विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: भारत का ऐतिहासिक धमाका, काजल-नीलम विश्व चैंपियन बनने से एक जीत दूर, जापान की दिग्गज से भिड़ेंगी
भारतीय महिला कुश्ती में मंगलवार को इतिहास रच गया, जब काजल ढोचक और नीलम सिरोही ने विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाकर पहली बार एक ही सत्र में दो भारतीय महिलाओं का खिताबी मुकाबला सुनिश्चित किया. 76 किग्रा में काजल ने 1-7 से पिछड़ने के बाद किर्गिस्तान की ऐपेरी मेडेट काइजी को 10-7 से हराया. वहीं, 50 किग्रा में नीलम ने कजाखस्तान की जेनेप बायानोवा को 7-3 से शिकस्त दी.
क्रिकेट बैट ही नहीं, मेरठ के कैरम बोर्ड की भी दुनिया में धूम, दुबई-सऊदी तक सप्लाई, जानिए कैसे होता है तैयार
मेरठ का नाम आते ही अक्सर क्रिकेट बैट और स्पोर्ट्स सामान का ख्याल आता है, लेकिन यहां बनने वाले कैरम बोर्ड भी विदेशों तक पहुंचते हैं. दुबई, सऊदी अरब, कुवैत, मस्कट और बहरीन जैसे देशों में इनकी मांग है. खास बात यह है कि मेरठ में आज भी कैरम बोर्ड बनाने के काम में पारंपरिक तरीके और कारीगरों के हुनर की अहम भूमिका है. यहां 250 रुपये से लेकर 9 हजार रुपये तक के बोर्ड तैयार किए जाते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










