Responsive Scrollable Menu

घरेलू सिलेंडर की बुकिंग अब 25 दिन बाद होगी:सरकार ने समय 4 दिन बढ़ाया, ईरान जंग के बीच जमाखोरी रोकने के लिए फैसला

केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे। यानी सरकार ने रीफिल बुकिंग के मिनिमम वेटिंग पीरियड को 4 दिन के लिए बढ़ा दिया है। मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच सरकार ने यह कदम गैस की जमाखोरी रोकने और सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। सरकारी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई (PTI) को यह जानकारी दी है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से यह देखा जा रहा था कि जरूरत न होने पर भी लोग सिलेंडर बुक करके स्टॉक कर रहे थे। वेटिंग पीरियड को 25 दिन करने से बेवजह की बुकिंग पर लगाम लगेगी। इससे उन लोगों को आसानी से सिलेंडर मिल सकेगा जिन्हें वाकई जरूरत है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर रहेंगी सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल के पार नहीं जाती, तब तक घरेलू बाजार में कीमतें स्थिर बनी रहेंगी। वर्तमान अनुमानों के अनुसार, कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने की उम्मीद है। देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है ईंधन की सप्लाई को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश के किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल की किल्लत नहीं है। सप्लाई चैन पूरी तरह सामान्य है। भविष्य में किसी भी संभावित संकट से निपटने के लिए भारत ने 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के अलावा अन्य रास्तों से कच्चे तेल की सोर्सिंग तेज कर दी है। इससे समुद्री मार्ग में किसी भी तनाव की स्थिति में सप्लाई में रूकावट नहीं आएगी। एविएशन टर्बाइन फ्यूल का भी पर्याप्त स्टॉक विमानों में इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF को लेकर भी सरकार ने स्थिति साफ की है। अधिकारियों ने कहा कि देश के पास ATF का पर्याप्त स्टॉक है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भारत न केवल ATF का उत्पादक है, बल्कि इसका निर्यात भी करता है। इसलिए विमान सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दूसरे देश भारत से मांग रहे सलाह एनर्जी मैनेजमेंट के मामले में भारत दुनिया के कई अन्य देशों से बेहतर स्थिति में नजर आ रहा है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत की तैयारी को देखते हुए कई देशों ने नई दिल्ली से संपर्क साधा है। वे भारत के स्टॉक मैनेजमेंट और सप्लाई चेन की रणनीति को समझना चाहते हैं। ये खबर भी पढ़ें… ईरान जंग से कच्चा तेल 2022 के बाद सबसे महंगा: 115 डॉलर के पार निकला, एक्सपर्ट बोले- 150 डॉलर तक पहुंच सकती हैं कीमत अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम साढ़े तीन साल के हाई पर पहुंच गए हैं। आज यानी 9 मार्च को कारोबार के दौरान ये 25% बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। हालांकि बाद में ये थोड़ा नीचे आया और ये अब 105 डॉलर के करीब है। इससे पहले 2022 में रूस-यूक्रेन जंग से कच्चा तेल 100 डॉलर के पार निकला था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

बॉलीवुड की वो 'शापित' फिल्म, न डायरेक्टर को बख्शा न ही सुपरस्टार को, 23 साल बाद भी आधी-अधूरी हुई थी रिलीज

बॉलीवुड के महान निर्देशक के. आसिफ का आज ही के दिन यानी 9 मार्च को निधन हुआ था. अपनी भव्यता के लिए मशहूर आसिफ साहब ने 'मुगल-ए-आजम' जैसी कालजयी फिल्म तो दी, लेकिन उनका एक सपना उनके साथ ही अधूरा रह गया. यह कहानी है फिल्म 'लव एंड गॉड' की, जिसे बॉलीवुड की सबसे 'शापित' फिल्म माना जाता है. इस फिल्म ने निर्माण के दौरान न केवल निर्देशक के. आसिफ की जान ली, बल्कि सुपरस्टार गुरु दत्त और संजीव कुमार को भी लील लिया. आखिरकार 23 साल बाद यह फिल्म आधी-अधूरी स्थिति में रिलीज हो सकी.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: गौतम गंभीर की पत्नी ने की धोनी से मुलाकात, माही ने ऐसे जीत लिया दिल

Gautam Gambhir Wife meet MS Dhoni: गौतम गंभीर की पत्नी नताशा ने एमएस धोनी से मुलाकात की. दोनों की मुलाकात की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसे लेकर दिलचस्पी इसलिए ज्यादा है क्योंकि आमतौर पर धोनी-गंभीर के रिश्तों में तनातनी की खबरें ही चलती रहती है. Tue, 10 Mar 2026 17:08:51 +0530

  Videos
See all

Oil Supply पर Trump की Iran को चेतावनी | #viralnews #warnews #iranisraelwar #warbreaking #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T11:41:28+00:00

Breaking News: मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का मंत्रियों को निर्देश, 'आम आदमी पर कोई..' |War Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T11:41:51+00:00

LPG Crisis Updates : Delhi में LPG Gas Supply कैसी है? क्या बोली आम जनता? Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T11:40:12+00:00

Tamil Nadu के ग्रामीण एक एक बूंद पानी के लिए जूझ रहे हैं #watercrisis #viralnews #viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T11:43:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers