Health Tips : घबराहट से लेकर ब्लोटिंग तक...मेनोपॉज के दौरान क्यों बढ़ जाती हैं ये दिक्कतें? अंबाला की डॉक्टर से जानें बचाव
Why increase difficulty in menopause : पीरियड की तरह मेनोपॉज भी महिलाओं के जीवन का जरूरी पड़ाव है. आमतौर पर मेनोपॉज 45 से 55 वर्ष की उम्र के बीच होता है. इस दौरान केवल पीरियड्स ही नहीं बंद होते बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी इसका साफ असर दिखता है. लोकल 18 से अंबाला की होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रजिता बताती हैं कि मेनोपॉज में घबराहट, चिड़चिड़ापन, पेट में भारीपन, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी परेशानियां सामने आ सकती हैं. डॉ. रजिता के अनुसार, मेनोपॉज के दौरान जीवनशैली और खानपान पर ध्यान देना जरूरी है. शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना जरूरी है. पानी के साथ नारियल पानी, नींबू पानी और लस्सी भी ले सकती हैं.
पहलवान अमन सहरावत और अंतिम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप से नाम लिया वापस, सुजीत कलकल भारतीय चुनौती की करेंगे अगुआई
Aman Sehrawat Antil Panghal Skip world championship: एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता अमन सहरावत और रजत विजेता अंतिम पंघाल ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है. अब कजाखस्तान में होने वाली इस प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती की अगुआई सुजीत कलकल करेंगे. अंतिम की जगह 53 किग्रा में निशु और अमन की जगह 57 किग्रा में राहुल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. वहीं, 50 किग्रा वर्ग में विवाद के बाद यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने नीलम के पक्ष में फैसला दिया. प्रतियोगिता की शुरुआत शनिवार से ग्रीको-रोमन मुकाबलों के साथ होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









.jpg)
