Responsive Scrollable Menu

खबर हटके- चीन में रोबोट संभाल रहे ट्रैफिक:मुर्गियां खाकर मोटा हुआ बाज, उड़ना भूला; दिल टूटने पर मक्खियां भी पीती हैं शराब

चीन में अब रोबोट ट्रैफिक संभाल रहे हैं। अमेरिका में एक बाज मुर्गियां खाते-खाते इतना मोटा हो गया कि उड़ नहीं पाया। एक स्टडी में पता चला कि मादा मक्खियों से ठुकराए जाने पर नर मक्खी शराब मिला खाना ज्यादा खाने लगते हैं। दुबई में अब लोग ऑफिस या घर के बजाय पार्क में बैठकर काम कर रहे हैं। वहीं, अमेरिका के एक शख्स ने सालभर में 1,207 फिल्में देख डालीं। वह रोज करीब 10 घंटे सिनेमाघर में बिताता था। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Continue reading on the app

किंग चार्ल्स ने गुलामी के इतिहास को शर्मनाक बताया:बोले- याद करके डर लगता है, दुख होता है; कैरिबियाई देश माफी-मुआवजा मांग रहे

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने अपने देश के गुलामी के इतिहास पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि गुलामों के व्यापार में ब्रिटेन की रोल इतिहास का शर्मनाक हिस्सा है। इसे याद कर उनका दिल दहलता है और उन्हें गहरा दुख होता है। चार्ल्स ने मंगलवार को एंटीगुआ और बारबुडा में कॉमनवेल्थ देशों के नेताओं की बैठक की शुरुआत करते हुए यह बात कही। उनका बयान ऐसे समय आया है, जब कैरिबियाई देश ब्रिटेन से गुलामी के लिए माफी और मुआवजा मांग रहे हैं। चार्ल्स बोले- इतिहास को बदल नहीं सकते, उससे सीख सकते हैं किंग चार्ल्स ने कहा कि गुलामी का इतिहास आज भी कैरिबियाई देशों और कॉमनवेल्थ के दूसरे सदस्यों को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इतिहास में हमारे पूर्वजों के अच्छे काम भी हैं और गलतियां भी। हम उनके किए कामों को बदल नहीं सकते, लेकिन उनसे सीख जरूर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ हिम्मत और मजबूत इरादों से लड़ाई लड़ी जा सकती है। चार्ल्स ने गुलामों के व्यापार को खत्म करने में ब्रिटिश रॉयल नेवी की भूमिका का भी जिक्र किया। कैरिबियाई देश ब्रिटेन से माफी और मुआवजा मांग रहे कैरिबियाई देशों का कहना है कि गुलामी के दौरान उनके लोगों और अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ था। इसलिए ब्रिटेन को अपनी भूमिका के लिए माफी मांगनी चाहिए और मुआवजा देना चाहिए। ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने भी कहा है कि सरकार कॉमनवेल्थ देशों से औपचारिक माफी मांगने के प्रस्ताव पर विचार कर सकती है। हालांकि, बकिंघम पैलेस ने साफ किया है कि मुआवजा देने का फैसला राजा नहीं कर सकते। यह ब्रिटिश सरकार का मामला है। 1500 से 1800 के बीच ब्रिटेन ने अफ्रीका से लोगों को गुलाम बनाकर अपने उपनिवेशों में भेजा। ब्रिटिश संसद ने भी इस कारोबार को बढ़ावा देने के लिए कई कानून बनाए। ब्रिटेन ने 32 लाख अफ्रीकी लोगों को गुलाम बनाया मुआवजे की जगह कर्ज में राहत देने की तैयारी ब्रिटिश सरकार कॉमनवेल्थ देशों के लिए 'डेट रीसेट' योजना लाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत उन देशों को कर्ज के बढ़ते ब्याज से राहत देने की बात है। इसे गुलामी के लिए माफी और मुआवजे की मांग के बीच ब्रिटेन के एक वैकल्पिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। कॉमनवेल्थ देशों की यह बैठक हर दो साल में होती है। इसमें संगठन के 56 सदस्य देशों के नेता और प्रतिनिधि शामिल होते हैं। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… ब्रिटेन गुलामी प्रथा के लिए माफी मांग सकता है:मुआवजा देने से इनकार किया; 400 साल चला लोगों को गुलाम बनाने का कारोबार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम के मुताबिक उनका देश अफ्रीकी लोगों को गुलाम बनाकर बेचने के लिए माफी मांगने पर विचार कर रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

BCCI ने घोषित किया WPL 2027 शेड्यूल, मुंबई के CCI मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला

महिला प्रीमियर लीग ने 2027 सीज़न के लिए अपना शेड्यूल घोषित कर दिया है। 14 जनवरी को वडोदरा में होने वाले पहले मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को मुंबई के CCI ग्राउंड में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स, जो लगातार चार बार उपविजेता रही है, 16 जनवरी को RCB के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 15 जनवरी को UP वॉरियर्स का मुकाबला गुजरात जायंट्स से होगा। इस बीच, 24 जनवरी तक के पहले चरण के सभी मैच वडोदरा में खेले जाएंगे, जिसके बाद 26 जनवरी से टूर्नामेंट का दूसरा चरण मुंबई में आयोजित होगा।

इसे भी पढ़ें: Ranji Trophy में Karnataka की एक पारी और 314 रन से जीत UP और Jharkhand मजबूत

5 फरवरी को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी। वहीं, पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 4 नवंबर को पूरे शेड्यूल की घोषणा की। सभी पांच फ्रेंचाइजी खिताब के लिए मुकाबला करेंगी, और हर वेन्यू पर 11 मैच खेले जाएंगे। वडोदरा लेग 14 से 24 जनवरी तक चलेगा, जिसमें सभी पांच टीमें इसी वेन्यू से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। RCB और MI के बीच होने वाले शुरुआती मैच के बाद, 15 जनवरी को गुजरात जायंट्स का मुकाबला UP वॉरियर्स से होगा। दिल्ली कैपिटल्स 16 जनवरी को RCB के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

इसे भी पढ़ें: Ranji Trophy: KV Aneesh के शतक से कर्नाटक मजबूत, असम के खिलाफ 361 रन की बढ़त

इसके बाद मुकाबले मुंबई में होंगे, जहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में बाकी बचे लीग मैच और प्लेऑफ खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के दूसरे वेन्यू पर जाने से पहले, हर टीम वडोदरा में कई लीग मैच खेलेगी। इसके बाद मुकाबले मुंबई में होंगे, जहाँ 26 जनवरी से क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के ब्रेबोर्न स्टेडियम में बाकी बचे 11 मैच खेले जाएंगे। मुंबई में होने वाले मैचों की शुरुआत 26 जनवरी को मुंबई इंडियंस और RCB के बीच मुकाबले से होगी। लीग चरण 3 फरवरी तक चलेगा, जब दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच आखिरी लीग मैच खेला जाएगा।

Thu, 05 Nov 2026 08:59:00 +0530

  Videos
See all

मैं खुद चुनाव लड़ता तो जीत जाता- Trump #aajtak #shorts #trump #usmidtermelections #midtermelections #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T03:30:10+00:00

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण , हवा हुई बेहद खराब #DelhiPollution #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T03:30:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers