR-1 सिर्फ रेजिडेंट इंडिविजुअल यानी भारत में रहने वाले व्यक्तियों के लिए है. अगर आपकी सालाना कुल आय 50 लाख से कम है और आय नीचे दिए गए स्रोतों से आती है, तो आप ITR-1 भर सकते हैं-

1. सैलरी या पेंशन से आय – चाहे एक नियोक्ता हो या कई नियोक्ता.
2. एक घर से किराये की आय – लेकिन उस पर पहले के साल का कोई नुकसान (loss) नहीं होना चाहिए.
3. अन्य स्रोतों से आय – जैसे बैंक ब्याज, फिक्स्ड डिपॉजिट का ब्याज आदि.
4. पति/पत्नी या नाबालिग बच्चे की क्लब्ड आय – यदि उनकी आय भी इन्हीं श्रेणियों में आती है.
5. लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन – अगर शेयर या इक्विटी म्यूचुअल फंड से होने वाला लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन 1.25 लाख से ज्यादा नहीं है.

पहले कैपिटल गेन होने पर ITR-2 भरना पड़ता था, लेकिन अब छोटी रकम वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन को भी ITR-1 में दिखाने की अनुमति दी गई है.

किन लोगों के लिए ITR-1 नहीं है?

कुछ स्थितियों में ITR-1 फाइल नहीं किया जा सकता. जैसे—

  • सालाना आय 50 लाख से अधिक हो
  • आप किसी कंपनी के डायरेक्टर हों
  • आपके पास अनलिस्टेड इक्विटी शेयर हों
  • आप नॉन-रेजिडेंट (NRI) या RNOR हों
  • एक से ज्यादा घर से आय हो
  • लॉटरी, रेस या जुए से कमाई हुई हो
  • शॉर्ट टर्म या ज्यादा कैपिटल गेन हो
  • कृषि आय 5,000 से ज्यादा हो
  • बिजनेस या प्रोफेशन से आय हो
  • विदेश में संपत्ति या बैंक अकाउंट हो
  • क्रिप्टो जैसी Virtual Digital Assets से आय हो

इन मामलों में आमतौर पर ITR-2 या अन्य फॉर्म भरना पड़ता है.

ITR-1 भरने की आखिरी तारीख

वित्त वर्ष 2025-26 (आकलन वर्ष 2026-27) के लिए ITR-1 भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है. अगर कोई व्यक्ति इस तारीख तक रिटर्न नहीं भर पाता, तो वह 31 दिसंबर 2026 तक बेलटेड रिटर्न भर सकता है. हालांकि इस स्थिति में लेट फीस और ब्याज देना पड़ सकता है.

ITR-1 फॉर्म की संरचना

ITR-1 फॉर्म को कई हिस्सों में बांटा गया है—

  • Part A – General Information (व्यक्तिगत जानकारी)
  • Part B – Gross Total Income (कुल आय)
  • Part C – Deductions (कटौतियां)
  • Part D – Tax Computation (टैक्स की गणना)
  • Part E – Bank Details
  • Schedule IT (एडवांस टैक्स या सेल्फ असेसमेंट टैक्स)
  • Schedule TDS (TDS/TCS जानकारी)
  • Verification

ITR-1 भरने के लिए जरूरी दस्तावेज

रिटर्न फाइल करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज रखने चाहिए—

  • Form 16 – नियोक्ता द्वारा जारी
  • Form 26AS – TDS की जानकारी चेक करने के लिए
  • PAN कार्ड
  • बैंक पासबुक या FD सर्टिफिकेट
  • टैक्स बचत से जुड़े प्रमाण जैसे 80C या 80D की रसीदें

ऑनलाइन ITR-1 कैसे फाइल करें?

रिटर्न फाइल करने के लिए Income Tax e‑Filing Portal पर जाना होगा.

फाइलिंग के मुख्य स्टेप इस प्रकार हैं—

1. पोर्टल पर लॉग-इन या रजिस्टर करें
2. E-File फिर Income Tax Return पर जाकर File Income Tax Return पर क्लिक करें
3. असेसमेंट ईयर चुनें
4. फॉर्म टाइप में ITR-1 चुनें
5. व्यक्तिगत जानकारी और आय के स्रोत भरें
6. टैक्स डिडक्शन (80C, 80D आदि) जोड़ें
7. टैक्स कैलकुलेशन चेक करें
8. रिटर्न सबमिट करके आधार OTP से ई-वेरिफाई करें

ITR-1 में हुए बड़े बदलाव

हाल के अपडेट में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं—

  • 1.25 लाख तक के LTCG की रिपोर्टिंग की अनुमति
  • डिडक्शन चुनने के लिए ड्रॉप-डाउन सिस्टम
  • आधार एनरोलमेंट आईडी हटाई गई, अब सिर्फ 12 अंकों का आधार नंबर मान्य
  • Schedule-TDS में नया कॉलम, जिसमें TDS की धारा बतानी होगी

कुल मिलाकर, ITR-1 उन टैक्सपेयर्स के लिए सबसे आसान विकल्प है जिनकी आय सीमित स्रोतों से है और जिनकी कुल कमाई 50 लाख से कम है.

