मोहम्मद रफी का 59 साल पुराना गाना, सुपरस्टार ने महफिल में वहीदा रहमान को मारे थे ताने, दूर खड़ी रोती रही हसीना
साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म 'पत्थर के सनम' में वहीदा रहमान, मुमताज और मनोज कुमार नजर आए थे. ये फिल्म उस दौर में काफी पसंद की गई थी. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. खासतौर पर फिल्म का गाना, 'पत्थर के सनम, तुझे हमने मोहब्बत का खुदा माना'. इस गाने को उस दौर में काफी पसंद किया गया था. फिल्म के इस गाने में मनोज कुमार भरी महफिल में वहीदा रहमान को गाने के जरिए ताने मारते हैं. मुमताज भी वहीदा के साथ खड़ी-खड़ी देखती रहती है. ये गाना आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह रखता है.इस गाने को आवाज मोहम्मद रफी ने दी है. उन्होंने अपनी आवाज में इस गाने को यादगार बना दिया.यह गाना अपने दर्दभरे बोल से लोगों को भावुक होने पर मजबूर कर देता है. फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया है.
राज्यसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ से बीजेपी के लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस के फूलो देवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित
Rajya Sabha Elections: छत्तीसगढ़ से बीजेपी की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस नेता फूलो देवी नेताम राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं.
The post राज्यसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ से बीजेपी के लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस के फूलो देवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






