कब्ज से परेशान हैं तो डाइट में शामिल करें सीताफल, दिल से लेकर पाचन तक को रखेगा दुरुस्त, शरीर बनेगा फुर्तीला
Custard Apple Health Benefits: मौसम बदलने के साथ बाजार में शरीफा यानी सीताफल की आवक भी होने लगी है. मलाईदार गूदे और मीठे स्वाद वाला यह फल खाने में जितना अच्छा लगता है, इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. शरीफा में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी और प्राकृतिक शर्करा होती है, जो पाचन, शरीर को ऊर्जा देने और सामान्य स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करते हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर ऋचा श्रीवास्तव के मुताबिक, इसमें मौजूद फाइबर कब्ज से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है. हालांकि, प्राकृतिक शर्करा होने के कारण इसे सीमित मात्रा में खाना बेहतर है. जानिए, शरीफा खाने से शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं.
Health Tips : घबराहट से लेकर ब्लोटिंग तक...मेनोपॉज के दौरान क्यों बढ़ जाती हैं ये दिक्कतें? अंबाला की डॉक्टर से जानें बचाव
Why increase difficulty in menopause : पीरियड की तरह मेनोपॉज भी महिलाओं के जीवन का जरूरी पड़ाव है. आमतौर पर मेनोपॉज 45 से 55 वर्ष की उम्र के बीच होता है. इस दौरान केवल पीरियड्स ही नहीं बंद होते बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी इसका साफ असर दिखता है. लोकल 18 से अंबाला की होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रजिता बताती हैं कि मेनोपॉज में घबराहट, चिड़चिड़ापन, पेट में भारीपन, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी परेशानियां सामने आ सकती हैं. डॉ. रजिता के अनुसार, मेनोपॉज के दौरान जीवनशैली और खानपान पर ध्यान देना जरूरी है. शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना जरूरी है. पानी के साथ नारियल पानी, नींबू पानी और लस्सी भी ले सकती हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18