यह भी पढ़ें: भारत के डिजिटल प्लेटफॉर्म से कारोबार करना हुआ आसान, एनएसडब्ल्यूएस ने दी 8.29 लाख मंजूरियां

Continue reading on the app

ये प्लेयर रहा T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का साइलेंट मैच विनर! टीम इंडिया के लिए साबित हुआ 'ट्रंप कॉर्ड'

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर नया इतिहास बना दिया है. भारतीय टीम 3 बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इतना ही नहीं भारत ने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को डिफेंड भी किया. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कोई टीम लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है. टीम इंडिया के जीत में संजू सैमसन की भूमिका अहम रही, जिसकी खुब चर्चा भी हुई, लेकिन शिवम दुबे भी टीम इंडिया के लिए एक मैच विनर प्लेयर साबित हुए हैं. 

टीम इंडिया की जीत में शिवम दुबे की भी रही अहम भूमिका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिवम दुबे बल्ले और गेंद दोनों से टीम इंडिया के लिए अहम योगदान दिया. उन्होंने हर मैच में एक अच्छे फिनिशर की भूमिका निभाई. आखिरी के ओवरों में आकर शिवम दुबे ने विस्फोटक पारी खेली और टीम के स्कोर को बड़ा बनाया. इस टूर्नामेंट के सभी 9 मैचों में शिवम दुबे को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में मौका मिला. दुबे ने इस मौके को अच्छे भुनाया और टीम के लिए अहम योगदान दिया. 

शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 9 मैचों की 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए. इस दौरान एक अर्धशतक लगाया. इसके अलावा दुबे ने कई पारियों में 300 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. इस पूरे टूर्नामेंट में शिवम दुबे ने 39.16 की औसत और 169.06 की शानदार स्ट्राइट रेट से बल्लेबाजी की. 

शिवम दुबे ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में खेली 43 रनों की पारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शिवम दुबे ने 25 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 1 चौका और 4 छक्का शामिल था. उनके इस पारी के दम पर टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 253 रनों का स्कोर खड़ा किया था. न्यूजीलैंड इस मैच में सिर्फ 7 रन से हारी थी. ऐसे में शिवम दुबे की ये पारी टीम इंडिया के लिए अहम साबित हुई. 

फाइनल में शिवम दुबे ने खेली 8 गेंदों पर नाबाद 26 रनों की पारी

वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में शिवम दुबे ने सिर्फ 8 गंदों पर 26 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और 2 छक्का निकला. उनकी इस पारी के दम पर टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 255 रनों का स्कोर विशाल स्कोर खड़ा किया. जो न्यूजीलैंड के लिए चेज करना आसान नहीं था और टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत मिली. दुबे की इन दोनों पारियों ने मैच का रुख पलट दिया था. 

यह भी पढ़ें:  4 भारतीय खिलाड़ियों ने बनाई ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में जगह, जानिए कौन-कौन है शामिल

T20 वर्ल्ड कप 2026 में शिवम दुबे ने गेंद से भी किया कमाल

इतना नहीं शिवम दुबे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गेंद से भी कमाल किया. कई मौके पर उन्होंने टीम इंडिया के लिए अहम विकेट निकाला. शिवम दुबे ने इस टूर्नामेंट में कुल 5 विकेट भी अपने नाम किए.  कुल 5 विकेट भी अपने नाम किए. 

यह भी पढ़ें:  ये हैं 2 बार T20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने वाले 10 भारतीय खिलाड़ी, इस बार स्क्वाड में शामिल थे 9 प्लेयर्स

Continue reading on the app

  Sports

क्यों 140 करोड़ फैंस आंख मूंदकर करते हैं भरोसा, कैसे हारी हुआ बाजी को पलभर में पलट देते हैं जसप्रीत बुमराह?

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी मात दी. खिताबी मुकाबले में जसप्रीत बुमराह अपने शानदार प्रदर्शन से छाए रहे. उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 15 रन देकर 4 बड़े विकेट चटकाए. बुमराह ने मिचेल सैंटनर और रचिन रविंद्र जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को आउट किया. इसके अलावा जेम्स नीशम और मैट हेनरी भी बुमराह का बड़ा शिकार बने. बुमराह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 4 विकेट लेने वाले महज तीसरे बॉलर बने. Tue, 10 Mar 2026 02:25:26 +0530

  Videos
See all

Surat Viral Video: मां की ममता पर बेटे का वार, VIDEO वायरल #shortvideo #viralvideo #ShockingIncident #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T20:45:03+00:00

Iran Attack on Israel: तेल और जल की लड़ाई ईरान को कर देगी बर्बाद? Trump की खतरनाक प्लानिंग! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T21:01:02+00:00

Oil prices surge amid Middle East turmoil | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T20:30:10+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat: ईरान का ड्रोन अटैक नाकाम करने का दावा | #kishoreajwani #iranisraelwar #warnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T20:30:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers