Responsive Scrollable Menu

आमिर खान का ‘लाहौर 1947’ टाइटल बदलने से इनकार:बोले- फिल्म का शीर्षक वही रहेगा, नाम बदलकर ‘बंटवारा 1947’ रखने की चर्चा थी

हाल ही में सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि सनी देओल स्टारर फिल्म ‘लाहौर 1947’ का नाम बदलकर ‘बंटवारा 1947’ कर दिया गया है। लेकिन अब फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताते हुए साफ कर दिया है कि फिल्म का टाइटल नहीं बदला गया है। बॉलीवुड हंगमा की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने एक बयान में कहा कि फिल्म के नाम को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, वे सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म का नाम ‘लाहौर 1947’ ही है और इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर यह चर्चा तेज थी कि फिल्म का नाम बदलकर ‘बंटवारा 1947’ रखा जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि भारत-पाकिस्तान के मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए लाहौर शब्द विवाद पैदा कर सकता है, इसलिए नाम बदलने पर विचार किया गया। हालांकि आमिर खान के बयान के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है। यह फिल्म मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही है और इसमें मुख्य भूमिका में सनी देओल नजर आएंगे। खास बात यह है कि सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी इससे पहले घायल, दामिनी और घातक जैसी सफल फिल्में दे चुकी है। इस वजह से दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की कहानी भारत के विभाजन यानी 1947 के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह कहानी मशहूर लेखक असगर असगर वजाहत के चर्चित नाटक “जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्या ही नहीं” से प्रेरित बताई जाती है। इसमें उस समय के सामाजिक और मानवीय दर्द को दिखाया जाएगा, जब विभाजन के कारण लाखों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा था। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की योजना है। फिलहाल आमिर खान के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि फिल्म अपने मूल नाम “लाहौर 1947” के साथ ही रिलीज होगी।

Continue reading on the app

Who is Iran's new supreme leader Mojtaba Khamenei? | BBC News

Mojtaba Khamenei, the son of Iran's Ayatollah Ali Khamenei, who was killed in US-Israeli strikes, has been chosen as his successor. The 56-year-old has largely kept a low profile. He has never held government office, nor given public speeches or interviews, and only a limited number of photos and videos of him have ever been published. But for years there have been rumours that he held considerable influence behind the scenes in Iran. Subscribe here: http://bit.ly/1rbfUog For more news, analysis and features visit: www.bbc.com/news #Iran #MojtabaKhamenei #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

'व्हाइट बॉल क्रिकेट की बेस्ट टीम,' चैंपियन भारत की तारीफ पर गंभीर को लेकर इरफान ने क्या कह दिया?

irfan pathan statement: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने की तारीफ करते हुए उसे सफेद गेंद की क्रिकेट में सबसे बेस्ट टीम बताया है. इरफान ने गौतम गंभीर की भी सराहना की और उन्हें साफ दिल का इंसान बताया. Tue, 10 Mar 2026 00:02:11 +0530

  Videos
See all

Nishant joins JDU :CM पद को लेकर नीतीश का बड़ा फैसला! Bihar New CM Face Update | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T22:00:10+00:00

Iran targets Gulf states with missiles and drones | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T21:15:01+00:00

Piyush Chawla attend Arjun Tendulkar wedding: सचिन के लाडले की शादी में पीयूष चावला | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T21:15:01+00:00

Iran America War Update: 3 बजते ही ईरान के परमाणु ठिकानों पर US ने बरसाए बम? | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T21:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers