Responsive Scrollable Menu

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने वंचित समुदायों को सशक्त बनाने के लिए बांटे कपड़े

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। वंचित समुदायों की मदद करने के लिए, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के 2,500 से ज्यादा कर्मचारियों ने सोशल वेलफेयर पहल के तहत बड़ी मात्रा में कपड़े दान किए।

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने अपने डिस्ट्रीब्यूशन एरिया में रहने वाले जरूरतमंद समुदायों के लिए कर्मचारियों से कपड़े दान करने का अनुरोध किया था।

इसके परिणामस्वरूप,अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के 2,500 से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी मात्रा में कपड़े दान किए। दान में प्राप्त वस्त्रों को अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के वितरण क्षेत्रों के विभिन्न समुदायों और पाड़ों में विचारपूर्वक वितरित किया गया। यहां गोरेगांव स्थित आरे कॉलोनी के मोराचा पाड़ा के निवासी, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी टीम से कपड़े प्राप्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, मुंबई की अग्रणी बिजली वितरण कंपनी ने आपदा प्रबंधन तैयारियों को और मजबूत किया है। यह कदम मानसून सीजन के दौरान संभावित चुनौतियों और बिजली आपूर्ति में व्यवधान से अपने 3.2 मिलियन उपभोक्ताओं को सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है।

मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने सेंट्रल डिजास्टर कंट्रोल सेंटर (सीडीसीसी) को सक्रिय कर दिया है। यह केंद्र चौबीसों घंटे काम करेगा और पूरे मानसून के दौरान त्वरित कार्रवाई, समन्वय और संचार सुनिश्चित करेगा।

बिजली वितरण नेटवर्क में सात क्विक रिस्पॉन्स टीमों (क्यूआरटी) को रणनीतिक रूप से तैनात किया गया है। इन टीमों को मानसून से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए विशेष प्रतिक्रिया, रिकवरी और सेवा बहाली योजनाओं से सुसज्जित किया गया है।

बाढ़ जैसी परिस्थितियों पर नजर रखने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर 98 अत्याधुनिक जल स्तर सेंसर लगाए गए हैं, जिन्हें एडवांस्ड डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ा गया है। इससे जलभराव से संबंधित विद्युत समस्याओं का पूर्वानुमान लगाने और समय रहते कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

सेंट्रल डिजास्टर कंट्रोल सेंटर (सीडीसीसी) अत्याधुनिक सैटेलाइट और वायरलेस तकनीकों, वॉकी-टॉकी और रिमोट डिवाइसेज की मदद से विभिन्न विभागों तथा बाहरी एजेंसियों के साथ निर्बाध संचार सुनिश्चित करेगा। इससे सेवा बाधित होने की अवधि कम होगी और घटनाओं का प्रभावी प्रबंधन संभव हो सकेगा।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बिहार के स्कूलों में बदला टाइम टेबल, जानें शनिवार को लेकर क्या हुआ फैसला

बिहार के स्कूलों में टाइम टेबल को लेकर सरकार ने अहम फैसला लिया है. सरकार के शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है. इसके मुताबिक अब नई व्यवस्था के तहत सोमवार से शुक्रवार तक सभी सरकारी स्कूलों में सुबह 9.30 बजे से शाम 4 बजे तक स्कूल संचालित होंगे. जबकि शनिवार को आधा दिन ही स्कूल चलाए जाएंगे. यानी शनिवार को हाफ डे घोषित किया गया है. 

किन स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

बिहार के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. इसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे. वहीं, शनिवार को विद्यालयों में हाफ डे रहेगा और स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खुलेंगे. 

शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह नई व्यवस्था 6 अगस्त 2026 से पूरे राज्य में प्रभावी हो गई है. विभाग ने सभी जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारियों को इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं.

खबर अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

3 भारतीय क्रिकेटर... श्रीलंका में टेस्ट डेब्यू को तैयार, जानिए आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और सारांश जैन का रिपोर्ट कार्ड

3 Indian cricketers can debut in Sri Lanka Test: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय संशोधित भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोट के कारण बाहर होने के बाद आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है. आकिब के साथ पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ और मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन के रूप में 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका मिला है. घरेलू क्रिकेट में शानदार आंकड़े दर्ज कराने वाले ये तीनों धुरंधर श्रीलंका की धरती पर अपना टेस्ट डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. Thu, 6 Aug 2026 18:25:47 +0530

  Videos
See all

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत | Pratapgarh | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T13:13:49+00:00

Monsoon Dengue Safety Tips for Kids: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा डेंगू! मानसून में ऐसे रखें सुरक्षित! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T13:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers