पंजाब PSTET 2026 के एडमिट कार्ड हुए जारी, pstet2025.org से करें डायरेक्ट डाउनलोड
पंजाब टीईटी परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट pstet2025.org पर जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें उम्मीदवार 15 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
तो जयशंकर कोई जापानी में गाना सुना रहे थे? ईरान-इजरायल जंग पर तीखी बहस, अनुराग भदौरिया से पूछे सवाल
संसद में बजट सेशन के दौरान पश्चिम एशिया में तनाव पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया से रुबिका लियाकत ने तीखे सवाल पूछे. संसद में विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान-इजरायल जंग को लेकर भारत की स्थिति साफ की. इसके बावजूद अनुराग भदौरिया ने कहा कि उन्हें सरकार से इस मामले में जवाब चाहिए. रुबिका लियाकत ने 'गूंज' में उनसे कहा, 'आप कह रहे हैं कि हमें सरकार से जवाब चाहिए.' जिस पर उन्होंने कहा कि हमें बिल्कुल जवाब चाहिए. फिर रुबिका लियाकत ने अनुराग भदौरिया से कहा, "एस जयशंकर, अरे सुनिए तो एस जयशंकर क्या कर रहे थे, वो कोई वो कोई जापानीज़ में गाना सुना रहे थे?"कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और रुबिका लियाकत में तीखी बहस देखने को मिली... रुबिका लियाकत: एस जयशंकर क्या कर रहे थे? उन्होंने क्या कहा? ये जो सदन में खड़े होकर एस जयशंकर.. देश अपने मन की बात क्या होता है? तो आप जब जिद करके बहस करवाएंगे तो वो किसके मन की?अनुराग भदौरिया: बात नहीं तो वो...रुबिका लियाकत: किसके मन की बात? वो अखिलेश जी की मन की बात नहीं बोलेंगे ना, सरकार तो अपने ही मन की बात करेगी. तो आपका पूरा का पूरा इस वक्त जो तर्क आप दे रहे हैं वो तो औंधे मुंह गिर गया.अनुराग भदौरिया: ना? सरकार बताये, वो क्या कर रही है? आने वाले संकट के बारे में?रुबिका लियाकत: तो एस जयशंकर क्या बता रहे थे, किसी फैशन परेड के बारे में डिस्कशन कर रहे थे?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News18



















