CISF की शेरनियों ने दिखाया भौकाल, 16 मेडल जीतकर लगा दी पदकों की कतार, अच्छे-अच्छों के छुड़ाए पसीने
सीआईएसएफ की महिला तीरंदाजों ने रांची में आयोजित 15वीं ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल महिला टीम चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत ली है. 22 से 26 अक्टूबर तक चली इस प्रतियोगिता में महिला टीम ने 4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज समेत कुल 11 मेडल अपने नाम किए हैं. वहीं, सीआईएसएफ की पुरुष टीम ने भी 5 मेडल जीतकर फोर्स की ताकत दिखाई है. इस तरह सीआईएसएफ ने कुल 16 मेडल जीते, जिनमें 6 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज शामिल हैं. सीआईएसएफ महानिदेशक प्रवीर रंजन ने खिलाड़ियों और कोचों को बधाई दी है.
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: भारत का ऐतिहासिक धमाका, काजल-नीलम विश्व चैंपियन बनने से एक जीत दूर, जापान की दिग्गज से भिड़ेंगी
भारतीय महिला कुश्ती में मंगलवार को इतिहास रच गया, जब काजल ढोचक और नीलम सिरोही ने विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाकर पहली बार एक ही सत्र में दो भारतीय महिलाओं का खिताबी मुकाबला सुनिश्चित किया. 76 किग्रा में काजल ने 1-7 से पिछड़ने के बाद किर्गिस्तान की ऐपेरी मेडेट काइजी को 10-7 से हराया. वहीं, 50 किग्रा में नीलम ने कजाखस्तान की जेनेप बायानोवा को 7-3 से शिकस्त दी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











